आंगनबाड़ी क्या है (Anganwadi workers) आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कैसे बने in Hindi

“आंगनबाड़ी क्या है “आंगनबाड़ी एक तरह का ऐसा सेंटर (Center) है जहां ग्रामीण बच्चों का ध्यान रखा जाता है और उनको शिक्षा भी दी जाती है| आंगनबाड़ी की शुरुआत भारत सरकार द्वारा 1985 में की गई आंगनबाड़ी एक सरकार के अधीन केंद्र होता है| जिस तरह से अन्य सरकारी दफ्तरों में कार्यकर्ता काम करते हैं| उसी तरह से आंगनवाड़ी में भी कार्यकर्ता काम करते हैं इन्हीं कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कहा जाता है| और आज हम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के बारे में आपको सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं|

इस लेख के अंतर्गत हम आपको बताने वाले हैं कि आंगनबाड़ी क्या है , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कौन होती है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के गुण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, कार्यकर्ता का वेतन कितना होता है, इसकी चयन प्रक्रिया क्या है, आंगनवाड़ी में प्रदान की जाने वाली सेवाएं, तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए आवेदन कैसे करें, आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज| इन सभी बातों के बारे में हम आपको जानकारी प्रदान करेंगे| तो आप लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि आप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकें|

आंगनबाड़ी क्या है

Anganwadi kya hai – आंगनबाड़ी केंद्र आश्रय गतिविधियों का केंद्र होता है इसको आंगन आश्रय भी कहा जाता है अंग्रेजी भाषा में इसे Courtyerd Shelter कहते हैं| इन आंगन आश्रय में ग्रामीण बच्चों एवं महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल की जाती है यानी यह एक ऐसा केंद्र है जिसमें ग्रामीण बच्चों की शिक्षा और देखभाल के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से सुरक्षित रखने का कार्य भी किया जाता है| आंगनबाड़ी की शुरुआत भारत सरकार ने Integrated Child Development Service यानी एकीकृत बाल विकास सेवा के अंतर्गत की यह एक Indian Public Health Care System का हिस्सा है| इसमें ग्रामीण बच्चों को शुरुआती शिक्षा के तौर पर खेलकूद, खाना पीना, शिक्षा संबंधी ज्ञान, और बच्चों को कुपोषण से बचाने की देखभाल भी की जाती है| यह सभी देखभाल और संचालन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ही करती है| आंगनवाड़ी केंद्र अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में ही बनाए जाते हैं जहां बच्चे आकर शिक्षा प्राप्त कर सकें|

आंगनबाड़ी क्या है

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कौन होती है

जो आंगनवाड़ी की देखभाल करने के साथ साथ आंगनबाड़ी का संचालन करें और आंगनवाड़ी में काम करने वाले हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता होती है| आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ ऐसे सहायिका भी होती है जो कार्यकर्ता की कार्य तथा संचालन करने में मदद करती है| इस सहायिका को आंगनवाड़ी सहायिका के नाम से जाना जाता है| आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ मिनी कार्यकर्ता और सहायक कार्यकर्ता रखी जाती है आंगनवाड़ी में कुल 2 से 3 कार्यकर्ता ही काम करते हैं जबकि पहले इसमें एक ही कार्यकर्ता काम करती थी|

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के गुण

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए महिला के पास यह समझ होनी चाहिए कि वह अच्छे बुरे का ज्ञान कर सकें|
  • अच्छे स्वभाव का होना बहुत जरूरी होता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए|
  • उम्मीदवार के बात करने का ढंग अच्छा होना चाहिए ताकि वह महिलाओं तथा बच्चों से अच्छे ढंग से बात कर सके|
  • उम्मीदवार को यह ज्ञान होना चाहिए कि कौन सा टीकाकरण कब करना है|
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऐसी होनी चाहिए जो ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित कर सकें|

Anganwadi workers Eligibility (योग्यता)

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए आवेदिका को राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदिका की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए|
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वाली महिलाओं को 5 वर्ष की छूट दी जाती है|
  • पिछड़ी जाति की महिलाओं को 3 वर्ष की छूट दी जाती है|
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए 10 वीं पास होना चाहिए|
  • इसके अलावा आंगनबाड़ी सहायिका बनने के लिए आठवीं पास होना चाहिए|
  • स्नातक पास महिला भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन कर सकती है|
  • आवेदिका को विवाहित होना अनिवार्य है|
ये भी पढ़े- NGO क्या है और ये कैसे कार्य करता है

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का वेतन

यदि हम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के वेतन के बारे में बात करें तो यह अलग-अलग राज्य में अलग-अलग ही होता है| वैसे सामान्य तौर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का वेतन प्रतिमाह 4,000 से 8,000 रुपए होता है| वहीं सहायक कार्यकर्ता का वेतन 2,000 से 4,000 रुपए प्रतिमाह होता है|

2022 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का वेतन बढ़ाकर 5,000 से 10,000 कर दिया गया|

