Custom Officer Kaise Bane और कस्टम अधिकारी क्या होता है – योग्यता, कार्य पूरी जानकारी

Custom Officer Kaise Bane – दोस्तों क्या आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं आजकल ऐसे बहुत से युवा है जो भविष्य में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं| और हर साल सरकारी नौकरी पाने की तैयारी करते हैं| क्योंकि हर साल प्रत्येक सरकारी पदों पर वैकेंसी निकलती रहती है| इन सरकारी पदों के लिए हजारों लाखों युवा आवेदन करते हैं| लेकिन नौकरी कुछ युवाओं को मिल पाती है क्योंकि बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा के कारण नौकरी करना बहुत मुश्किल काम हो गया है| सरकारी नौकरी कई तरह की होती है| इन्हीं में से एक सरकारी नौकरी कस्टम अधिकारी की होती है| और आज के इस लेख में हम आपको कस्टम अधिकारी के बारे में सभी जानकारी देने वाले हैं| ये जॉब बहुत जिम्मेदारी वाली होती है और कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारी को ही Custom Officer कहा जाता है|

इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि Custom officer kaise bane, कस्टम ऑफिसर क्या होता है, कस्टम अधिकारी बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, कस्टम ऑफिसर बनने के लिए कितनी आयु होनी चाहिए, इस अधिकारी का वेतन कितना होता है, कस्टम ऑफिसर के कार्य, कस्टम अधिकारी बनने के लिए पाठ्यक्रम क्या होता है, इसके लिए आवेदन कैसे करें, तथा Custom Officer Selection Process के बारे में भी हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे|

Custom Officer Kaise Bane

यदि आप Custom officer बनना चाहते हैं तो आपको कस्टम ऑफिसर बनने के लिए यूपीएससी (UPSC) सिविल सर्विसेस परीक्षा को उत्तीर्ण करना होता है| तथा इसमें सिलेक्शन के बाद आप आईआरएस ज्वाइन कर सकते हैं| इन परीक्षाओं का आयोजन भारत सरकार द्वारा होता है भारत सरकार के अंतर्गत ही अखिल भारतीय प्रतिस्पर्धा परीक्षा आती है| IAS. IPS. IFS अधिकारी भी आप इसी परीक्षा में Selection होने पर बनते हैं| इनके अलावा कस्टम अधिकारी भी आप इसी परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद बनते हैं| यह परीक्षा बहुत मुश्किल तथा कठिन होती है|

कस्टम ऑफिसर क्या होता है

कस्टम अधिकारी एक सीमा शुल्क अधिकारी होता है| यह कानून प्रवर्तक एजेंट भी होता है| कस्टमर ऑफिसर का काम Income Tax Department से मिलता-जुलता ही होता है| बिना कस्टम ऑफिसर के या फिर Custom officer की अनुपस्थिति में आप माल का आयात निर्यात नहीं कर सकते हैं| क्योंकि आयात निर्यात माल को चेक करने की जिम्मेदारी कस्टम अधिकारी की ही होती है| इस अधिकारी को यह जांच ना होता है कि कोई ऐसा माल जो प्रतिबंधित है उस माल को शहर में ना लाया जाए तथा जिस माल पर पाबंदी है वह माल ना तो शहर से बाहर ले जाया जाए और ना ही शहर के अंदर लाया जाए|



Custom अधिकारी की Duty अधिकतर Airport तथा समुद्र के रास्ते पर होने वाली Export, Import पर नजर रखने के लिए की जाती है| Custom officer यह सुनिश्चित करता है कि कहीं पर भी किसी प्रतिबंधित चीज की तस्करी ना की जाए यही कारण होता है कि कस्टम अधिकारी का पद बहुत जिम्मेदारी वाला होता है|

Sub Inspector कैसे बने
CBI Officer Kaise Bane

कस्टम अधिकारी बनने के लिए योग्यता

  • कस्टम अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए|
  • उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए|
  • स्नातक में उम्मीदवार के कम से कम 50% या 55% अंक होने अनिवार्य हैं|
  • उम्मीदवार के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए|
  • जो भी उम्मीदवार Custom officer बनना चाहता है उसके पास विश्वसनीय परिवहन (Reliable Transportation) होना चाहिए|
  • Custom officer के उम्मीदवार में Communication Skill का होना बहुत जरूरी होता है|
  • उम्मीदवार ने कभी भी किसी भी ड्रग का इस्तेमाल ना किया हो|
  • उम्मीदवार को साफ छवि वाला होना चाहिए|
  • कोई भी अपराधिक रिकॉर्ड उम्मीदवार का नहीं होना चाहिए|
  • महिला एवं पुरुष दोनों ही कस्टम अधिकारी बनने योग्य होते हैं|

कस्टम अधिकारी बनने के लिए आयु सीमा

  • Custom Officer बनने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी अनिवार्य है| इसके अलावा
  • ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट दी गई है|
  • एससी/ एसटी (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट दी गई है|

Customer Officer Salary

Custom Officer कस्टम ऑफिसर की सैलरी शुरुआत में 42,000 के लगभग होती है| और वक्त के साथ धीरे-धीरे प्रमोशन होने पर यह सैलरी बढ़ती जाती है|

