ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कैसे बने? VDO Kaise Bane – योग्यता, सैलरी के बारे में जाने

ग्राम विकास अधिकारी (VDO Kaise Bane) कैसे बने VDO Full Form ग्राम विकास अधिकारी की योग्यता, कार्य, सैलरी, सिलेबस एवं VDO की तैयारी कैसे करें के बारे में जाने – दोस्तों क्या आप ग्राम विकास अधिकारी यानी VDO के बारे में जानते है यदि आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो आज की इस पोस्ट से आप वीडीओ के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार पूर्वक प्रदान करेंगे| दोस्तों आजकल हर कोई नौकरी करना चाहता है और विशेष तौर पर सरकारी नौकरी करने की प्रत्येक व्यक्ति चाहत रखता है और वर्तमान समय तो ऐसा है कि उसी व्यक्ति को सफल माना जाता है जो सरकारी नौकरी प्राप्त कर लेता है और प्रत्येक विद्यार्थी और समाज के मध्यवर्गीय लोग हमेशा पढ़ लिख कर सरकारी नौकरी प्राप्त करके एक अच्छे पद पर कार्य करना चाहते हैं| आए दिन सरकारी पदों पर नियुक्ति होती रहती है इन्हीं सरकारी पदों में से एक सरकारी पद ग्राम विकास अधिकारी का भी होता है| इस लेख में हम ग्राम विकास अधिकारी के विषय पर ही आपको विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे|

आज के लेख के अंतर्गत हम आपको बताएंगे कि वीडीओ क्या होता है ग्राम विकास अधिकारी (VDO Kaise Bane) कैसे बने VDO Full Form वीडीओ बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए इसके कार्य, सैलरी, सिलेबस, VDO Selection Process, ग्राम विकास अधिकारी बनने की तैयारी कैसे करें इसके अतिरिक्त हम आपको सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी में अंतर भी बताएंगे|

वीडीओ क्या है – VDO Kya Hai

वीडीओ यानी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत का मुखिया या प्रधान का सचिव अथवा सेक्रेटरी होता है| इसकी नियुक्ति राज्य के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन एक सरकारी पद पर होती है| ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव का एक बहुत बड़ा पद माना जाता है| यह एक ऐसा अवसर पद है जिसमें इन्हें सरकारी परियोजनाओं को ग्राम पंचायत में लागू करना होता है| ग्राम विकास अधिकारी का काम अधिक जिम्मेदारी का होता है इस पद पर नियुक्त व्यक्ति के ऊपर गांव के विकास की बहुत सी जिम्मेदारियां होती है इनके ऊपर हर उस व्यवस्था की जिम्मेदारी होती है जो गांव के लिए अति आवश्यक है| यह किसी भी ग्राम पंचायत के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण पद होता है| इस पद पर रहकर आप गांव के लोगों के साथ मिलजुल कर गांव के विकास के कार्यों को कर सकते हैं|

ग्राम विकास अधिकारी कैसे बने -VDO Kaise Bane

यदि आप ग्राम विकास अधिकारी बनना चाहते हैं तो आपको 3 परीक्षाओं में पास होना होगा आपको बता दें कि राज्य लोक सेवा आयोग प्रत्येक वर्ष ग्राम विकास अधिकारी के लिए परीक्षा आयोजित कराती है| इस  परीक्षा में प्रवेश करने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है और उसके बाद 3 परीक्षा में पास होना होता है| यदि आप तीनों परीक्षाओं में सफल हो जाते हैं तब आपकी वीडीओ ऑफिसर पद पर नियुक्ति होती है|



इसके अलावा आपको बता दें कि ग्राम पंचायत सेवक के लिए फिजिकल टेस्ट भी होता है इस परीक्षा के फॉर्म प्रतिवर्ष राज्य लोक सेवा जारी करती हैं| इस परीक्षा का आवेदन करने के लिए आवेदक को राज्य लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है|

इसके पहले चरण की परीक्षा लिखित परीक्षा होती है

  • दूसरे चरण में Interview होता है जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होते हैं उन्हीं विद्यार्थियों को इंटरव्यू यानी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है|

तीसरे चरण में फिजिकल टेस्ट होता है फिजिकल टेस्ट में वही उम्मीदवार शामिल होते हैं जो लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में सफल होते हैं|

ये भी पढ़े – भारत के उपराष्ट्रपति कौन है
ये भी पढ़े – EWS Certificate Kya Hota Hai? 

VDO Full Form

V – Village

D – Development

O – Office

यानी विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर इस का हिंदी रूपांतरण ग्राम विकास अधिकारी होता है और संक्षेप में इसको वीडीओ (VDO) कहते हैं|

VDO Kaise Bane

वीडीओ ऑफिसर बनने के लिए योग्यता

  1. उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास होना चाहिए|
  2. 12वीं कक्षा में उम्मीदवार के 60% अंक होने अनिवार्य हैं|
  3. वीडीओ ऑफिसर बनने के लिए कंप्यूटर कोर्स डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए|

आयु सीमा (Age Limit)

ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए| इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है|

