DNYS Course Details: DNYS Course क्या होता है? योग्यता, फीस, सिलेबस एवं फायदे

DNYS Course Kya Hai: आज के आर्टिकल के अंतर्गत हम आपको डीएनवाईएस कोर्स के बारे में बताने वाले हैं इसको करने के बाद आप MBBS, BMS के बिना ही डॉक्टर बन सकते हैं| यह कोर्स करने के बाद आप एक प्राकृतिक डॉक्टर बन जाते हैं इसमें आपको मरीजों का इलाज प्राकृतिक तरीके से करना होता है|

यदि आप DNYS कोर्स के बारे में जानना चाहते हैं तो आज के आर्टिकल के अंतर्गत हम आपको DNYS Course Kya Hai और इस कोर्स को कैसे करें, DNYS कोर्स करने के लिए पात्रता, फीस, सिलेबस आदि सभी जानकारियां आपको इस लेख के अंतर्गत प्रदान की गई है इन सभी जानकारी को जानने के लिए हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी को अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें|

डॉक्टर कैसे बने
नीट की तैयारी कैसे करे
Ayurvedic Doctor कैसे बने
DNYS Course Kya Hai

DNYS क्या होता है– DNYS Course Kya Hai

DNYS एक डिप्लोमा कोर्स है और इसे अलग अलग संस्थानों में दो वर्ष या 3 वर्ष के भीतर इस कोर्स को पूरा करवाया जाता है हालांकि अधिकांश संस्थानों में इस कोर्स को दो वर्ष के भीतर ही पूरा करवाते हैं| इस कोर्स में आपको प्राकृतिक तरीके से बीमारियों का उपचार करने के बारे में पढ़ाया जाता है इस कोर्स के माध्यम से उम्मीदवारों को सभी प्रकार की जड़ी बूटियां की जानकारियां प्रदान कराई जाती है|

12वीं के बाद क्या करें
B.Sc Kya Hai

DNYS का फुल फॉर्म क्या होता है? DNYS Full Form in Hindi

DNYS का फुल फॉर्म “Diploma in Naturopathy and Yoga Science” होता है यह दो वर्ष का डिप्लोमा कोर्स होता है कोई भी 12वीं पास विद्यार्थी DNYS कोर्स में एडमिशन ले सकता है|



डीएनवाईएस कोर्स करने के लिए योग्यता– DNYS Course Qualification

इस कोर्स को करने के लिए निम्न योग्यताएं होती हैं जिनके बारे में नीचे बताया गया है|

  • विद्यार्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए|
  • 12वीं में विद्यार्थी के काम से कम 50% अंक होने अनिवार्य हैं|
  • विद्यार्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास होना चाहिए|
  • विद्यार्थी की आयु 17 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए|
  • जो भी विद्यार्थी यह कोर्स करना चाहता है वह शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए|

डीएनवाईएस कोर्स करने के लिए पाठ्यक्रम – DNYS Course Syllabus in Hindi

डीएनवाईएस पाठ्यक्रम की अवधि को दो वर्षों में विभाजित किया गया है उम्मीदवार जो यह कोर्स करना चाहता है उनको इसके सिलेबस के बारे में सभी जानकारियां होनी चाहिए नीचे दोनों वर्षों के सिलेबस को विस्तार पूर्वक बताया गया है|

DNYS 1st Year Syllabus

  • प्राकृतिक चिकित्सा, स्वास्थ्य और पोषण की नींव
  • प्राकृतिक देखभाल की विधि
  • मानव शरीर की मौलिक शारीरिक रचना
  • प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा रोग और उपचार

DNYS 2nd Year Syllabus

  • शरीर रचना विज्ञान और शरीर विज्ञान
  • बुनियादी दर्शन और प्राकृतिक इलाज का इतिहास
  • पोषण, स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य
  • विभिन्न प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली
  • संस्कृत
  • योग चिकित्सा
  • योग आहार
  • थेरेपी एक्यूप्रेशर
  • उन्नत योग तकनीक
  • योग अभ्यास

DNYS कोर्स कितने समय का होता है?

