वाहन के लिए वीआईपी नंबर कैसे बुक करें : VIP Number Book Kaise Kare

VIP Number Book Kaise Kare – दोस्तों जब भी कोई व्यक्ति किसी प्रकार का कोई वाहन खरीदना है तो उससे उस वाहन के लिए आरटीओ से नंबर लेना पड़ता है साधारण नंबर आपको आसानी से मिल जाता है और अगर आप अपने वाहन के लिए अपनी पसंद का या फिर VIP नंबर लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कई प्रक्रियाओं का पालन करना होता था| लेकिन अब आप अपने वाहन के लिए वीआईपी नंबर घर बैठे बनवा सकते हैं इसके लिए आपको किसी भी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और ना ही समय बर्बाद करना पड़ेगा क्योंकि यह सभी प्रक्रिया अब आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके प्राप्त कर सकते हैं|

परिवहन विभाग ने इस नंबर को ऑनलाइन जारी कर दिया है अपना मनपसंद नंबर लेने के लिए सबसे पहले आपको परिवहन विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद ही आपको आरटीओ के द्वारा अलग-अलग पर कीमतों पर दिए जाएंगे| यदि आप जानना चाहते हैं कि वाहन के लिए वीआईपी नंबर कैसे बुक करें (VIP Number Book Kaise Kare) तो आज हम अपने लेख के माध्यम से इस विषय से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे|

परिवहन फैंसी (VIP) नंबर क्या होता है

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि परिवहन फैंसी नंबर क्या होता है तो आपको बता दें कि परिवहन फैंसी नंबर वह अनोखे नंबर होते हैं जिनको पैसों के द्वारा खरीदा जाता है बहुत सी जगहों पर तो इन नंबरों के लिए नीलामी भी की जाती है| वीआईपी नंबर के कुछ उदाहरण 0001, 0002, 0100, 0111 आदि इस प्रकार के नंबर को ही Parivahan Fancy Number कहा जाता है| इन नंबरों को खरीदने के लिए काफी पैसा खर्च करना पड़ता है अलग-अलग नंबर की कीमत होती है जो आपको यह नंबर खरीदने के लिए चुकानी पड़ती है वीआईपी नंबरों में कुछ नंबर बहुत खास होते हैं इसलिए इनकी कीमत भी अधिक होती है|

इसके अलावा आपको बता दें कि Parivahan Fancy Number करने के लिए 4 व्हीलर  निर्धारित की गई है और टू व्हीलर की कीमत अलग से निर्धारित की गई है| वीआईपी नंबर को बुक करने के लिए आपको पहले उसके पोर्टल पर अकाउंट बनाना होगा|

भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग
भारत में कुल कितने राज्य हैं 

वीआईपी नंबर को आप दो माध्यम से खरीद सकते हैं

  1. नंबर के लिए ऑनलाइन बुकिंग करना|
  2. वीआईपी नंबर के लिए बोली लगाना|

परिवहन फैंसी नंबर के प्रकार

वीआईपी नंबर को परिवहन विभाग द्वारा चार भागों में विभाजित किया गया है|

  1. 15000 Fees Category- यह नंबर 001 से लेकर 010 तक बुक कर सकते हैं|
  2. 7500 Fees Category- यह नंबर 100, 200, 300, 400 इस तरह बुक कर सकते हैं|
  3. 6000 Fees Category- यह नंबर 0022,033,044,066, 077 इस प्रकार कर सकते हैं|
  4. 3000 Fees Category-  018, 020, 030, 045, 060 इस तरह से यह नंबर बुक कर सकते हैं|

वीआईपी नंबर की विशेषताएं– VIP Number Book Kaise Kare

  • किसी वीआईपी नंबर के लिए एक से अधिक लोग आवेदन कर सकते हैं|
  • फैंसी नंबर के लिए ऑनलाइन फीस जमा करनी होती है|
  • वीआईपी नंबर लेने के लिए अपने पास के RTO Office में जाकर निवास उसके बाद ही नंबर लेने के लिए प्रक्रिया पूरी की जाती है|
  • आरटीओ ऑफिस के अधिकारियों द्वारा नंबरों की बोली लगाई जाती है सबसे अधिक बोली लगाने वाले को ही यह नंबर दिया जाता है|
  • जो व्यक्ति नंबर लेने के लिए पहले आवेदन करता है उसको परिवहन फैंसी नंबर पहले दिया जाता है|
  • जिस जिले से वाहन खरीदा गया है उसी जिले में वाहन रजिस्टर किया जाएगा VIP नंबर वाहन खरीदने की तारीख से 7 दिन के अंदर अंदर बुक किया जाता है|
  • गाड़िया बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाने के बाद मालिक को 30 दिन आरटीओ ऑफिस में लाना होता है और सभी डाक्यूमेंट्स जमा करने होते हैं| ऐसा ना करने पर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर कैंसिल कर दिया जाता है|
  • कैंसिल किया हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर किसी और को दे दिया जाता है|

