जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) क्या होता है How To Apply For Birth Certificate

Birth Certificate: दोस्तों क्या आप जन्म प्रमाण पत्र के बारे में जानते हैं| यदि आप जन्म प्रमाण पत्र के बारे में नहीं जानते तो आज हम बर्थ सर्टिफिकेट के बारे में आपको सभी विस्तार पूर्वक जानकारी देने वाले हैं| दोस्तों प्रत्येक व्यक्ति का Birth Certificate होना आवश्यक है| आपका जन्म प्रमाण पत्र इस बात का जीता जागता सबूत होता है| कि आपने भारत में जन्म लिया है| और आप भारत के एक निवासी है| इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जन्म प्रमाण पत्र बनवाना बहुत जरूरी है|

आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं| कि जन्म पत्र क्या होता है| जन्म प्रमाण पत्र बनवाना क्यों जरूरी है,| बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होती है|जन्म प्रमाण पत्र का ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन कैसे करें|तथा 5 साल के बच्चे का Birth Certificate कैसे बनाएं| इन सभी बातों के बारे में हम आपको विस्तार पूर्वक जानकारी इस लेख में देने वाले हैं

जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है

दोस्तों अब हम आपको बताते हैं| कि Birth Certificate क्या होता है| जैसे कि नाम से ही समझ आता है| कि Birth Certificate कोई ऐसा ही पत्र होगा जो जन्म को लेकर होगा| तो हम आपको बता दें| कि बर्थ सर्टिफिकेट एक प्रकार का दस्तावेज ही होता है| जो जन्म की पहचान के लिए होता है| यह प्रमाण पत्र व्यक्ति के जन्म के बाद बनवाया जाता है| प्रत्येक माता-पिता या अभिभावकों को जन्म प्रमाण पत्र के बारे में सभी जानकारी विस्तार पूर्वक होने चाहिए| क्योंकि यह प्रमाण पत्र बच्चे के भविष्य के कार्यों के लिए बहुत आवश्यक होता है|

ये भी पढ़े – आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं
ये भी पढ़े – बोनाफाइड सर्टिफिकेट क्या होता है

बच्चे के इस दुनिया में आने के बाद Birth Certificate एक पहला सरकारी Document होता है| जो बेहद जरूरी भी होता है| बर्थ सर्टिफिकेट के द्वारा बच्चे के बारे में सभी आवश्यक जानकारी जैसे– बच्चे के जन्मके बारे में, नाम, लिंग, बच्चे के जन्म का समय तथा स्थान आदि| के बारे में सभी जानकारी इस प्रमाण पत्र में होती है| इसीलिए इसका नाम जन्म प्रमाण पत्र यानी के Birth Certificate रखा गया है| बर्थ सर्टिफिकेट इस बच्चे का एक मुख्य अधिकार होता है



जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) क्या होता है

बर्थ सर्टिफिकेट कहां बनता है

जन्म प्रमाण पत्र वितरण केंद्रों के कार्यालयों से जारी किए जाते हैं जहां बच्चे के जन्म के समय उसके माता-पिता रह रहे थे और आपको बता दें कि सबसे पहले नियमानुसार बच्चे के जन्म के 21 दिन के भीतर आपको जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होता है| यदि आप 21 दिन से अधिक होने पर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते हैं तो इसके लिए आपको कुछ राशि जुर्माने के रूप में देनी होती है और यह है विभिन्न राज्यों में अलग-अलग है जिसके लिए स्थान के अनुसार आप निम्न जगहों के माध्यम से आवेदन पत्र ले और जमा कर सकते हैं|

