Zip File क्या है कैसे बनाये तथा unzip कैसे करें Zip File in Hindi

Zip File Kya Hai – आप लोगों में से बहुत से लोग ऐसे जरूर होंगे जिनको यह मालूम नहीं होता है कि जिप फाइल किसको कहते हैं| तथा इस फाइल का इस्तेमाल कहां किया जाता है जिन लोगों को भी फाइल के बारे में जानकारी नहीं है वह आज के हमारे आर्टिकल से जिप फाइल के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं| क्योंकि अधिकतर लोग ऐसे होते हैं जिनको जिप फाइल के बारे में जानकारी नहीं होती है इसलिए वह Internet पर Zip File को खोजते हैं जो लोग इंटरनेट पर जिप फाइल को खोजते रहते हैं उनके लिए आज का आर्टिकल उपयोगी साबित होगा| क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि Zip File Kya Hai, और इसको कैसे बनाएं, जिप फाइल को Unzip या Open कैसे करें, जिप फाइल के फायदे और नुकसान आदि के बारे में हम आपको सभी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे|

Zip File Kya Hai

यदि हम विभिन्न File के Document को Compress करके एक फाइल में Convert करते हैं तो उसको Zip File कहा जाता है| जिप फाइल एक ऐसी फाइल होती है जो एक फोल्डर में रखी गई सारी फाइल के साइज को कंप्रेस कर देती है यानी घटा देती जिप फाइल किसी फोल्डर के साइज को 40% से 70% तक घटा देती है| आप इस तरीके से भी समझ सकते हैं कि जब आप एक बैग में बहुत सारे डॉक्यूमेंट या सामान रखकर उसकी जिप यानी चैन बंद कर देते हैं और आप उसे कहीं भी भेज सकते हैं इसी तरह से जिप फाइल में भी बहुत सी फाइल को कंप्रेस करके उनको दूसरे के साथ शेयर करने में आसानी हो जाती है| Zip File आपके Device की Storage को बचाती है तथा जिप फाइल को इंटरनेट के द्वारा शेयर करना भी बहुत आसान होता है|

जिप फाइल का उद्देश्य हमारे Space और Storage की समस्या को खत्म करना होता है और साथ में फाइल को सुरक्षा देना भी होता है File को Zip File में Store करने से फाइल को Install करने और Transfer करने में भी आसानी होती है जिप फाइल Compress होती है| इसलिए यह कम Space लेती है इसके अलावा आपको बता दें कि जिप फाइल बड़ी खासियत यह होती है कि इस फाइल पर आप पासवर्ड भी लगा सकते हैं जिससे आपकी फाइल बिल्कुल से रह सके|

pdf File Kya Hoti Hai 
Computer Se Print Kaise Nikale

जिप फाइल को कैसे बनाएं

दोस्तों यदि आप जिप फाइल कैसे बनाएं के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप कंप्यूटर या लैपटॉप से जिप फाइल बनाने के 2 तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं आज हम आपको इन दोनों तरीकों के बारे में बताएंगे|



First Method (पहला तरीका)

यदि आप किसी भी फाइल को जिप फाइल में कन्वर्ट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में पहले से ही एक ऐसा सॉफ्टवेयर होना चाहिए जो जिप फाइल को सपोर्ट करता है यदि आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में ऐसा कोई सॉफ्टवेयर नहीं है तो आप इसे Download करके Install कर ले Winar सॉफ्टवेयर ऐसा ही एक सॉफ्टवेयर है

  • जिप फाइल बनाने के लिए सबसे पहले आपको उन सभी Files को Select करना होता है जिनको आप Zip File में Convert करना चाहते हैं|
  • अब आपको इन फाइल पर राइट क्लिक करना होगा और Add to Archive पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपको Zip का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद OK पर क्लिक करें|
  • ओके पर क्लिक करने के बाद आपके कंप्यूटर में एक जिप फाइल बन जाएगी अब आप इस फाइल को कहीं पर भी शेयर कर सकते हैं|

Second Method (दूसरा तरीका)

  • सबसे पहले आपको उन सभी फाइल को सेलेक्ट करना होगा जिनको आप Zip File में Convert करना चाहते हैं|
  • अब आप Files पर Right क्लिक करें|
  • राइट क्लिक करने के बाद आपको Send To का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपको Compressed (Zipped) Folder दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • जैसे ही आप Compressed (Zipped) Folder ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके कंप्यूटर में जिप फाइल बनकर तैयार हो जाएगी अब आप इसको आसानी से कहीं पर भी शेयर कर सकते हैं|

