ACP Kaise Bane – ACP Full Form | योग्यता, सैलरी, आयु जाने पूरी जानकारी

दोस्तों आप सभी ने एसीपी (ACP) का नाम जरूर सुना होगा यह पुलिस विभाग का एक वरिष्ठ अधिकारी होता है| यह एक बहुत बड़ा तथा सम्मानजनक पद माना जाता है बहुत से विद्यार्थी एसीपी पुलिस ऑफिसर बन कर अपना भविष्य उज्जवल करना चाहते हैं| जो विद्यार्थी एसीपी बनना चाहते हैं उनको एसीपी पुलिस अधिकारी के बारे में सभी जानकारियां होनी चाहिए क्योंकि कई विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो एसीपी रैंक की नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन इसके बारे में जानकारी ना होने के कारण वह अपने सपने को साकार नहीं कर पाते हैं| इसलिए आज के लेख में हम आपको एसीपी के बारे में सभी जानकारियां प्रदान करेंगे| लेख में हम आपको बताएंगे कि एसीपी क्या होता है, ACP Kaise Bane, ACP Full Form, इसके लिए योग्यता एवं आयु कितनी होनी चाहिए, एसीपी ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है तथा c के बारे में भी आपको इस लेख के अंतर्गत बताएंगे|

एसीपी क्या होता है

Table of Contents



एसीपी पुलिस डिपार्टमेंट का वरिष्ठ अधिकारी होता है एसीपी ऑफिसर का पद आईपीएस ऑफिसर के पद के बराबर या उससे भी बड़ा पद होता है यानी यह आईपीएस ऑफिसर से बड़ा पुलिस अधिकारी होता है| इसके अलावा आपको बता दें कि ACP Officer बनने के लिए आपको UPSC की परीक्षा पास करनी होगी और फिर आपको IPS बनना होगा क्योंकि यह पोस्ट आईपीएस ऑफिसर के प्रमोशन के बाद मिलती है अगर आप चाहें तो DSP की तैयारी करके भी एसीपी बन सकते हैं क्योंकि एसीपी और डीएसपी में कोई खास अंतर नहीं होता है दोनों की पोस्ट एक समान ही होती है इनके बेच में भी कोई फर्क नहीं होता है इनमें फर्क केवल इतना होता है की ACP बड़े शहरों यानी मेट्रो सिटी में होता है जैसे- दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु आदि मेट्रो सिटी के अलावा दूसरी जगह DSP तैनात होता है|

दिल्ली समेत जिन महानगरों में पुलिस कमिश्नर व्यवस्था है वहां एसीपी पद का प्रावधान है एसीपी के पद इलाकों के हिसाब से होते हैं|

ACP Kaise Bane

  • एसीपी बनने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए|
  • स्नातक आप किसी भी विषय से कर सकते हैं|
  • स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद आपको सिविल सर्विस परीक्षा के लिए अप्लाई करना होगा|
  • अब आपको यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होगी|
  • सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद आपको आईपीएस ऑफिसर की पोस्ट प्राप्त होगी|
  • आईपीएस ऑफिसर के बाद पदोन्नति (Promotion) के द्वारा आप एसीपी बन सकते हैं|
  • या फिर आप राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस एग्जाम उत्तीर्ण करके राज्य पुलिस सेवा में डीएसपी पद प्राप्त कर सकते हैं|
  • डीएसपी पद पर लगातार 10 15 वर्ष तक इमानदारी के साथ कार्य करने के बाद पदोन्नति के माध्यम से आप ऐसी भी पोस्ट प्राप्त कर सकते हैं|
IPS Kaise Bane
DM Kaise Bane 
ACP Kaise Bane

ACP Full Form

अंग्रेजी मेंAssistant Commissioner Of Police
हिंदी मेंसहायक पुलिस आयुक्त

एसीपी बनने के लिए शैक्षिक योग्यता

  • अभ्यार्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा किसी भी स्ट्रीम से 12 वीं पास होना चाहिए|
  • इसके अलावा अभ्यार्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए|
  • स्नातक में कम से कम 50% या 55% अंक होने अनिवार्य है|

एसीपी बनने के लिए योग्यता

  • एसीपी बनने के लिए उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है|
  • उम्मीदवार को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए|
  • पुरुष उम्मीदवार की हाइट 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए|
  • महिला उम्मीदवार की हाइट 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए|
  • पुरुष उम्मीदवार की चेस्ट कम से कम 80 सेंटीमीटर होनी चाहिए|
  • महिलाओं के लिए चेस्ट सीमा निर्धारित नहीं की गई है|

Age Limit (आयु सीमा)

  • एसीपी ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए|
  • ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है|
  • एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है|

ACP Officer Salary

एसीपी ऑफिसर की सैलरी प्रतिमाह 20,000 रुपए से लेकर 40,000 रुपए तक होती है| प्रतिमाह सैलरी के साथ ही ग्रेड पे पर भी इनको 2400 रुपए प्रतिमाह मिलता है| एसीपी ऑफिसर को अच्छी सैलरी के साथ साथ बहुत सी सुविधाएं भी प्रदान की जाती है| जैसे- रहने के लिए सरकारी बंगला प्रदान किया जाता है, जिसमें कुक, चपरासी एवं अन्य स्टाफ की सुविधा दी जाती है| इसके अलावा फ्री टेलीफोन की सुविधा के साथ-साथ बिजली भी फ्री मिलती है|

ACP Selection Process (चयन प्रक्रिया) ACP Kaise Bane

ACP Officer का चयन संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा होता है| UPSC सिविल सर्विस परीक्षा के माध्यम से और राज्य लोक सेवा आयोग PCS परीक्षा के माध्यम से ACP का Selection करती है| पब्लिक सर्विस कमीशन परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में करती है|

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) 
  2. मुख्य परीक्षा (Main Exam)
  3. साक्षात्कार (Interview)

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)

यह परीक्षा लोक सेवा आयोग की प्रथम परीक्षा होती है इस परीक्षा में General Studies के दो पेपर होते हैं| इन दोनों पेपरों में 200 200 अंक के प्रश्न आते हैं सभी प्रश्न Objective Type होते हैं प्रत्येक प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित होता है|

मुख्य परीक्षा (Main Exam)

जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर लेते हैं उन्हीं को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है| मुख्य परीक्षा में 6 पेपर होते हैं| इस परीक्षा में भारतीय भाषा/ अंग्रेजी/ निबंध और जनरल स्टडीज के प्रश्न आते हैं इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है|

साक्षात्कार (Interview)

प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का साक्षात्कार होता है| साक्षात्कार में 250 अंक निर्धारित किए गए हैं इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवार के विषय के ज्ञान के बारे में अनुभव किया जाता है एवं Interview के आधार पर ही उम्मीदवार की योग्यता का आकलन किया जाता है| साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है Merit List के आधार पर आईपीएस का पद मिलता है| IPS Officer बनने के बाद Promotion होने पर Assistant Commissioner Of Police (ACP) का पद मिलता है|

Patwari Kaise Bane 
एसडीएम ऑफिसर कैसे बने 

Conclusion

दोस्तों कैसी लगी आज की हमारी ACP Kaise Bane को लेकर सभी जानकारी आशा है कि हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारी आपको पसंद आई होगी| यदि आप एसीपी के बारे में सभी जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे लेख को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें| इस लेख से आपको एसीपी के बारे में सभी जानकारियां आसानी से प्राप्त हो जाएंगी ऐसी ही सभी विस्तार पूर्वक जानकारियां जानने के लिए  हमारे साथ जुड़े रहे और हमारे प्रत्येक लेख को अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों में शेयर करें|

Leave a Comment