  1. नगर निगम
  2. नगर पालिका
  3. नगर पंचायत

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क

  • जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण यदि शिशु के पैदा होने के 21 दिन के अंदर किया जाता है तो कोई शुल्क अदा नहीं करना होता है| और अगर आप 21 दिन के बाद आवेदन करते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित शुल्क देने पड़ सकते हैं|
  • यदि आप शिशु के पैदा होने के 21 दिन के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हैं तो इसके लिए आपको 2 रुपए बतौर विलंब शुल्क देना होता है|
  • शिशु के पैदा होने के 30 दिन से अधिक 1 साल से कम बीत जाने पर 5रूपए का विलंब शुल्क देना होगा|
  • यदि 1 वर्ष के भीतर जन्म को दर्ज नहीं किया गया तो प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट या प्रेसीडेंसीज मजिस्ट्रेट के आदेश पर 10 रुपए के विलंब शुल्क के भुगतान पर जन्म पंजीकृत किया जाता है|
  • इस बात का ध्यान रहे कि हर राज्य का विलंब शुल्क अलग होता है|

Birth Certificate बनवाना क्यों जरूरी है

अब हम आपको बताते हैं| कि बर्थ सर्टिफिकेट होना क्यों जरूरी है| दोस्तों पहले का वक्त था| जब Birth Certificate की कोई खास आवश्यकता नहीं होती थी| जिसका मन हुआ या  जिसको जन्म प्रमाण पत्र के बारे में पता है| वह बर्थ सर्टिफिकेट बनवा लिया करते थे| और जिसको Birth Certificate पत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है| वह यह प्रमाण पत्र नहीं बनवाते थे| लेकिन वर्तमान समय ऐसा नहीं है| वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति का बर्थ सर्टिफिकेट होना जरूरी हो गया है| क्योंकि पहले इसकी कहीं कोई जरूरत नहीं होती थी| लेकिन अब हर जगह या  कई जगह बर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है|

यदि आप अपने बच्चे का Admission कराने के लिए स्कूल में जाते हैं| तब भी आपको Birth Certificate की आवश्यकता होती है| बर्थ सर्टिफिकेटत् के बारे में माता- पिता को जानकारी होना जरूरी होता है| क्योंकि जब आप बच्चे का एडमिशन कराने के लिए जाते हैं| तो आपको एक Admission Form दिया जाता है| इस फॉर्म में आप जो बच्चे की Date- of- Birth यह जन्म का समय भर देते हैं| उसी दिनांक पर अधिकतर बच्चे का जन्मदिन मनाया जाता है इसलिए आजकल Birth Certificate के बिना एडमिशन होना मुश्किल हो गया है|

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र की ज़रुरत कहा कहा – होती है

बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र की जरूरत बहुत जगह होती है| जो हम आपको नीचे बताने वाले हैं|

  1. जब आप बच्चे का Admission कराने School जाते हैं| तो एडमिशन के लिए भी बर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है|
  2. बच्चे की पहचान साबित करने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है|
  3. बाल विवाह जैसी कुप्रथा के बचाव के लिए भी Birth Certificate जरूरी होता है|
  4. यदि आप विदेश जाना चाहते हैं| तो विदेश में Green Card पाने के लिए आपको बर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है|
  5. सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जाती है| उन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है|
  6. प्रत्येक व्यक्ति रोजगार पाना चाहता है| तो रोजगार पाने के लिए भी आपको बर्थ सर्टिफिकेट चाहिए होता है|
  7. कई प्रकार के दस्तावेज बनवाने के लिए भी आपको बर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है|
  8. जब आप पासपोर्ट बनवाने जाते हैं| तो वहां भी आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती हैं|

Birth Certificate Required Documents

Birth Certificate बनवाने के लिए जब आप जाते हैं| तो आपको कई प्रकार के जरूरी Documents की आवश्यकता होती है| जो आपके पास होने जरूरी होते हैं| इन जरूरी दस्तावेजों के ना होने पर आपका बर्थ सर्टिफिकेट बनना मुश्किल होता है| जब आप बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने जाए| तो नीचे दिए गए जरूरी दस्तावेजों को अपने साथ लेकर ही जाएं|

जैसे-

  1. जिसका बर्थ सर्टिफिकेट आप बनवाने गए हैं| वह व्यक्ति यूपी का निवासी होना चाहिए|
  2. आवेदक के माता-पिता का आधार|
  3. Applicant Address Proof.
  4.  मोबाइल नंबर|
  5. इमरजेंसी मोबाइल नंबर|
  6. पिता का व्यवसाय तथा पता|
  7. आवेदक की जन्म तिथि|
  8. राशन कार्ड|
  9. आवेदक के पासपोर्ट साइज फोटो|
  10. यदि आप किसी बच्चे का प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं| तो उसके लिए आपको हॉस्पिटल द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र भी देना होता है|