Zip File को Unzip या Open कैसे करें

Zip File Kya Hai

वर्तमान समय में लगभग सभी ऑपरेटिंग सिस्टम में जिप फाइल को Unzip करने का सॉफ्टवेयर होता ही है| इसलिए आपको किसी Third Party Software की आवश्यकता नहीं होती है| यदि आप Zip File को Unzip करना चाहते हैं तो हम आपको आगे जिप फाइल को Unzip करने के बारे में बताएंगे|

Computer में जिप फाइल को On कैसे करें

  1. कंप्यूटर में फाइल को Unzip करने के लिए सबसे पहले आपको Zip File पर राइट क्लिक करना होगा|
  2. इसके बाद आपको Browse पर क्लिक करना होगा|
  3. Browse पर क्लिक करने के बाद आपको उस Location को Select करना है जहां आप Zip File को Unzip या Open करना चाहते हैं|
  4. अब आपको Extract का बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  5. इस तरह आप ZIP File को Successfully Unzip कर चुके हैं|

Mobile Phone में Zip File को Unzip या Open कैसे करें

  • यदि आपके पास है है तो Android Mobile Phone  आपको अपने Android Mobile Phone में फाइल को खोलने के लिए सबसे पहले Zip File को Select करना होगा|
  • इसके बाद आप को More का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • अब आपको भी Compressed File पर क्लिक करना होगा|
  • अंत में आपको Unique Folder नाम देकर OK पर क्लिक करना होगा
  • इस तरीके से आप मोबाइल में बिना किसी Application के Zip File को आसानी सेअनुप्रिया ओपन कर सकते हैं|

जिप फाइल के प्रकार (Types of Zip File)

जिप फाइल अनेक प्रकार की होती है इनकी लिस्ट भी बहुत लंबी होती है सभी फाइलों का काम एक समान ही होता है| केवल Compression Method अलग होता है इसी कंप्रेशन मेथड के आधार पर जिप फाइल को अनेक प्रकार में बांटा गया है|

फाइल के कुछ मुख्य प्रकार

  1. Zip (.Zip)
  2. TAR (.Tar)
  3. 7Z  (.7z)
  4. RAR  (.Rar)
  5. ARJ  (.Arj)

जिप फाइल के फायदे (Advantages of Zip File)

  • जिप फाइल के फायदे निम्नलिखित है|
  • जिप फाइल के द्वारा किसी भी बड़ी से बड़ी फाइल के साइज को Compress करके छोटा कर सकते हैं|
  • फाइल को कंप्रेस करने पर किसी भी प्रकार के Data का Lose नहीं होता है|
  • जिप फाइल को शेयर करना बहुत आसान होता है|
  • जिप फाइल आपके डिवाइस के Storage को बचाती है|
  • जिप फाइल किसी फोल्डर के साइज को 40% से 70% तक घटा देती
  • यह File Various से सुरक्षित रहती है|
  • इस फाइल को आप Password के द्वारा सुरक्षित रख सकते हैं|

जिप फाइल के नुकसान (Disadvantages of Zip File)

आपको बता दें कि जिप फाइल के अधिक नुकसान नहीं है लेकिन इसके जो भी कुछ नुकसान है उनके बारे में भी हम आपको बता देते हैं|

  • यदि आपके Operating System में इनबिल्ट Zip File को Unzip करने वाला सॉफ्टवेयर नहीं है तो आपको इसे अलग से Download करना होता है|
  • बहुत से ऐसे Operating System होते हैं या यह कहें कि अधिकतर ऐसे ऑपरेटिंग सिस्टम है जिनमें Zip File को पासवर्ड के द्वारा सुरक्षित करने के लिए अन्य Third Party Software की आवश्यकता होती है|
Notepad Kya Hai?
Output or Input device kya hai?

Conclusion

आज का हमारा आर्टिकल पढ़ने के बाद आप सभी लोग अच्छे से जान गए होंगे कि Zip File Kya Hai यह कैसे काम करती है जिप फाइल के प्रकार इसको Unzip या Open कैसे करें तथा जिप फाइल के फायदे और नुकसान के बारे में भी आप अच्छे से समझ गए होंगे| उम्मीद है कि अब आपके मन में जिप फाइल को लेकर कोई डाउट नहीं होंगे यदि अभी भी आपके मन में कोई Doubt है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं और अगर आपको हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें|

Follow us on

Leave a Comment