Selection Process (चयन प्रक्रिया) आंगनबाड़ी क्या है

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सिलेक्शन के लिए इंटरव्यू भी होता है इस इंटरव्यू के लिए 25 अंक निर्धारित किए गए हैं

  • 25 अंकों को अलग-अलग योग्यताओं के आधार पर दिए जाते हैं जैसे
  • इन 25 अंकों में से
  • शैक्षिक योग्यता के आधार पर- 10 अंक
  • राज्य की तरफ से- 7 अंक
  • स्नातक डिग्री के लिए- 2 अंक
  • पर स्नातक डिग्री के लिए- 1 अंक
  • 40 भेज दिया इससे अधिक विकलांग आवेदिका को 2- अंक
  • SC/ST/OBC आवेदिका को- 2 अंक
  • आवेदिका की दो बेटियां होने पर-2 अंक
  • पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर- 3 अंक
  • पति से अलग रह रही महिला अनाथ आश्रम में रहने वाली या फिर तलाकशुदा महिला को- 3 अंक
  • नर्सरी शिक्षिका या बाल सेविका के रूप में 10 महीने से अधिक अनुभव वाली महिला को- 3 अंक
  • इस तरह से 25 अंको को विभाजित किया गया है| जिस महिला को भी सबसे अधिक अंक प्राप्त होते हैं उसको महिला कार्यकर्ता के रूप में चुन लिया जाता है|

Anganwadi केंद्र में प्रदान की जाने वाली सेवाएं

  • आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्ताह के एक निश्चित दिन में टीकाकरण कराने की सुविधा दी जाती है|
  • ग्रामीण बच्चों को पोषक आहार देकर कुपोषण से सुरक्षित रखा जाता है|
  • 1 वर्ष से 5 वर्ष वाले बच्चों का टीकाकरण कराया जाता है|
  • गर्भवती महिलाओं की जांच तथा टीकाकरण भी कराया जाता है|
  • 3 से 6 वर्ष वाले बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना|
  • नवजात शिशु या फिर 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की देखभाल करना|
  • किसी भी प्रकार के आपातकालीन मामलों को स्वास्थ्य केंद्र में भेजना|
  • कोई महिला या बच्चा कुपोषण का मरीज है तो उसको इलाज के लिए समय पर अस्पताल भेजना|
  • किसी भी गंभीर बीमारी के मामले को अस्पताल, समुदाय स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, सरकारी अस्पताल आदि में भेजना|
  • किशोरियों के लिए विभिन्न स्कीमों के क्रियान्वयन में मदद करना|
आंगनबाड़ी क्या है

आंगनवाड़ी में सुविधाएं

  • आंगनवाड़ी केंद्र एक भवन होता है इस भवन में बरामदा, खेल का मैदान, खेल सामग्री तथा बाल हितेषी खिलौने होते हैं|
  • सफाई जल और स्वच्छता सेवा|
  • इस भवन में साफ रसोई घर होता है|
  • हर आंगनवाड़ी केंद्र में बाल हितेषी दो शौचालय होते हैं|
  • आंगनवाड़ी केंद्र के भवन की छत मजबूत तथा रिसावदार होती है|
  • विद्युत कनेक्शन और सुविधा|
  • फर्नीचर|
  • पंखे|
  • बिस्तर|
  • बाल्टी, ब्रुश, झाड़ू, सर्फ, साबुन आदि अध्ययन सामग्री|
ये भी पढ़े- प्राइमरी स्कूल के टीचर कैसे बने जानिए

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार को आंगनवाड़ी की Official Website पर जाना है|
  2. अब Online Registration पर Click करें|
  3. नए Registration के लिए Sign up करें|
  4. अब आपके सामने स्क्रीन पर एक Form Open हो जाएगा|
  5. इसमें पूछी गई सभी Information को ध्यान पूर्वक भरे|
  6. सभी Information भरने के बाद यदि इसमें Registration fees का Option दिया हुआ है तो यह Registration fees का Pay करें|
  7. अपनी Information को एक बार फिर से और अच्छे से Check करें|
  8. अब आप Submit के Option पर Click कर दें|

आंगनवाड़ी के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Required Document)

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • दसवीं पास का प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • नर्सरी शिक्षिका या बाल सेविका कार्य का सर्टिफिकेट
  • यदि महिला तलाकशुदा है तो तलाब के दस्तावेज
  • विकलांग महिला के लिए विकलांगता सर्टिफिकेट

Conclusion

प्यारे दोस्तों जैसे की आपने हमारे इस आर्टिकल में पढ़ा आंगनबाड़ी क्या है और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कैसे बने| इसी तरह हमने आपकी Anganwadi के बारे में साडी जानकारी दी है के इसके क्या फायदे है और इसमें कैसे काम किया जाता है| साथ ही साथ आप जान सकेंगे चयन प्रकिर्या आप सभी से निवेदन की ऐसेही हमारे साथ जुड़े रहे और जानकारी प्राप्त करते रहे और अपने दोस्तों के साथ ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करे|

Leave a Comment