Jagadish Shettar कौन है? कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार की भाजपा में हुई वापसी

Jagadish Shettar: आज के लेख में हम आपको जगदीश शेट्टार के बारे में बताने वाले हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों से यह है काफी चर्चा में है इनके चर्चा में होने का विषय यह है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वापस लौट आए हैं| पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर यह है नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे|

ऐसी स्थिति में बहुत से लोगों का यह सवाल है कि किस वजह से अब इन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है और भाजपा में शामिल हुए हैं| यदि आप भी जाना चाहते हैं कि जगदीश शेट्टार कौन है और Jagadish Shettar के पार्टी छोड़ने का कारण जाना चाहते हैं तो आप हमारे लेख के अंतर्गत प्रदान की गई सभी जानकारियां पढ़कर अपने सभी सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं|

लोक सभा और राज्य सभा में अंतर
Lok Sabha Ke Upadhyaksh Kaun Hai 
लोक सभा सांसद कैसे बने

जगदीश शेट्टार कौन है? Jagadish Shettar Kaun Hai

Jagadish Shettar

80 के दशक में राजनीति की शुरुआत करने वाले जगदीश शेट्टार वर्ष 2012 से 2013 के बीच करीब 10 महीना के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे थे इसके अलावा वह छह बार विधायक भी बने और भाजपा में कई पदों पर रहे इनमें प्रदेश अध्यक्ष और कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी शामिल है|

वर्ष 2008 में जब भाजपा ने राज्य की जीत दर्ज की थी तब उन्हें कर्नाटक विधानसभा का स्पीकर भी बनाया गया था|



भारत के उपराष्ट्रपति कौन है
वर्तमान में कौन क्या है

बताया किन वजहों से भाजपा में लौटने का फैसला लिया

जगदीश शेट्टार बीते गुरुवार को ही फिर से भाजपा में शामिल हुए हैं बीते वर्ष कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव से पहले जगदीश शेट्टार कांग्रेस में चले गए थे दरअसल भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं देने का फैसला किया था जिससे नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता हासिल कर ली थी|

फिर से भाजपा का हिस्सा बन गए हैं शनिवार को मीडिया से बात करते हुए जगदीश शेट्टार ने कहा कि करोड़ों भारतीयों की इच्छा है कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बने भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है और जब मैं कांग्रेस में था और राज्य में घूमता था तो भाजपा कार्यकर्ता मुझे अक्सर पार्टी में वापस लौटने की मांग करते थे और इसी के साथ ही प्रदेश स्तर के कई नेता भी पार्टी में वापस लौटने की अपील करते थे यही कारण है कि मैं भारतीय जनता पार्टी में वापस लौटने का फैसला किया|

पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य

जगदीश शेट्टार ने कहा कि अपने घर वापस आकर में खुश हूं और मैं पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के तहत पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करूंगा| मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि भाजपा कर्नाटक में 25 से अधिक लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करें जगदीश शेट्टार ने कहा कि भाजपा उनके घर है और किन्हीं परिस्थितियों की वजह से उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा था मैं 3540 वर्षों से भाजपा से जुड़ा रहा और मेरे पिता और परिवार के अन्य लोग भी भाजपा से जुड़े रहे हैं|

अमित शाह से मिले थे जगदीश शेट्टार

कर्नाटक विधानसभा चावन से पहले जब जगदीश शेट्टार पार्टी छोड़ रहे थे तब बीजेपी ने उन्हें केंद्र में मंत्री बनने का वादा किया था इसके बावजूद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी भाजपा छोड़ने के बाद भी वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन हार गए|

जगदीश शेट्टार कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद शेट्टार दरकिनार हो गए थे| कांग्रेस ने उन्हें एमएलसी बनाया था लेकिन उन्हें कांग्रेस ने राज्य में मंत्री नहीं बनाया था| जबकि वह विधान परिषद के सदस्य हैं सूत्रों की माने तो जगदीश ने घर वापसी से पहले गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है उन्होंने  येदियुरप्पा और बी वाई विजेंद्र की अगुवाई में बीजेपी के मजबूत होने का दावा किया है|

लोकसभा चुनाव में बन सकते हैं कैंडिडेट

जगदीश शेट्टार पिछले वर्ष 17 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हुए थे उत्तरी कर्नाटक के प्रमुख लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार का परिवार जन संघ के दिनों से पार्टी से जुड़ा हुआ है और वह अपने घर कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र में एक प्रभावशाली नेता है वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं| जगदीश शेट्टार कि बीजेपी में वापसी पर चर्चा है कि भाजपा उन्हें लोकसभा चुनाव भी लड़वा सकता है बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवे गौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्युलर से गठबंधन किया है|

FAQ’s

जगदीश शेट्टार कर्नाटक के सीएम कब थे?

जगदीश शेट्टार ने कर्नाटक के 15 मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया|

Follow us on

Leave a Comment