Algorithm क्या है? एल्गोरिथम की परिभाषा, प्रकार एवं फैक्टर्स|What is Algorithm in Hindi

Algorithm Kya Hai: एल्गोरिथम का नाम आप सभी ने जरूर सुना होगा लेकिन अगर आप यह नहीं जानते हैं कि एल्गोरिथम क्या है और इसको कैसे लिखें तो आज का हमारा आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होने वाला है क्योंकि आज के आर्टिकल के अंतर्गत हम आपको Algorithm Kya Hai के बारे में सभी जानकारियां विस्तार पूर्वक प्रदान करेंगे| Algorithm क्या है के अलावा हम आपको एल्गोरिथम और फ्लोचार्ट में अंतर भी बताएंगे| एल्गोरिथम से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें|

App Hide Kaise Kare 
Cyber Security क्या है
URL Kya Hai

Algorithm Kya Hai – What is Algorithm

एल्गोरिथम एक सिद्धांत है जिसे किसी निश्चित कार्य को संपादित करने के लिए निर्दिष्ट कदमों की सीरीज होती है यह किसी भी कंप्यूटेशन या गणना को संपादित करने के लिए एक स्थापित प्रक्रिया या निर्देशिका होती है एल्गोरिथम का उदाहरण के रूप में जब आप एक Google Map से रास्ता पूछते हैं तो आपका सिस्टम एक निश्चित तरीके से रास्ते की गणना करता है जिसे एक नेविगेशन एल्गोरिथम ने तय किया होता है|

एल्गोरिथम कंप्यूटर साइंस गणित इंजीनियरिंग डाटा साइंस और अन्य कई क्षेत्रों में उपयोग होते हैं यह किसी भी समस्या को हल करने के लिए एक स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया प्रदान करते हैं जिससे चाहिए रिजल्ट मिल सकता है|

एक अच्छा एल्गोरिथम इस प्रकार के काम को तेजी से और सही से करने में मदद कर सकता है और यह बहुत बार किसी भी टास्क को सुलझाने के लिए सबसे अच्छा तरीका होता है|



Output or Input Device Kya Hai
AutoCAD क्या है 

एल्गोरिथम कैसे काम करता है

एल्गोरिथम की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रियाएं हैं जो विशिष्ट समस्याओं को हल करने और कंप्यूटर विज्ञान और गणित के क्षेत्र में कार्यों को कुशलता पूर्वक करने के लिए डिजाइन की गई है निर्देशों के यह शक्तिशाली सेठ आधुनिक तकनीक की रीड है और वेब खोजने से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक सब कुछ नियंत्रित करते हैं यहां बताया गया है कि एल्गोरिथम कैसे काम करते हैं|

  • इनपुट– एल्गोरिथम इनपुट डाटा लेता है जो विभिन्न स्वरूपों में हो सकता है जैसे संख्याएं, पाठ या चित्र|
  • प्रोसेसिंग- एल्गोरिथम तार्किक और गणितीय संचालन की एक श्रृंखला के माध्यम से इनपुट डाटा को संसाधित करता है आवश्यकता अनुसार इसमें हेर फेर और परिवर्तन करता है|
  • आउटपुट– प्रोसेसिंग पूरा होने के बाद एल्गोरिथम एक आउटपुट उत्पन्न करता है जो एक परिणाम एक निर्णय या कुछ अन्य सार्थक जानकारी हो सकती है|
  • दक्षता– एल्गोरिथम का एक प्रमुख पहलू उनकी दक्षता है जिसका लक्ष्य कार्यों को जल्दी और न्यूनतम संसाधनों के साथ पूरा करना है|
  • ऑप्टिमाइजेशन– एल्गोरिथम डिजाइनर लगातार अपने एल्गोरिथम को अनुकूलित करने के तरीके खोजने हैं जिससे वह तेज और अधिक विश्वसनीय बन जाते हैं|
  • कार्यान्वयन– एल्गोरिथम को विभिन्न प्रोग्रामिंग भाषाओं में कार्यान्वित किया जाता है जिससे कंप्यूटर उन्हें निष्पादित करने और वंचित परिणाम उत्पन्न करने में सक्षम होते हैं|

Definition of Algorithm (एल्गोरिथम की परिभाषा)