VIP Number और उसके दाम चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको परिवहन विभाग की फैंसी नंबर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होमपेज खुलकर आएगा|
  • होम पेज खुलने के बाद नीचे आपको चॉइस नंबर का गोल बॉक्स दिखाई देगा|  
  • इस बॉक्स पर आपको क्लिक करना होगा|
  • क्लिक करने के बाद यह खुल जाएगी|
  • वेबसाइट पर स्टेट नेम अपने राज्य का नाम का चुनाव करना होगा और आरटीओ नेम में ऑफिस का चुनाव करना होगा||
  • अब VIP Number List आएगी साथ में उसके दाम भी लिखे होंगे|
  • इस लिस्ट में आपको अगर कोई नाम पसंद आता है तो आप अप्लाई कर सकते हैं|

वीआईपी नंबर के लिए वेबसाइट पर अकाउंट कैसे बनाएं

  • वेबसाइट पर अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • वेबसाइट पर जाने के बाद होमपेज खुलकर आएगा|
VIP Number Book Kaise Kare
  • यहां पर आपको User ID और Password बनाकर Login करना होगा|
  • अगर आपका अकाउंट पहले से उस वेबसाइट पर नहीं है तो आपको सबसे पहले उस वेबसाइट पर अपना अकाउंट बना लेना है|
  • अकाउंट बनाने के लिए आपको उसमें पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरना होगा|
  • इसके बाद आपके पास एक OTP आएगा उसको भरें|
  • अब आपको Submit का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपको अपने मोबाइल पर E-mail ID पर आपको Username और Password प्राप्त होगा जिसकी मदद से आप उस पोर्टल पर Login कर सकते हैं|
  • अब इसमें Login कर सकते हैं|

परिवहन फैंसी नंबर ऑनलाइन बुक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको परिवहन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होमपेज खुलकर आएगा|
VIP Number Book Kaise Kare
  • इस होम पेज पर आपको Sign Up का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • अब आपको साइन अप में अपनी सभी डिटेल्स को भरना होगा और अपना अकाउंट बनाना होगा|
  • अकाउंट बनाने के बाद आपको Login के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • क्लिक करने के बाद आपको एक ऑप्शन दिखाई देगा “अपना फैंसी नंबर चुने”|
  • अब आप अपने फैंसी नंबर का चुनाव करें|
  • फैंसी नंबर का चुनाव करने के बाद आपको फीस का भुगतान पर दिखाई देगा|
  • इसके बाद आपको अपनी फीस का भुगतान डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से करना होगा|
  • अब आपको अपना प्रत्याशी नंबर रिसर्च करना है|
  • परिवहन फैंसी नंबर रिसर्च करने के बाद आपको अपने नंबर की बोली लगानी है|

परिवहन फैंसी नंबर की बोली लगाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको परिवहन फैंसी नंबर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज खोलकर आएगा|
VIP Number Book Kaise Kare
  • होम पेज खुलने के बाद आपको इस पेज पर Login करना होगा|
  • ऑप्शन डेट अपडेट करनी होगी और शो फॉर्म बटन पर क्लिक करना होगा|
  • शॉर्ट फॉर्म बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने फॉर्म खोलकर आएगा जिसमें आपको सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरनी होगी|
  • सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरने के बाद आपको Save का बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपको अपने नंबर की बोली लगानी है और Save के बटन पर क्लिक करना है|
  • जितनी अधिक आपकी बोली होगी उसके द्वारा ही आपको नंबर दे दिया जाएगा|
  • इसके बाद जब बोली खत्म हो जाएगी तो आपको आरटीओ द्वारा उसी साइट पर आपका रिजल्ट दे दिया जाएगा|
Follow us on

Leave a Comment