Gap Certificate क्या है | Gap Certificate Online कैसे बनवाएं? Gap Certificate in Hindi

Gap Certificate Kya Hai – गैप सर्टिफिकेट का नाम तो आप सभी ने जरूर सुना होगा क्योंकि इस सर्टिफिकेट की जरूरत कभी ना कभी सभी को होती ही है और अगर आपको अभी तक इसकी जरूरत नहीं हुई है तो आगे आपको गैप सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ सकती है| इसलिए आज के लेख में हम आपको गैप सर्टिफिकेट से संबंधित जानकारी ही प्रदान करेंगे लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि Gap Certificate Kya Hai Gap Certificate Online कैसे बनवाएं इसके अलावा हम आपको गैप सर्टिफिकेट के उपयोग और इस सर्टिफिकेट को बनवाने से आपको क्या लाभ होते हैं के बारे में भी बताएंगे इन सभी जानकारियों को विस्तार पूर्वक जानने के लिए हमारे साथ अब तक बने रहे|

Gap Certificate Kya Hai

गैप सर्टिफिकेट यह बताने का एक प्रमाण होता है कि आपने जो अपनी एजुकेशन में गैप लिया है उसमें क्या किया यदि किसी आर्थिक समस्या के कारण आपके पढ़ाई छूट गई है ऐसे में कहीं Job या दुबारा कहीं एडमिशन लेने के लिए आपको Gap Year Certificate बनवाना पड़ता है यह सर्टिफिकेट एक प्रकार का non Judicial Stamp Paper पर खुद से लिखा हुआ एक Statement होता है जिसमें आपको उस Gap के बारे में बताना पड़ता है जो आपने अपनी एजुकेशन या कोर्स के दौरान लिया यह सर्टिफिकेट आप लॉयर से या किसी रजिस्ट्रार से बनवा सकते हैं|

उदाहरण के तौर पर आपको बता दें कि अगर आपने एजुकेशन के बाद किसी कारणवश 1 वर्ष का ब्रेक लिया है और मान लीजिए कि अगर आप 1 साल बाद दोबारा अपनी एजुकेशन जारी रखना चाहते हैं तो आपको एडमिशन के लिए सभी दस्तावेज के साथ गैप ईयर सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा ताकि एडमिशन देने वाली संस्था यह जान सके कि आपने 1 वर्ष में क्या किया|

गैप सर्टिफिकेट कैसे बनाएं

जब कभी भी आपको Gap Certificate की आवश्यकता होती है तो आपके मन में यही सवाल आता है कि इसे कैसे बनाएं आप गैप सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही माध्यम मिल जाते हैं| गैप सर्टिफिकेट को आप 2 तरीकों से आसानी से बनवा सकते हैं आप दोनों ही माध्यमों से अपने गैप सर्टिफिकेट का बनवा सकते हैं जिसका प्रोसेस हम आपको स्टेप बाय स्टेप नीचे बताएंगे|



ये भी पढ़े – बोनाफाइड सर्टिफिकेट क्या होता है
ये भी पढ़े – आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं

Gap Certificate कहाँ उपयोग होता है

अगर आपने कुछ समय के बाद कहीं एडमिशन लिया है तो वो यूनिवर्सिटी आपसे इस बारे में भी पूँछ सकती है की आपने उस गैप में क्या किया बस इसी सवाल के जवाब में आपको गैप सर्टिफिकेट दिखाना पड़ता है उस सर्टिफिकेट पर वो सब लिखा होता है जो भी आपने उस गैप ईयर में किया|

गैप सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आप की मार्कशीट
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • आपकी ली गई डिग्री का प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र

Gap Certificate बनवाने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया

गैप सर्टिफिकेट ऑफलाइन बनवाने के लिए आपको 50 से शो वाले स्टांप पेपर की आवश्यकता होगी लेकिन आप इसके लिए 10 वाले स्टांप पेपर को भी ले सकते हैं ऑफलाइन सर्टिफिकेट को आप वकील से बनवा सकते हैं|

  • Offline Gap Certificate बनवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने किसी वकील के पास जाना होगा|
  • इसके लिए आपको Stamp Paper पर किसी Type Writer से Typing करवानी होगी|
  • इसमें आपको बताना होगा कि आपके गैप का क्या कारण है इसका उचित कारण इस पेपर पर टाइप करवाना होगा|
  • टाइप करवाने के बाद आपको इस स्टांप पेपर पर वकील द्वारा टिकट और उसकी मोहर लगवानी है होगी यानी स्टांप पेपर पर आपको नोटरी करानी होगी|
  • इसके लिए आपको वकील से 50 से ₹100 तक देने पड़ सकते हैं|
  • इसके बाद आपका ऑफलाइन माध्यम से गैप सर्टिफिकेट बन जाएगा|
ये भी पढ़े – जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) क्या होता है 
ये भी पढ़े – EWS Certificate Kya Hota Hai?

Online Gap Certificate बनवाने की प्रक्रिया

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वर्तमान समय में सभी कार्यों को ऑनलाइन कर दिया गया है ऐसे में बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो ऑफलाइन गैप सर्टिफिकेट नहीं बनवाना चाहते हैं| तो वह लोग जो ऑफलाइन सर्टिफिकेट बनवाने से बचना चाहते हैं वह ऑनलाइन माध्यम से भी अपना गैप सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं जिसके बारे में हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं|

  • गैप सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनवाने के लिए सबसे पहले आपको मोबाइल या कंप्यूटर की सहायता लेकर आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट www.edrafter.in/gap-year-affidavit पर जाना होगा|
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर एक फॉर्म दिखाई देगा|
  • इस फॉर्म पर आपको पूछी गई जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरना होगा इस फॉर्म में आपसे बहुत सी जानकारियां पूछी जाएंगी जैसे-
  • अपने राज्य का नाम
  • पिता का नाम
  • पता
  • एजुकेशन डीटेल्स
  • गैप पीरियड की अवधि
  • अन्य जानकारियां
  • स्टांप पेपर की कीमत आदि|
  • सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरने के बाद आपको फॉर्म में सबसे नीचे Add to Cart का बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • क्लिक करते ही आपका Online Payment भी हो जाएगा|
  • पेमेंट के बाद आपका गैप सर्टिफिकेट के लिए पंजीकरण पूरा हो जाएगा|
  • अब आप का सर्टिफिकेट आपके पते पर भेज दिया जाएगा|
Follow us on

Leave a Comment