DNYS कोर्स की अवधि आमतौर पर 2 वर्ष की होती है इन दो वर्षो की पढ़ाई करने के बाद 6 महीने की इंटर्नशिप करना अनिवार्य है यह 6 महीने की इंटर्नशिप आपको जॉब दिलाने में बहुत मदद करती है यह कोर्स करने के बाद आपको नेचुरोपैथी के बारे में उच्च कोटि का ज्ञान हो जाता है|

डीएनवाईएस कोर्स कैसे करें?

यदि हम बात करें कि डीएनवाईएस कोर्स कैसे करें के बारे में तो ऐसे बहुत से कॉलेज और इंस्टिट्यूट है जहां यह कोर्स कराया जाता है आप वहां जाकर डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हैं इस कोर्स में एडमिशन के लिए किसी प्रकार का कोई एंट्रेंस एग्जाम यानी प्रवेश परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होती है इसमें आप बिना किसी एंट्रेंस एग्जाम के डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हैं|

DNYS Course की फीस कितनी होती है? DNYS Course Fees

यदि आप DNYS Course की फीस के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि इस कोर्स की फीस अलग-अलग कॉलेज में अलग-अलग होती है लेकिन हम इस कोर्स के लिए एक एवरेज फीस की बात करें तो यह कोर्स आप लगभग 10000 से 50000 में कर सकते हैं|

इसके अलावा आप इस कोर्स की फीस के बारे में अधिक जानकारी के लिए संबंधित कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं|

डीएनवाईएस कोर्स करने के फायदे – DNYS Course Karne Ke Faide

  • योग और प्राकृतिक चिकित्सा के गुंजाइश निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र दोनों में है वह आबादी वाले स्थान पर अपना योग केंद्र भी खोल सकते हैं|
  • क्योंकि एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के कारण होने वाले विभिन्न दुष्प्रभाव और लक्षणों से बचने की इच्छा रखने वाले लोगों में भारत सहित पूरे विश्व में प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व दिन-ब-दिन इसलिए इस क्षेत्र में रोजगार का दायरा व्यापक है|
  • डीएनवाईएस कोर्स में आपको प्राकृतिक चिकित्सा, योग, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और एक्यूप्रेशर जैसी और भी कई महत्वपूर्ण चिकित्सा तरीकों के बारे में उच्च कोटि का ज्ञान मिलता है|
  • हाल ही में भारत की योग प्रणाली दिन प्रतिदिन लोकप्रिय होती जा रही है इसलिए बदले में उन्हें करियर के अच्छे अवसर मिल सकते हैं|

DNYS कोर्स के लिए कॉलेज की सूची

  • जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय
  • सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ
  • अखिल भारतीय चिकित्सा परिषद, दिल्ली
  • भारतीय विद्यापीठ, महाराष्ट्र
  • नेशनल कॉलेज ऑफ़ हेल्थ साइंस
  • गवर्नमेंट आयुर्वैदिक कॉलेज, हैदराबाद
  • DS इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल साइंस, गाजियाबाद

डीएनवाईएस कोर्स करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?

  • प्राकृतिक चिकित्सा
  • योग थैरेपिस्ट
  • आयुर्वैदिक डॉक्टर
  • होम्योपैथिक डॉक्टर
  • एक्यूप्रेशर डॉक्टर
  • स्वास्थ्य सलाहकार
  • फिटनेस ट्रेनर
  • योग प्रशिक्षक
  • आयुर्वेदिक उत्पादों के विक्रेता
  • सरकारी और निजी अस्पतालों में नौकरी
  • आयुर्वैदिक अनुसंधान केंद्र में नौकरी
  • फिटनेस सेंटर में नौकरी
  • मेडिकल स्टोर में नौकरी

FAQ’s

डीएनवाईएस का फुल फॉर्म क्या होता है

DNYS का फुल फॉर्म Diploma in Naturopathy and Yoga Science होता है|

DNYS को हिंदी में क्या कहते हैं?

डिप्लोमा इन नेचरोपैथी एंड योग साइंस या फिर प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान में डिप्लोमा कहते हैं|

नेचुरोपैथी कितने वर्ष का होता है?

नेचुरोपैथी 2 वर्ष का होता है और 6 महीने की इसमें इंटर्नशिप दी जाती है|

Follow us on

Leave a Comment