O Level क्या है | O Level Full Form | ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स कैसे करें

O Level क्या है: यह तो आप सभी जानते ही हैं कि आज के युग में कंप्यूटर का कितना अधिक उपयोग किया जाता है यानी वर्तमान समय कंप्यूटर का समय है यही कारण है कि अधिकतर लोग जिनको कंप्यूटर के बारे में जानकारी नहीं होती है वह कई प्रकार के कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं| इन्हीं कंप्यूटर कोर्स में से एक Computer Course ‘O Level’ होता है यह कोर्स करने के बाद आपको एक ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट (Certificate) प्रदान किया जाता है जिसकी सहायता से आपको एक अच्छी नौकरी ढूंढने में मदद मिलती है|

वर्तमान समय में कंप्यूटर की पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी हो गया है इसलिए इस कोर्स का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है और यह भी आप जानते ही हैं कि इंटरनेट हमारे जीवन में कितनी अहम भूमिका निभाता है| इंटरनेट के इस दौर में कंप्यूटर का इस्तेमाल बहुत जरूरी हो गया है यही कारण है कि कंप्यूटर कोर्स की अहमियत और भी अधिक बढ़ गई है|

यदि आप भी ओ लेवल कोर्स करना चाहते हैं तो आपको हाईस्कूल, इंटर पास करना होगा और अगर आप O Level Course के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं| तो आज का आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है क्योंकि इसमें आपको O Level क्या है से संबंधित सभी विस्तार पूर्वक जानकारियां प्राप्त होगी|

O Level क्या है

O Level कंप्यूटर कोर्स एक Certificate या Diploma कोर्स होता है| जिसे NIELIT (National institute of Electronic and Information Technology) द्वारा आयोजित किया जाता है| इस कोर्स में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और हर प्रकार की एप्लीकेशन के बारे में बताया जाता है यह कोर्स पूरा करने के बाद छात्र को एक Certificate दिया जाता है| जिसके बाद छात्र आगे NIELIT ‘A Level’ के अगले स्तर के IT पाठ्यक्रम के लिए नामांकन कर सकते हैं इस कोर्स की समय अवधि 1 वर्ष की होती है इस 1 वर्ष के कोर्स में 2 सेमेस्टर होते हैं इसमें अप्लाई करने के लिए 10th या 12th पास होना चाहिए| यदि आपने ITI किया है तो आप इसमें और भी आसानी से प्रवेश पा सकते हैं O Level का पाठ्यक्रम मुख्य रूप से छात्रों को IT (Information Technology) के बारे में अधिक ज्ञान प्राप्त करने में सक्षम बनाने पर केंद्रित है|



ये भी पढ़े – C language Kya Hai
ये भी पढ़े – Java Kya Hai 

(ओ लेवल ) O Level Course Exam Pattern

ओ लेवल कोर्स में आपको चार परीक्षाएं देनी होगी सभी ओ लेवल पेपर में 2 भाग होते हैं| एक भाग में आपको 40 प्रश्नों की OMR शीट हल करनी होती है| जिसके लिए आपको 1 घंटे का समय दिया जाता है परीक्षा का यह भाग 40 अंकों का होता है जिसमें पास होने के लिए आपको 20 अंक लाने अनिवार्य है|

भाग 2- में आपको 60 प्रश्नों को हल करना होता है यह पेपर सफेद सीट पर हल करना होता है जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है 60 अंकों के इस भाग में आपको 30 अंक लाने अनिवार्य हैं|

O Level की 4 परीक्षाओं में पास होने के बाद ही आप Practical के लिए आवेदन कर सकते हैं| O Level Practical Exam दो भाग में होता है|

 भाग 1-  80 अंको का होता है जो कंप्यूटर पर ऑनलाइन हल करना होता है|

भाग 2-  साक्षात्कार का होता है जो 20 अंको का होता है इस प्रकार पूरा प्रैक्टिकल का पेपर 100 अंकों का होता है जिसके लिए 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया है|

परीक्षा देने के लिए 2 महीने पश्चात NIELIT (National institute of Electronic and Information Technology) द्वारा O Level Computer Course का रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है|

O Level Computer Course Syllabus

ओ लेवल कोर्स के लिए परीक्षा सेमेस्टर के आधार पर करवाई जाती है जिनमें परीक्षा में प्रैक्टिकल दोनों देने होते हैं| सर्टिफिकेट लेने से पहले छात्रों को प्रैक्टिकल वर्क पूरा करना होता है जिसके बाद ही Certificate मिलता है नीचे आपको Semester और कोर्स Syllabus की जानकारी प्रदान की गई है|

First Semester

Paper CodePaper Name  
M1-r4आईटी टूल और बिजनेस प्रोग्राम  
M2- r4इंटरनेट तकनीक और वेब डिजाइन  

