वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? How to Check Name in Voter List in Hindi

How to Check Name in Voter List – दोस्तों यह तो आप जानते ही होंगे कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जिस कारण आए दिन यहां छोटे-बड़े चुनाव होते रहते हैं| भारत में चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जाते हैं आपको बता दें कि प्रत्यक्ष चुनाव राज्य स्तर पर सरकार के गठन के लिए विधानसभा चुनाव तथा केंद्र सरकार के गठन के लिए लोकसभा चुनाव करवाए जाते हैं| इसके अतिरिक्त ब्लॉक स्तर एवं नगरपालिका के भी चुनाव होते हैं| यदि हम बात करें बहुत छोटे स्तर के चुनावों की तो ग्रामीण स्तर भी प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के भी चुनाव होते हैं| इन सभी चुनावों में जनता की मुख्य भूमिका होती है यदि आप इन सभी चुनाव में भाग लेना चाहते हैं या इन चुनावों में भाग आप तभी ले सकते हैं जब आपका नाम निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर लिस्ट में दर्ज होगा|

यदि आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो जाता है तो उसके बाद मतदाता के लिए वोटर आईडी कार्ड जारी किया जाता है इस Voter id Card को ले जाने पर Voter List से नाम मिलाया जाता है| यदि आपका नाम वोटर लिस्ट से मिल जाता है तभी आप को मतदान केंद्र पर बैठा अधिकारी वोट डालने की अनुमति देता है| यदि आप वोटर आईडी कार्ड के बारे में बहुत सी जरूरी जानकारियां जानना चाहते हैं तो आज का लेख आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा क्योंकि इस लेख के अंतर्गत आपको Voter ID Card Kya Hai, How to Check Name in Voter List, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज, तथा SMS द्वारा मतदाता सूची में नाम चेक कैसे करें| इसके अतिरिक्त हम आपको बताएंगे कि नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें|

भारत में कितनी भाषा बोली जाती है – Bharat Me Kul Kitni Bhasha Boli Jati Hai

Voter ID Card Kya Hai

Voter ID Card को हिंदी में निर्वाचन पत्र कहा जाता है तथा Voter List को हिंदी में मतदाता सूची कहा जाता है चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए मतदाता को निर्वाचन पत्र अर्थात वोटर आईडी कार्ड की आवश्यकता होती है| वोटर आईडी कार्ड देश के सभी नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है वोटर आईडी कार्ड की मदद से देश के लोग अपने देश में होने वाले चुनाव में भाग ले सकते हैं तथा वह अपनी इच्छानुसार चुनाव में मतदान कर सकते हैं| इस निर्वाचन पत्र पर मतदाता का पूरा नाम,, पिता का नाम पता और उम्र लिखी होती है तथा इस निर्वाचन पत्र के जरिए ही आप मतदान कर सकते हैं|

 यदि मान लीजिए कि किसी कारणवश आपका मतदान निर्वाचन कार्ड नहीं है तो आप निर्वाचन सूची में अपना नाम सुनिश्चित कर मतदान कर सकते हैं ऐसा करने के लिए आपको मतदाता सूची में अपना नाम होने पर ऑनलाइन मतदाता सूचना पर्ची का प्रिंट आउट निकलवाना होगा तथा फोटो और पहचान पत्र आदि प्रूफ देकर मतदान कर सकते हैं| भारत में वोट डालने का अधिकार तभी मिलता है जब हमारा नाम भारतीय निर्वाचन आयोग की लिस्ट में होता है|

बीएलओ (blo) क्या होता है – BLO की फुल फॉर्म |योग्यता, कार्य और बीएलओ कैसे बने

वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें (How to Check Name in Voter List)

यदि आप वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो हम आपको आगे बताने वाले हैं कि वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन चेक कैसे करें|

  • वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको भारतीय निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
How to Check Name in Voter List
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Continue पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपके सामने स्क्रीन पर एक पेज ओपन होगा|
  • इसमें आपको अपना नाम लिखना है|
  • उसके बाद अपने पिता/पति का नाम लिखना होगा|
  • अब अपने लिंग का चुनाव करें|
  • अब आपको अपनी जन्मतिथि भरनी होगी|
  • अब आपको अपने राज्य का नाम भरना होगा|
  • इसके बाद अपने जिले का चयन करें|
  • और फिर विधानसभा क्षेत्र का चयन करना होगा|
  • अब आपको नीचे एक बॉक्स दिखाई देगा उस में 5 अंकों के कोड को ध्यान पूर्वक भरे|
  • सभी जानकारी को ठीक से भरने के बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आप अपना नाम चेक करने के बाद View Details पर क्लिक करें|
  • न्यू टैब पर आपकी सभी Details Open हो जाएगी|
  • अब आपको नीचे मतदाता सूचना प्रिंट का ऑप्शन दिखाई देगा|
  • इस मतदाता सूचना प्रिंट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद मतदाता सूचना डाउनलोड हो जाएगी|

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कैसे बने? VDO Kaise Bane – योग्यता, सैलरी के बारे में जाने



