OBC Full Form पिछड़ी जाति किसे कहते हैं ओबीसी का क्या मतलब है ओबीसी वर्ग के अंतर्गत कौन सी जातियां आती है जाने हिंदी में
हमारा देश एकता का देश माना जाता है| और साथ ही लोकतांत्रिक बहुसंख्यक देश भी है| हमारे देश में अलग-अलग लोगों के साथ साथ अलग-अलग जातियों के लोग भी रहते हैं| इन्हीं अलग-अलग जातियों के लोगों को अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है| इन्हीं वर्गों में से एक वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग है| इसको हम पिछड़ी जाति तथा OBC नाम से भी जानते हैं|
आज इस लेख में हम अन्य पिछड़ी जाति के बारे में ही आपको सभी विस्तारपूर्वक जानकारी देने वाले हैं| इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि पिछड़ा वर्ग किसे कहते हैं| OBC की फुल फॉर्म क्या है| इसी के साथ हम आपको बताएंगे कि अन्य पिछड़ा वर्ग में और कौन-कौन सी जातियां आती है| पिछड़ी जाति के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे लेख के अंत तक बने रहे|
पिछड़ी जाति किसे कहते हैं
जैसे कि हमने आपको बताया कि भारत एक बहुसंख्यक देश है| और इसमें अलग-अलग धर्म के लोगों के साथ अलग-अलग जाति के लोग भी रहते हैं| इन्हीं वर्गों में से 1 वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग भी है| पिछड़ी जाति के अंतर्गत और भी बहुत सी जातियां आती है| ओबीसी की जड़ें भारत के संविधान के अनुच्छेद 16 (41) और 304 में शामिल है| यही पर इसको अन्य पिछड़ी जाति के नाम से संकलन किया गया| भारत में रहने वाले OBC वर्ग के लोगों की जनसंख्या 42% है| जबकि रिजर्वेशन केवल 27% लोगों को ही मिलता है| सार्वजनिक क्षेत्र में पिछड़ी जाति के लोगों को शिक्षा तथा रोजगार में 27% तक का रिजर्वेशन दिया जाता है|

OBC Full Form
- O- Other
- B- Backward
- C- Classes
ओबीसी को हिंदी में अन्य पिछड़ा वर्ग कहते हैं| तथा इसको हम पिछड़ी जाति के नाम से भी जानते हैं|

Types Of Other Backward Classes
ओबीसी वर्ग के दो भाग हैं
- क्रीमी लेयर
- नॉन क्रीमी लेयर
क्रीमी लेयर-
ओबीसी के अंतर्गत जो लोग क्रीमी लेयर में आते हैं| वह अमीर होते हैं| यानी कि क्रीमी लेयर की श्रेणी में आने वाले व्यक्ति अमीर श्रेणी के होते हैं| उन्हें आरक्षण का कोई भी लाभ प्राप्त नहीं होता हैं| और ना ही इनको आरक्षण का प्रमाण पत्र दिया जाता है| तो हम आपको बता दें| कि क्रीमी लेयर होने का कैसे पता चलता है|
- जिनके माता-पिता या कोई भी रिश्तेदार IAS और IPS के पद पर होते हैं|
- ऐसे लोग जो Group-A पद पर किसी भी नौकरी पर हो|
- किसी भी प्रकार के Professional यह व्यापारी है| और उनकी आय 800000 से अधिक है|
- कृषि भूमि 85% से अधिक होना|
- शहरों में किसी भी प्रकार के प्लॉट तथा घर होना|
नॉन क्रीमी लेयर-
इस वर्ग के लोगों की वर्ष की आय 800000 से कम होती है| ऐसे लोगों को नॉन क्रीमीलेयर वर्ग में रखा गया है| इस वर्ग में सम्मिलित लोगों को OBC Non Creamy Layer Certificate दिया जाता है| इस सर्टिफिकेट से इस वर्ग के लोग सरकार द्वारा निकाली गई सरकारी योजनाओं तथा सरकारी नौकरियों का लाभ उठा सकते हैं|
अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल होने के फायदे
- IAS और IPS समेत अन्य नौकरियों IIT IIM जैसे सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में 27% आरक्षण का लाभ मिलता है|
- यूपीएससी सिविल सर्विस समय अन्य परीक्षाओं में भी उम्र सीमा में छूट मिलती है|
- किसी भी प्रकार की परीक्षा में ओबीसी वर्ग के लोगों को Cut Of Marks में भी छूट मिलती है|
- पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को कॉलेज तथा स्कूलों में एडमिशन लेने पर एडमिशन फीस में भी छूट मिलती है|
- OBC वर्ग के छात्र-छात्राओं को सरकारी योजना के तहत छात्रवृत्ति भी दी जाती है|
- समय-समय पर चलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ भी ओबीसी वर्ग के लोग प्राप्त कर सकते हैं|
ओबीसी वर्ग में आने वाली अन्य जातियों की सूची
obc ओबीसी वर्ग में आने वाली बहुत ही अन्य जातियां हैं| जो हम आपके सामने सूची के द्वारा दर्शाएगे|
- अहीर (यादव)
- भादवा भट
- चरण
- बंजारा
- जांगिड, खाती, सुथार
- भारभुजा
- छिप्पा
- डाकोत
- दर्ज़ी
- धाकड़
- धीवर, माली, क़ीर
- गाड़िया–लोहार
- घांची
- तेली
- गिरी गोसाईं
- गुर्जर
- हेला
- जनवा
- सिरवी
- जोगी, नाथ
- कच्ची, कच्ची कुशवाहा
- कलाल (टक)
- कांबी
- कंडेरा, पिंजरा
- मंसूरी
- खारोल
- किराड़
- कुम्हार (प्रजापति)
- कुमावत लखेरा
- मनिहार लोधी
- लोहार, पांचाल
- महा–ब्राह्मण
- माली सैनी, बागवान
- मेर
- मिरासी, धड़ी
- मोग्या
- नाई, सैन
- पटवा
- राइका
- रावत
- स्वामी
- सतिया–सिंधी
- सिकलीगर
- सिरकीवाल
- स्वर्णकार, सुनार, सोनी
- तमोली (तम्बोली)
- जाट
- डांगी
- विश्नोई
- मेव
- खेरवा
- धोबी(मुसलमान)
- सपेरा
- सिन्धी मुसलमान
- चुंगर
- रत्त
- मोची
- देशवाली
- कोतवाल
- चोबदार
आवेदन के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- Passport
- Voter ID Card
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- Mobile Number
- Rent Agreement
- आय प्रमाण पत्र
- बिजली या पानी बिल
Conclusion
आज इस लेख में आपने जाना कि पिछड़ी जाति किसे कहते हैं| OBC की फुल फॉर्म क्या है| पिछड़े वर्ग के कितने प्रकार है| पिछड़ी जाति की अन्य जातियां कौन-कौन सी है| तथा OBC Certificate के लिए जरूरी दस्तावेज कौन से होते हैं| उम्मीद है कि आपको हमारी ओबीसी को लेकर सभी जानकारी पसंद आई होगी| यदि आपको हमारी जानकारी पसंद आई हो तथा आपको इस पोस्ट में बहुत सी बातें जानने को मिली हो तो आप इसको अपने दोस्तों में भी शेयर करें| ताकि वह भी पिछड़ी जाति और इसके अंतर्गत आने वाली अन्य जातियों के बारे में जान सकें|