ग्राम विकास अधिकारी के कार्य

  • गांव की स्वच्छता का प्रबंध कराना|
  • सरपंच के साथ मिलकर विकास कार्यों की रूपरेखा बनाना|
  • गांव में खाने के सामानों का भंडार की व्यवस्था कराना|
  • सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाना|
  • गांव में होने वाली वार्षिक योजनाओं और कार्यक्रमों को सही प्रकार से संचालित करना|
  • गांव के पशुओं के लिए चारागाह की व्यवस्था करना|
  • गांव की कृषि और वाणिज्य उद्योग को विकास के लिए सहायता करना|
  • गांव में सड़क व्यवस्था और बिजली व्यवस्था को सही तरीके से सुनिश्चित करना|
  • गांव की समस्याओं को जिला परिषद में प्रस्तुत करना और उनकी समस्याओं का हल कराना|
  • खाद, बीज और कृषि आवश्यकता की व्यवस्था करना|
  • जन्म, मृत्यु, विवाह और अन्य रिकॉर्ड रखना|

VDO Exam Syllabus

दोस्तों यदि आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए कि उस परीक्षा में आपसे किन-किन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे| जब हम इस बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं हम तभी परीक्षा की तैयारी सही प्रकार से कर पाते हैं| यदि आपको इस बात की जानकारी नहीं होगी कि आप की परीक्षा में किस विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे तो आप की तैयारी सही प्रकार से नहीं हो पाएगी| इसलिए आज हम आपको वीडीओ ऑफिसर के प्रथम चरण की परीक्षा में किन किन विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी विषयों के नाम बताएंगे|

  1. भारतीय भूगोल
  2. भारतीय इतिहास
  3. भारतीय पंचायत व्यवस्था
  4. भारतीय अर्थव्यवस्था
  5. भारतीय संस्कृति
  • भारतीय संविधान
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी संविधान
  • हिंदी निबंध
  • हिंदी लेखन क्षमता
  • सामान्य ज्ञान
  • सामान्य विज्ञान
  • सामान्य बुद्धि परीक्षण (Reasoning)
  • Computer Application
  • Current Affairs
  • 10TH Class का Math 

VDO Selection Process

यदि आप वीडीओ ऑफिसर बनना चाहते हैं तो आपको 3 चरणों से गुजरना होता है यह चरण है

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam )
  2. साक्षात्कार (Interview)
  3. शारीरिक योग्यता (Physical Test)

हिंदी न चरणों में सफल होने वाले हैं अभ्यर्थी को वीडीओ ऑफिसर के पद पर चयनित किया जाता है|

Written Exam Pattern

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
हिंदी लेखन क्षमता50100
सामान्य जागरूकता50100
सामान्य बुद्धि परीक्षण50100

ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए तैयारी कैसे करें

यदि आप ग्राम विकास अधिकारी बनना चाहते हैं तो इसके लिए परीक्षा की तैयारी आप हमारे बताए हुए तरीके से भी कर सकते हैं|

विषयो का ज्ञान

सबसे पहले आपको इस बारे में जानकारी होनी चाहिए कि जिस परीक्षा की आप तैयारी कर रहे हैं| उसमें किन-किन विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं जिन विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं उन विषयों में आपको अपनी पकड़ मजबूत बनानी होगी|

विषय के बेसिक को समझना

परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपको हिंदी, सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं सामान्य जागरूकता इन तीनों विषयों के बेसिक को अच्छे से समझना होगा और फिर इन विषयों से संबंधित प्रश्नों का अध्ययन करना होगा|

समय सारणी

यदि आप परीक्षा की तैयारी अच्छी प्रकार से करना चाहते हैं तो आपको एक समय सारणी तैयार करनी होगी| समय सारणी को हम अंग्रेजी में Time Table कहते हैं| इस टाइम टेबल में आपको सभी विषयों को बराबर समय देना होगा जिस विषय में आप कमजोर है उसको अधिक समय दें

इंटरनेट का प्रयोग

परीक्षा की तैयारी करने के लिए आप इंटरनेट का भी प्रयोग कर सकते हैं| इंटरनेट का प्रयोग करने से आपको जो टॉपिक समझ में नहीं आ रहे हैं उनको समझने में आसानी होगी आप यूट्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं| इससे आप ऑनलाइन कोचिंग करके भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं|

पिछले प्रश्न पत्रों को हल करें

पूर्व में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के प्रश्न पत्र को हल करने की कोशिश करें| इन प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको परीक्षा का स्तर समझने में आसानी होगी|

ग्राम विकास अधिकारी और सरपंच में अंतर

ग्राम विकास अधिकारीसरपंच
यह एक सरकारी पद हैयह जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि होते हैं
वीडीओ 4 5 गांव को देखता हैसरपंच एक गांव को देखता है
वीडीओ सरपंच का सुपरवाइजर नहीं होता हैजबकि सरपंच वी डी ओ का सुपरवाइजर होता है
ग्राम विकास अधिकारी रिटायर होने तक इस पद पर कार्य करता हैसरपंच का कार्यकाल 5 वर्ष तक होता है

VDO Officer Salary

VDO Officer Salary 5,200 -20200 Grade pay के अनुसार होता है|इस प्रकार से ग्राम विकास अधिकारी को लगभग 22,500 रुपए प्रतिमाह सैलरी होती है| VDO पद की खासियत यह है कि इसमें आगे चलकर ADO और BDO जैसे ऊंचे पद प्राप्त हो सकते हैं|

Conclusion VDO Kaise Bane

दोस्तों आशा है कि आपको हमारे द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (VDO Kaise Bane) को लेकर सभी जानकारी पसंद आई होगी| क्योंकि  इस पोस्ट के अंतर्गत हमने आपको सभी विस्तार पूर्वक जानकारियां प्रदान की यदि अभी भी आपके मन में ग्राम विकास अधिकारी को लेकर कोई भी सवाल या सुझाव है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें जरूर बताएं| और अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करें|

Follow us on

Leave a Comment