SMS द्वारा मतदाता सूची में नाम चेक कैसे करें

यदि आप मतदाता सूची में नाम चेक करना चाहते हैं तो आप अपना नाम अपने मोबाइल फोन से SMS के द्वारा भी चेक कर सकते हैं इसके लिए आपको बड़े अक्षरों में EPIC लिखकर स्पेस देकर अपने वोटर आईडी कार्ड का नंबर लिखकर इस SMS को 9211728082 या फिर 1950 पर भेज कर पता कर सकते हैं| आपके मोबाइल फोन पर एसएमएस के द्वारा भाग संख्या मतदान केंद्र की संख्या और नाम लिखकर आ जाएगा ऐसा तब होगा यदि मतदाता सूची में आपका नाम हुआ तो नहीं तो रिकॉर्ड फाउंड लिखकर आपके मोबाइल फोन पर SMS आ जाएगा|

एमएलसी क्या होता है ? MLC Full Form एमएलसी का चुनाव कैसे होता है

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. जन्म प्रमाण पत्र|
  2. निवास प्रमाण पत्र|
  3. आधार कार्ड|
  4. ऐड्रेस प्रूफ जैसे- बिजली का बिल, पानी का बिल या फोन का बिल आदि|
  5. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर|
  6. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|

भारत का प्रधानमंत्री कैसे चुना जाता है? 2024 योग्यता, वेतन, कार्य एवं अधिकार|

आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

  • आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको स्टेट इलेक्शन कमीशन की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होमपेज खुल कर आएगा|
  • इस होम पेज पर आपको वोटर सर्विसेज का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको ट्रेक एप्लीकेशन स्टेटस का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको प्राप्ति रसीद संख्या आवेदन क्रमांक और फोटो में प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करना होगा|
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको Get Status का बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी|

Lok Sabha or Rajya Sabha me Antar लोक सभा और राज्य सभा में अंतर

नया वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें

  • नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको निर्वाचन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
How to Check Name in Voter List
  • इसके बाद आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर क्लिक करना होगा|
How to Check Name in Voter List
  • नए मतदाता पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें|
Voter ID Card Kya Hai
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के साथ Registration करके Don’t have Register as a New User के Option पर क्लिक करना होगा|
Voter ID Card Kya Hai
  • अब आपके सामने फॉर्म ओपन होगा|
  • इस फॉर्म को ध्यान पूर्वक भरें|
  • इसमें आपको अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन जैसे नाम, पता ,जन्मतिथि आदि भरनी होगी|
  • इसके बाद आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे|
  • और अब आप Submit बटन पर क्लिक करे|
  • जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा|
  • यह OTP आपको फॉर्म में भरना होगा|
  • ओटीपी भरने के बाद आपके पास आईडी और पासवर्ड आ जाएगा|
  • इसके बाद लॉगिन करके आप अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं|

पंचायत वोटर सर्च करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको स्टेट इलेक्शन कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको एक्शन का सेक्शन दिखाई देगा उस पर जाकर पंचायत वोटर सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपके सामने एक फोन खुल कर आएगा|
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे – जनपद, विकासखंड, ग्राम पंचायत, मतदाता का नाम, माता, पिता/पति का नाम, मकान संख्या आदि को ध्यान पूर्वक भरना होगा|
  • सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा|
  • इसके बाद आपको सर्च बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी|

Voter List Helpline Number

यदि आपको मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने या फिर आपका नाम रजिस्टर्ड ना होने या इससे संबंधित कोई भी समस्या है तो आप निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1800111950 या 1950 पर कॉल करके वोटर लिस्ट के विषय में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

Conclusion- How to Check Name in Voter List

आज के हमारे देश में आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कैसे करें How to Check Name in Voter List के बारे में सभी जानकारियां प्रदान की गई है| आज का हमारा लेख पढ़कर आप आसानी से वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकेंगे तथा नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे| यदि वोटर लिस्ट को लेकर आपके मन में कोई भी सवाल या सुझाव है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें बता सकते हैं| और अगर हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारी पसंद आई हो तो लेख को अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें| ताकि उनको भी वोटर लिस्ट चेक कैसे करें के बारे में सभी जानकारी प्राप्त हो सके|

FAQ’s

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत के अधिकारिक वेबसाइट यह http://sec.up.nic.in/ है|

मतदाता सूची कौन तैयार करता है?

फोटोयुक्त मतदाता सूचियां तैयार करने का दायित्व जिला निर्वाचन अधिकारी को होता है|

वोटर आईडी को हिंदी में क्या कहा जाता है?

वोटर आईडी को हिंदी में भारतीय मतदाता पहचान पत्र कहते हैं यहभारत के व्यस्त के आदिवासियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एक पहचान दस्तावेज है जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण किए व्यक्तियों को दिया जाता है| मुख्य रूप से भारतीय मतदाता पहचान पत्र देश के नगरपालिका राज्य और राष्ट्रीय चुनाव में अपना मत डालते समय भारतीय नागरिकों के लिए एक पहचान प्रमाण के रूप में हैं|

Follow us on

Leave a Comment