BJP Member Kaise Bane – बीजेपी मेंबर कैसे बने बीजेपी कार्यकर्ता व अन्य जानकारी

BJP Member Kaise Bane – दोस्तों वैसे तो अधिकतर लोग पढ़ लिखकर डॉक्टर, वकील, इंजीनियर या शिक्षक आदि बनना चाहते हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं लेकिन इनके अलावा कुछ लोग ऐसे होते हैं जो राजनीति में कदम रखना चाहते हैं और उसी में अपना करियर बनाना चाहते हैं वह समाज सेवा में खूब रूचि लेते हैं इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी होती है| ऐसी स्थिति में इन लोगों का कैरियर राजनीति (Politics) में जाकर भी खूब चमकता है राजनीति में दो प्रमुख दल है यह ऐसे दल होते हैं जो प्रमुख रूप से भारत की राजनीति को पूरी तरह से प्रभावित करने का कार्य करते हैं|

भारत में कई राजनीतिक दल हैं लेकिन वह एक राज्य तक ही सीमित रहते हैं इसलिए राजनीति में कैरियर बनाने वाले लोग अपनी इच्छा अनुसार किसी एक दल का चुनाव कर सकते हैं जिनमें से बहुत से बीजेपी (BJP) दल का चुनाव करते हैं यदि आप भी बीजेपी के मेंबर बनना चाहते हैं तो इस लेख में आपको बीजेपी मेंबर कैसे बने (BJP Member Kaise Bane) से संबंधित सभी विस्तारपूर्वक जानकारियां प्रदान की जाएगी|

भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party)

दोस्तों शायद आप जानते होंगे कि वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी भारत की सबसे बड़ी पार्टी मानी जाती है| इसलिए अधिकतर लोग भाजपा के कार्यकर्ता बनना पसंद करते हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने के लिए इसकी वेबसाइट पर जाकर इसके माध्यम से बीजेपी के सदस्य बन सकते हैं| यदि आप भी बीजेपी मेंबर बनना चाहते हैं तो आपको इसकी वेबसाइट www.bjp.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा|

BJP Full Form

  • B – Bhartiya
  • J – Janta
  • P – Party

संक्षेप में इसको भाजपा कहा जाता है| जिस समय बीजेपी की स्थापना हुई उस समय में बीजेपी का पूरा नाम भारतीय जन संघ था|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोबाइल नंबर 
राष्ट्रपति को पत्र कैसे लिखे

बीजेपी मेंबरशिप (Bhartiye Janta Party Membership)

भाजपा ने अपना सदस्य बेस बढ़ाने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल किया है कि यह विधि बहुत आसान है इसमें आपको एक रुपया भी खर्च नहीं करना होता है इसमें आपको भाजपा का सदस्य बनने के लिए केवल एक मिस्ड कॉल करनी होती है और आप भाजपा के सदस्य बन सकते हैं|

अब आप जानना चाहेंगे कि आपको किस नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होगी 07820078200 यह वह मोबाइल नंबर है|जिस पर आप कॉल करते हैं वह कॉल स्वत: कट जाती है इस प्रकार मिस्ड कॉल करके बीजेपी सदस्य बानने का यह एक बहुत ही आसान तरीका है|

भाजपा के कार्यालय जाकर सदस्यता लें

यदि आप ऑनलाइन सदस्यता नहीं लेना चाहते हैं तो आप अपने शहर में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जाकर भी पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं यहां कार्यालय प्रमुख आपसे एक सदस्यता आवेदन फॉर्म भरवाएंगे इसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ ही मोबाइल नंबर भी दर्ज करना होगा और इसी के साथ ही वह सदस्यता स्लिप आपको दे देगा इसमें आपका मेंबरशिप नंबर भी लिखा होगा|

क्या बीजेपी मेंबर बनने के लिए बीजेपी की ओर से शुल्क लिया जाता है

बीजेपी मेंबर बनने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केवल 5 रुपए की मामूली सा शुल्क रखा है इस राशि से किसी की जेब पर कोई बोझ नहीं पड़ता बल्कि कोई व्यक्ति पार्टी से वाल्यंटियर यानी स्वयंसेवी के तौर पर जुड़ता है तो उसे बतौर फीस 100 रुपए का भुगतान करना पड़ता है इसके अलावा आपको बता दें कि भाजपा की वेबसाइट पर सहयोग राशि का भी ऑप्शन उपलब्ध है| यदि कोई धन देकर पार्टी की सहायता करना चाहता है तो इसके माध्यम से कर सकता है देश में ऐसे बहुत बड़े बड़े व्यवसाई उद्योगपति है जो पार्टी को करोड़ों का चंदा बतौर सहयोग राशि प्रदान करते हैं इसी पैसे से पार्टी चुनाव लड़ती हैं पार्टी कार्यालय खड़ा करती हैं एवं उसके लिए सुविधाएं जुटाती है|

