Mi अकाउंट क्या है? Free MI Account कैसे बनाए, Create Mi Account in Hindi

Mi Account Kya Hai

आप सभी जानते हैं कि हमारी जिंदगी में मोबाइल फ़ोन कितना आवश्यक है। आजकल मोबाइल फ़ोन के बिना रहना असंभव सा है। बाजार में मोबाइल फ़ोन की बहुत सी कंपनी है, जो एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन तैयार कर मार्केट में लाती हैं। और इन सभी  स्मार्टफोन में गूगल प्ले के द्वारा सारी ऐप्लिकेशंस को डाउनलोड किया जाता है। सभी मोबाइल फ़ोन में गूगल प्ले पहले से ही डाउनलोड रहता है। बाजार में कुछ ऐसे भी कंपनियां हैं जो अपनी कंपनी के स्मार्टफोन में खुद का सॉफ्टवेयर डाल कर देती है। जिससे हम गूगल प्ले के बजाय उस सॉफ्टवेयर से ऐप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं जैसे कि एप्पल के मोबाइल फ़ोन में एप्पल स्टोर होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिसके पास खुद का सॉफ्टवेयर है। यह फ़ोन Xiaomi का है और इसमें Mi Account  नाम का सॉफ्टवेयर  है।

बाजार में जीतने भी Mi के फ़ोन है उन सभी में Mi अकाउंट बनाना अनिवार्य होता है। भारत में अधिकतर लोगों के पास Xiaomi का मोबाइल फ़ोन है। क्योंकि यह मोबाइल फ़ोन किफायती दाम में अनेक फीचर्स उपलब्ध कराता है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा Mi अकाउंट के बारे में बताएंगे। यदि आप Xiaomi  का मोबाइल फ़ोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये लेख पढ़ना बहुत आवश्यक है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा Mi Account Kya Hai के बारे में बताएंगे, लाभ और विशेषताएं और आदि जानकारियां।  कृपया आप हमारे इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढ़ें। इस लेख से जुड़े सवाल को आप नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। हम आपको उस सवाल का जवाब देने का पूरा प्रयास करेंगे।

Mi Account Kya Hai – (एमआई अकाउंट क्या है)

एमआई अकाउंट एक ऐसा अकाउंट है जिसका उपयोग Xiaomi  उपयोगकर्ताओं की पहचान करने के लिए किया जाता है। जो भी उपयोगकर्ताओं को Xiaomi Cloud, Mi Home, Mi Pay, Mi Music, Mi Store, जैसी ऐप्लिकेशन को इस्तेमाल करना है और उनकी सेवाओं का लाभ प्राप्त करना है तो उन्हें Mi अकाउंट बनाना आवश्यक है।  Mi अकाउंट सभी उपयोगकर्ताओं को Xiaomi द्वारा दी हुई सभी सर्विसेज का लाभ प्राप्त करने में सहायक है। Xiaomi मोबाइल फ़ोन के अंदर बहुत सी ऐप्लिकेशन पहले से ही मौजूद रहती है लेकिन अगर आपको किसी नई एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है तो आपका Mi अकाउंट होना आवश्यक है।



ज़रूर पढ़ेमोबाइल नंबर से लोकेशन कैसे पता करें
ज़रूर पढ़ेMobile में ADs कैसे बंद करे

Mi अकाउंट की विशेषताएँ

  • Xiaomi के मोबाइल फ़ोन मे काफी अच्छे फीचर्स हैं और साथ ही यह मोबाइल फ़ोन अपने फीचर्स के हिसाब से किफायती भी हैं।
  • अधिकतर यह मोबाइल फ़ोन मिडिल क्लास व्यक्ति खरीदता है।
  • यदि आपको इस मोबाइल फ़ोन के किसी भी प्रकार की नई एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है तो आपको Mi अकाउंट बनाना अनिवार्य है।
  • आप Mi अकाउंट को आसानी से बना सकते हैं और बाद में आसानी से डिलीट भी कर सकते हैं।
  • एमआई के अधिकतर स्मार्टफोन काफी किफायती होते हैं और साथ ही इनके फीचर्स भी बेहतरीन होते हैं।
  • आप Mi अकाउंट के साथ शाओमी एमआई के सभी सॉफ्टवेयर एक ही अकाउंट से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आपको Mi अकाउंट पर Mi पे की भी सुविधा उपलब्ध है जिसे आप आसानी से कहीं पर पेमेंट कर सकते हैं।
  • आपको Mi अकाउंट पार्क एमआई म्यूजिक का ऑप्शन भी दिखाई देगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोबाइल नंबरMobile Me Ringtone Kaise Set Kareब्लैक लिस्ट में नंबर कैसे डालें

Mi अकाउंट बनाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन में Mi स्टोर को खोलना होगा।
  • अब आपको वहाँ पर आखिर में अकाउंट का ऑप्शन दिखेगा। उस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको Sign Up Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा जो Create Mi Account का पेज होगा।
  • इस पेज पर आपको अपना देश और ईमेल आईडी डालनी होगी।
  • फिर आपको Create Mi Account  के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको पूछी गई ज़रूरी जानकारियों को भरना है जैसे बर्थ डेट, फ़ोन नंबर आदि।
  • अब आपके फ़ोन नंबर पर वेरिफिकेशन कोड आएगा उसे वेरिफाई करें।
  • आपको 8 से 16 डिजिट का एक स्ट्रांग पासवर्ड भी बनाना होगा।
  • पासवर्ड बनाने के बाद आपकी एमआई अकाउंट बनाने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

एम आई अकाउंट का पासवर्ड भूलने के बाद रिकवर करने की प्रक्रिया

  • आपको शाओमी की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको अपने Mi अकाउंट के फॉरगेट पासवर्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब नया पेज खुल जाएगा इस पर आपको अपना मेल या फ़ोन नंबर भरना होगा।
  • अब आपको ई-मेल या फ़ोन नंबर पर आया हुआ Verification Code डालना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना नया पासवर्ड डालना होगा। आपको नए पासवर्ड को दो बार डालना होगा।
  • अब आपकी अपने पासवर्ड को रीसेट करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।
ज़रूर पढ़ेमोबाइल सेवा ऐप स्टोर कैसे डाउनलोड करे
ज़रूर पढ़ेHamraaz App कैसे Download करे

Mi अकाउंट डिलीट करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होग।
  • अब Sign In के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद आपको स्क्रीन पर एक पापा ओपन होगा जिसमें आपके डिलीट अकाउंट का विकल्प दिखाई देगा।
  • Yes I want to permanently delete my Mi Account  के विकल्प पर क्लिक करें।
  • और Submit के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Verification code को भरें जो आपके ईमेल या फ़ोन नंबर पर आया होगा।
  • और डिलीट अकाउंट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका अकाउंट परमानेंटली डिलीट हो जाएगा। 
Follow us on

Leave a Comment