NOC Kya Hai: दोस्तों आज के आर्टिकल के अंतर्गत हम आपको एनओसी क्या है के बारे में बताएंगे क्योंकि ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको इस बारे में जानकारी नहीं होती है और यह शब्द अक्सर लोगों के मुंह से सुनने को मिलता रहता है| यदि आपने भी कोई गाड़ी लोन या फिर EMI पर लिया है तो ऐसे में अपने एनओसी का नाम जरुर सुना होगा क्योंकि EMI एनओसी खत्म होने पर लेटर लेना अनिवार्य होता है|
लेकिन अगर आपको NOC Kya Hai के बारे में जानकारी नहीं है तो आप आज के हमारे आर्टिकल के माध्यम से इस विषय से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि आर्टिकल के अंतर्गत हम आपको NOC Full Form, एनओसी क्यों मनाई जाती है एवं एनओसी के फायदे आदि जानकारियां भी हम आपको आज के आर्टिकल के अंतर्गत प्रदान करेंगे|
NOC Kya Hai– What is NOC in Hindi
NOC एक ऐसा प्रमाण पत्र है जो आपके किसी भी संस्थान, कंपनी एवं संगठन से जुड़े होने पर आपके व्यवहार के बारे में यह सत्यापित करता है कि उसे संस्थान कंपनी एवं संगठन में रहते हुए या काम करते हुए आपका व्यवहार कैसा था| या आप किसी समस्या और अन्य किसी ऐसी चीज से आपका संबंध था या नहीं जो कि नियमों के खिलाफ हो|
यदि आसान भाषा में NOC के बारे में बात करें तो यह एक ऐसा प्रमाण पत्र होता है जिसको तब जारी किया जाता है| जब किसी व्यक्ति को आपत्ति रहती है और उसे आपत्ति को दूर करने के लिए इस एनओसी लेटर को जारी किया जाता है| और एनओसी खास तौर पर जब कोई व्यक्ति वाहन, घर या अन्य कोई चीज लोन पर खरीदना है तो यह जारी किया जाता है जिसको NOC लेटर भी कहते हैं|
NOC Full Form

N- Non
O- Objection
C- Certificate
हिंदी में इसको अनापत्ति प्रमाण पत्र कहा जाता है|
एनओसी क्यों बनाई जाती है?
जीवन में कभी-कभी कुछ ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ जाता है जिन पर लोगों को आपत्ति होती है उन मुद्दों से बचने के लिए एनओसी बनवा जाती है क्योंकि उसमें हमारा ही फायदा होता है कि अगर भविष्य में कुछ चीज या जग को लेकर हम पर कोई दोष लगता है और अगर हमारे पास अनापत्ति प्रमाण पत्र होता है तो हम उसको दिखाकर उसे समस्या से निकाल सकते हैं अब हम आपको नीचे बताने वाले हैं की अनापत्ति प्रमाण पत्र किस -किस स्थिति में बनाई जाती है|
लोन के समाप्त होने पर
यदि आपने कभी भी किसी बैंक से लोन लिया है और आप उसे सही समय पर चुका देते हैं लेकिन उसके बाद आपको लोन चुकाने के ऊपर एक NOC प्रमाण पत्र बनवाना पड़ता है क्योंकि अगर भविष्य में लोन को लेकर कुछ भी मुद्दा उठता है तो आप अनापत्ति प्रमाण पत्र दिखाकर उसे आसानी से बच सकते हैं वैसे तो अनापत्ति प्रमाण पत्र बैंक द्वारा जारी किया जाता है लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो आप खुद NOC की मांग कर सकते हैं|
किसी वाहन की किस्त पूरी होने पर
इसी प्रकार आपने कभी किसी भी प्रकार का वाहन खरीदा है तो वहां की किस्त पूरी होने पर भी आप एजेंसी से एनओसी प्रमाण पत्र मांग सकते हैं वैसे तो एजेंसी द्वारा यह प्रमाण पत्र जारी किया जाता है|
किसी वाहन को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाने पर
यदि आप एक राज्य से दूसरे राज्य में अपना वाहन लेकर जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है आप किसी भी आरटीओ ऑफिस से NOC जारी करा सकते हैं|
NOC से होने वाले फायदे
NOC के कई फायदे हैं जिनमें से कुछ फायदो के बारे में नीचे बताया गया है-
- सबसे पहले तो यह आपके बेहतर व्यवहार का प्रमाण होगा, जिसके साथ आप बता पाएंगे कि आपका रिकॉर्ड कैसा है|
- एनओसी ऐसा दस्तावेज है जिसकी सरकारी और गैर सरकारी दोनों ही प्रकार के क्षेत्र में आवश्यकता होती है|
- एनओसी आपको जमीनी स्थानांतरण में भी सहायता करेगा|
- NOC लेने के बाद आप अपनी प्रॉपर्टी आदि आसानी से भेज सकते हैं|
- एनओसी की आवश्यकता विभिन्न प्रकार के कार्यों तथा बैंक से ऋण इत्यादि के लेनदेन में किया जाता है|
एनओसी कैसे लिखना चाहिए?
NOC लिखने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि यह एक कानूनी दस्तावेज है इसलिए इस बात को समझना जरूरी है कि NOC कैसे लिखें यदि आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे NOC कैसे लिखे के बारे में बताया गया है|
- उस व्यक्ति का नाम जिसके पक्ष में यह लिखा जाएगा|
- उस व्यक्ति का नाम जो इसको जारी करेगा|
- व्यक्ति का पता या जारी करने वाली संस्थान का नाम|
- तिथि जिसमें यह जारी होगा|
- ऑफिशियल हस्ताक्षर|
- जिस संगठन या संस्थान के एनओसी की आपको आवश्यकता है उसे संगठन या संस्थान की आधिकारिक लेटर पैड पर आपका NOC लिखा होना चाहिए|
- यदि इसकी भाषा की बात की जाए तो यह सरल और आसानी से समझी जाने वाली होनी चाहिए|
- अगर आपको अपनी जमीन का लेनदेन करना है तो आप अपनी उम्मीदों के अनुसार उसका रेट लिखकर प्रॉपर्टी की सही जानकारी लिख सकते हैं|
NOC Kya Hai– FAQ’s
एनओसी की वैधता 6 महीने तक रहती है|
NOC बनने में अधिकतम 2 दिन का समय लगता है|
यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो एक व्यक्ति को नए कार्य शुरू करने या अपने कार्य में आगे बढ़ाने की अनुमति देता है|