BJP Join करने के कारण

  • यदि आप राजनीति में शामिल होना चाहते हैं|
  • आप अपनी पार्टी के लिए एक भारतीय नेता चाहते हैं|
  • यदि आप जीतने वाले घोड़े पर दांव लगाना चाहते हैं|
  • आपके पास यह कहने की वजह है कि आपको क्या सही लगता है|
  • क्या आप अपनी पार्टी के भीतर लोकतंत्र चाहते हैं|

(BJP) बीजेपी क्या है इसकी स्थापना कब हुई (BJP Member Kaise Bane)

दोस्तों जैसा कि हमने आपको अभी बताया कि बीजेपी वर्तमान समय में देश की प्रमुख राजनीति पार्टी है इसका सदस्य बनने से पहले आपको इस पार्टी का बैकग्राउंड (Background) जान लेना बहुत जरूरी है| आपको बता दें कि बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आज से लगभग 42 वर्ष पूर्व 6 अप्रैल 1980 को हुई भारत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी 1977 में इमरजेंसी खत्म हुई तो जनता पार्टी के निर्माण के लिए जन संघ का दूसरे दलों के साथ विलय हो गया जनसंघ ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस को शिकस्त देकर सरकार बनाई लेकिन 3 वर्ष तक सरकार चलाने के पश्चात 1980 में जनता पार्टी विघटित हो गई और जनसंघ की ही तर्ज पर 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया|

भाजपा का सदस्य बनने के लिए योग्यता

  • यदि आप भाजपा का सदस्य बनना चाहते हैं तो आपकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए|
  • भाजपा का सदस्य बनने के लिए उम्मीदवार की शिक्षा कोई भी हो वह भाजपा का मेंबर बनने योग्य माना जाएगा|
  • बीजेपी का मेंबर बनने के लिए उम्मीदवार किसी भी शहर का रहने वाला हो वह भाजपा का सदस्य बन सकता है|
  • यानी आपको बता दें कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए केवल आयु सीमा ही निर्धारित की गई है|

भाजपा कार्यकर्ता का सदस्य फॉर्म कैसे भरें (BJP Membership Registration)

  • यदि आप भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होमपेज खुलकर आएगा|
  • इस होम पेज पर आपको ऑनलाइन मेंबरशिप का टेप दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा|
  • आ जाएगा अब आपको फोन में अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम पता लिंग और जन्मतिथि के बारे में सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी|
  • इसके बाद आपको अपनी नागरिकता स्थाई पता शिक्षा और मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी|
  • सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरने के बाद आपको सबमिट बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • इस प्रकार आप आसानी से भाजपा कार्यकर्ता का सदस्यता फॉर्म भर सकते हैं|

BJP मेंबर बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • बीजेपी मेंबर बनने के लिए सबसे पहले आपको बीजेपी की वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसके बाद आपको एक लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने स्क्रीन पर एक होमपेज खुलकर आएगा जिसमें आप मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें|
  • सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरने के बाद आपको सबमिट बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • अब आप की आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी|
  • आवेदन करने के बाद आप इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं|

भाजपा सदस्यता टोल फ्री नंबर (BJP Membership Toll Free Number)

भाजपा की सदस्यता पाने के लिए आप टोल फ्री नंबर 1800 266 20 20 पर मिस्ड कॉल दें सकते हैं|

बीजेपी से संबंधित जानकारियां

बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी जो एक राजनीतिक दल है यह एक दक्षिणपंथी पार्टी है जिसकी विचारधारा हिंदुत्व और राष्ट्रवाद है| बीजेपी को संघ परिवार का एक सदस्य भी कहा जाता है जिसका हेड क्वार्टर नागपुर में है और वर्तमान संघ के चीफ मोहन भगवत हैं भारतीय जनता पार्टी में वर्तमान समय में लगभग 10 करोड़ मेंबर है वही वर्तमान समय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा जी है नरेंद्र मोदी और अमित शाह बीजेपी के सबसे बड़े नेता हैं|

Follow us on

Leave a Comment