जन्म प्रमाण पत्र का ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

यदि आप अपना या अपने बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन आवेदन करके बनवाना चाहते हैं| तो हम आपको ऑनलाइन आवेदन करना भी बताएंगे| कि आप बर्थ सर्टिफिकेट का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें| डिजिटल सेवा का लाभ बहुत लोग उठाते हैं| तो क्यों ना आप भी डिजिटल सेवा द्वारा ही अपना बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन कराएं|

  1. सबसे पहले आपको यूपी बर्थ सर्टिफिकेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  2. यदि आप चाहें तो यहां क्लिक करके डायरेक्ट भी जा सकते हैं|
  3. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको बर्थ सर्टिफिकेट पर क्लिक करना होता है|
  4. अब आपको Birth Certificate का एक Form की तरह दिखाई देगा| जिसे आपको ध्यानपूर्वक पूरा भरना होगा|
  5. जिसका Birth Certificate बनना है| उसकी पूरी Information भरे|
  6. सभी Information पूरी तरह से भरने के बाद Submit के Option पर Click कर दें|
  7. अब आप Form का Print out भी निकलवा सकते हैं|

जन्म प्रमाण पत्र का ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

यदि आप या अपना अपने बच्चे का ऑफलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं| तो आप Offline जन्म प्रमाण पत्र भी बनवा सकते हैं| ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको क्या करना चाहिए वह हम आपको बताते हैं|

  1. जिसका बर्थ सर्टिफिकेट बनना है| उसके सभी दस्तावेजों को लेकर नगर निगम सेवा केंद्र पर जाएं|
  2. आप अपने शहर की नगर पालिका से भी बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं|
  3. यदि आप गांव के निवासी हैं| तो आप ग्राम पंचायत द्वारा अपना बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं|
  4. जब आप बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने जाते हैं| तो आपको एक फॉर्म दिया जाता है| जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी भरनी होती है|
  5. अपने सभी महत्वपूर्ण जानकारी फॉर्म में भरने के बाद अपने जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ जोड़ दें|
  6. अब यह फॉर्म और अपने जरूरी दस्तावेज कार्यालय में जमा कर दें| जहां भी आप बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने जाते हैं|
  7. आवेदक द्वारा दी गई जानकारी के यह सत्यापन के आधार पर बर्थ सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाता है|
  8. जन्म प्रमाण पत्र मिलने में 8 से 15 दिन लग जाते हैं|

5 साल के बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

यदि आप 5 साल से कम के बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं| तो आपको बच्चे के कई जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है|

जैसे

  1. बच्चे के माता पिता का पहचान पत्र या आधार कार्ड|
  2. बच्चे के जन्म का प्रमाण पत्र जो हॉस्पिटल द्वारा दिया जाता है|
  3. निवास प्रमाण पत्र|
  4. यदि आप 1 साल के बच्चे का प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं| तो आपको बच्चे के जन्म का शपथ पत्र देना होगा|
  5. जिस बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट बनना है| उस बच्चे के फोटो|

Conclusion

दोस्तों कैसा लगा हमारा आज का आर्टिकल बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर| आजकल प्रत्येक व्यक्ति काबर्थ सर्टिफिकेट होना आवश्यक हो गया है| कई जगह इसकी जरूरत होती है| प्रत्येक माता-पिता या अभिभावक को जानकारी होनी चाहिए| जो भी माता-पिता या अभिभावक Birth Certificate के बारे में सभी जानकारी चाहते हैं| वह हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर सभी विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| जिसने हमारा यह लेख पढ़ा है| और यदि उसको हमारा यह लेख पसंद आया है| तो वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों में इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें| यदि किसी भी टॉपिक को लेकर आप उसकी विस्तारपूर्वक जानकारी चाहते हैं| तो हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं|

Follow us on

Leave a Comment