Second Semester

Paper CodePaper Name  
M3 – r4सी लैंग्वेज के दुवारा प्रोग्रामिंग और प्रॉब्लम सॉल्व करना  
M4 – 1r4एप्लीकेशन ऑफ़ एनईटी टेक्नोलॉजी  
M4 – 2r4मल्टीमीडिया का परिचय  

Third Semester

Paper CodePaper Name  
PR – 1प्रेक्टिकल पर आधारित सिलेबस की थ्योरी  
Pjप्रोजेक्ट वर्क  

ओ लेवल कोर्स के फायदे (Advantages of O Level in Hindi)

  • अगर आपने यह कोर्स पूरा कर लिया है और इसका सर्टिफिकेट आपके पास है तो आप किसी भी सरकारी या गैर सरकारी कंपनी में नौकरी करने के लिए आवेदन कर सकते हैं| क्योंकि आजकल सभी काम कंप्यूटर पर ही इंटरनेट की सहायता से हो रहे हैं इसलिए O Level Course का महत्व और अधिक बढ़ गया है|
  • यदि आप किसी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं और वहां कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स को मांगा जाता है तो आप O Level Course Certificate का प्रयोग स्वतंत्र रूप से कर सकते हैं|
  • इस कोर्स को करने का एक फायदा यह भी है कि आप Diploma और Advance Diploma की वैकेंसी में O और A Level Certificate Holders भी आवेदन कर सकते हैं|
  • आप ओ लेवल कोर्स करने के बाद किसी स्कूल में कंप्यूटर टीचर की जॉब भी कर सकते हैं चाहे वह Private हो या Government इसका प्रमाण पत्र बहुत जरूरी है|
  • आजकल Private Job में भी कंप्यूटर का डिप्लोमा कोर्स मांगा जाता है तो आप उसके लिए भी ओ लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा सर्टिफिकेट का प्रयोग कर सकते हैं|
  • यदि आप नौकरी नहीं करना चाहते हैं तो आप खुद का Computer Coaching Center भी खोल सकते हैं जिससे आपको रोजगार मिलने में भी सहायता होगी|
  • बहुत सी सरकारी नौकरियों में जिनके पदों की प्रवृत्ति टेक्निकल होती है वहां पर ओ लेवल कोर्स की मांग की जाती है|
ये भी पढ़े – Barcode Kya Hai
ये भी पढ़े – Tally Kya Hai 

ओ लेवल कोर्स की फीस (O Level Course Fees in Hindi)

यदि आप किस कंप्यूटर कोर्स की फीस के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस कोर्स की फीस अलग-अलग मान्यता प्राप्त संस्थानों में अलग अलग ही होती है| लेकिन फिर भी हम आपको बता दें कि ओ लेवल कोर्स की फीस लगभग 10 हजा़र से 25 हजार के बीच होती है|

O Level Computer Course करने के बाद Job Option

  • Computer Operator
  • Teaching Assistant
  • Lab Assistant
  • Junior Programmer
  • Web Designer
  • EDP Assistant

O Level Course में छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए योग्यता

  • यदि आप O Level Course कर रहे हैं और आप छात्रवृत्ति प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण होना होगा|
  • विद्यार्थी के माता-पिता की वार्षिक आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • आवेदक विद्यार्थी के पास संबंधित कोर्स करने का सर्टिफिकेट होना जरूरी है|
  • उम्मीदवार के पास आय प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • O Level Computer Course प्रमाण पत्र होना जरूरी है|

लेवल रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगे जाने वाली ज़रूरी जानकारी

  • आवेदक का नाम
  • माता पिता का नाम
  • जन्मतिथि
  • वैवाहिक स्थिति
  • शैक्षिक योग्यता विवरण
  • लिंग
  • वर्ग
  • धर्म
  • पता
  • मोबाइल नंबर
  • दस्तावेज

O Level Course के लिए आवेदन कैसे करें

  • यदि आप ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज खुल कर आएगा|
  • इस होम पेज पर आपको Apply Online’ का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • फिर आपके सामने स्क्रीन पर कोर्स की लिस्ट खुलकर आ जाएगी|
  • उनमें से आप O Level’ के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद नया पेज खुल कर आएगा उस पर ‘I Agree to Proceed’ पर क्लिक करें|
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक Registration Form’ खुलकर आएगा|
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यान पूर्वक भरनी होगी|
  • सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरने के बाद इसमें जो डॉक्यूमेंट आपसे अपलोड करने को कहा जाएगा उनको अपलोड करें|
  • Document Upload करने के बाद पूरे फॉर्म को अच्छे से चेक करें इसके बाद आपको Submit बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • इस प्रकार आप आसानी से ओ लेवल कोर्स करने के लिए आवेदन कर सकते हैं|
Follow us on

Leave a Comment