कस्टम ऑफिसर के कार्य

  • प्रतिबंधित माल के आयात और निर्यात माल को नियंत्रित करना|
  • तस्कर की पहचान करने के लिए उसके माल और उस व्यक्ति की तलाशी लेना|
  • माल के आयात और निर्यात पर कर वसूलना|
  • किसी भी प्रकार की अवैध तस्करी को रोकना भी कस्टम अधिकारी का कार्य होता है|
  • आयात और निर्यात करने वाले व्यक्तियों पर संदेह होने उनको गिरफ्तार करके पूछताछ करना|
  • सभी प्रकार के माल की अच्छे से जांच करना|
Custom Officer Kaise Bane

कस्टम अधिकारी बनने के लिए पाठ्यक्रम (Custom Officer Kaise Bane)

Civil Service Aptitude Test

कस्टम अधिकारी बनने के लिए जो परीक्षा होती है उस परीक्षा के पेपर 200 अंक के होते हैं| और सभी क्वेश्चन Objective Type (MCQ) होते हैं| इसमें English, Social science, Geography, General knowledge, Current affairs, आदि Subject शामिल होते हैं| यह परीक्षा भारत सरकार द्वारा होने वाले यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के अंतर्गत आती है| यदि उम्मीदवार सिविल सर्विस Aptitude Test में उत्तीर्ण हो जाता है तो उसके बाद वह मुख्य परीक्षा देने योग्य माना जाता है|

मुख्य परीक्षा (Written Exam)

सिविल सर्विस एप्टिट्यूड टेस्ट में उत्तीर्ण होने के बाद उम्मीदवार को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है| इस परीक्षा में वर्णनात्मक प्रकार के कुल 9 प्रश्न होते हैं| इस प्रश्न पत्र के द्वारा उम्मीदवार के बौद्धिक क्षमताओं के ज्ञान का अंदाजा लगाया जाता है|

व्यक्तित्व परीक्षण (Interview)

जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होता है| उसी को इंटरव्यू में बैठने का मौका मिलता है इंटरव्यू (Interview) को व्यक्तित्व परीक्षण भी कहा जाता है| इसमें उम्मीदवार के बुद्धि क्षमता, गुणों और विषय के ज्ञान का अनुभव किया जाता है| इंटरव्यू में पास होने के लिए आपके पास  Communication Skill का होना बहुत जरूरी होता है| उम्मीदवार को सभी विषयों में बहुत अच्छा ज्ञान होना चाहिए ताकि जो सवाल भी आपसे पूछे जाए उसका जवाब आप तुरंत दे सके| कस्टम अधिकारी बनने के लिए इंटरव्यू में बहुत अच्छा प्रदर्शन करना होता है|

शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षा (Physical Fitness Test)

कस्टम ऑफिसर बनने के लिए आपको शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षा मै भी पास होना बहुत जरूरी होता है| शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षा को अंग्रेजी भाषा में Physical fitness test कहा जाता है| यह टेस्ट पास करने के लिए आपको बहुत अच्छी पर्सनालिटी का होना चाहिए| इसके अलावा उम्मीदवार की Height कम से कम 158 सेंटीमीटर होनी चाहिए| Chest 81 सेंटीमीटर होनी चाहिए| तथा आयु 21 से 30 वर्ष होनी चाहिए|

Custom Officer Kaise Bane

कस्टम अधिकारी बनने के लिए आवेदन कैसे करें

  • कस्टम ऑफिसर पद का आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस पद के लिए भर्ती कब आती है|
  • यूपीएससी एमपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप कस्टम ऑफिसर पद की भर्ती के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
  • Custom officer पद के लिए ऑनलाइन आवेदन भी आप यूपीएससी एमपीएससी की Official Website पर जाकर कर सकते हैं|
  • आवेदन करने के लिए आप जैसे ही UPSC, MPSC की Official Website डालेंगे|
  • आपके सामने स्क्रीन पर Form Open होगा|
  • इस Form में पूछे गए सभी सवालों के जवाब आपको देने होंगे|
  • अब आपको सभी Details को भरने के बाद Submit बटन पर Click करें|
  • और Form का Printout निकलवा ले|
  • इस तरह फॉर्म भरने की पृकार्य पूरी हो जाएगी|

Selection Process of Custom Officer

कस्टम अधिकारी की चयन प्रक्रिया 3 चरणों में होती है|

  1. Civil Service Aptitude Test
  2. Civil Service Main Exam (मुख्य परीक्षा)
  3. Interview (व्यक्तित्व परीक्षण)
(SDM Officer) एसडीएम ऑफिसर कैसे बने
(CMO) सीएमओ क्या है

Conclusion

दोस्तों इस लेख के अंतर्गत हमने आपको बताया कि Custom Officer Kaise Bane, कस्टम ऑफिसर क्या होता है, क्या योग्यता होनी चाहिए, आयु सीमा कितनी होती है, इस अधिकारी का वेतन कितना होता है, कस्टम अधिकारी के क्या कार्य होते हैं| इसके पाठ्यक्रम के अलावा कस्टम अधिकारी के आवेदन करने तथा इसकी चयन प्रक्रिया के बारे में भी हमने आपको बताया| आशा है कि आप को सभी जानकारी पसंद आई होगी यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें|

Follow us on

Leave a Comment