एल्गोरिथम शब्द का अर्थ है ‘ गणना या अन्य समस्या समाधान कार्यों में पालन किए जाने वाले सीमित नियमों या निर्देशों का एक सेट”

या

” एक गणितीय समस्या को चरणों की एक सीमित संख्या में हल करने की एक प्रक्रिया जिसमें अक्सर पुनरावर्ती संचालन शामिल होता है|

एल्गोरिथम के प्रकार (Types of Algorithm)

एल्गोरिथम के प्रकार निम्नलिखित हैं जिनके बारे में नीचे बताया गया है|

  • Search

इस Algorithm का इस्तेमाल किसी Items को खोजने के लिए किया जाता है|

  • Sort

इस Algorithm का इस्तेमाल Items को एक विशेष क्रम में Sort करने के लिए किया जाता है|

  • Delete

इस Algorithm का इस्तेमाल Items को Delete करने के लिए किया जाता है|

  • Insert

इस Algorithm का इस्तेमाल Items को Insert करने के लिए किया जाता है|

  • Update

इस Algorithm का प्रयोग पहले से मौजूद Items को Update करने के लिए किया जाता है|

एल्गोरिथम के फायदे (Advantages of Algorithm)

  • Algorithm को समझना आसान होता है|
  • यह है किसी समस्या को सुलझाने में मदद करता है|
  • यह किसी समस्या को स्टेप बाय स्टेप समझता है|
  • इसमें Debugging करना आसान होता है|
  • यह किसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर डिपेंड नहीं होता|
  • एल्गोरिथम को वास्तविक प्रोग्राम में कन्वर्ट करना आसान होता है|
  • Algorithm की मदद से हम बड़ी समस्या को छोटी समस्या में विभाजित कर सकते हैं|
  • यह प्रोग्राम के ब्लूप्रिंट की तरह कार्य करता है इसलिए प्रोग्राम को लिखना बहुत आसान हो जाता है|

एल्गोरिथम के नुकसान (Disadvantages of Algorithm)

  • Algorithm के फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते हैं जिनके बारे में नीचे बताया गया है|
  • Algorithm को लिखने में बहुत अधिक समय लगता है|
  • बड़े Algorithm बहुत complex होते हैं|
  • इसमें लूप स्टेटमेंट जैसे कि while loop for loop आदि को दिखाना मुश्किल होता है|
Algorithm Kya Hai

Factors of an Algorithm  (एल्गोरिथम के फैक्टर)

किसी भी एल्गोरिथम को लिखने से पहले कुछ फैक्टर होते हैं जिनका ध्यान रखना जरूरी होता है|

  • Modularity– दी गई समस्या को छोटे-छोटे स्टेप्स में विभाजित करना Modularity कहलाता है|
  • Correctness– दिए गए इनपुट के द्वारा वांछित आउटपुट प्राप्त होता है तो उसे पता चलता है कि एल्गोरिथम सही है|
  • Maintainability– इसमें Maintainability का अर्थ है कि हमें Algorithm को बहुत ही आसान तरीके से लिखना चाहिए जिससे कि हमें बाद में इसमें अधिक बदलाव न करना पड़े|
  • Functionality– इसमें कई सारे स्टेप्स आते हैं जो वास्तविक दुनिया की समस्याओं को solve करते हैं|
  • Robustness– यह एल्गोरिथम की क्षमता होती है जिसके द्वारा समस्या को सही तरीके से Define किया जाता है|
  • User Friendly– एल्गोरिथम User Friendly होना चाहिए|
  • Simplicity– यदि एल्गोरिथम Simple होती है तो उसे समझना आसान होता है|
  • Extensibility – हमारी एल्गोरिथम Extensibil होनी चाहिए जिससे कि इसका इस्तेमाल कोई दूसरा डिजाइनर और प्रोग्रामर भी कर सके|

Difference Algorithm and Flowchart एल्गोरिथम और फ्लोचार्ट के बीच अंतर

एल्गोरिथम किसी समस्या को हल करने की एक प्रक्रिया है|  फ्लो चार्ट एक आरेख है जो डाटा के प्रवाह को दर्शाता है|
Algorithm को समझाना मुश्किल है|Flowchart को समझना आसान है|  
एल्गोरिथम में टेक्स्ट का प्रयोग किया गया है|  फ्लोचार्ट में प्रति का प्रयोग किया जाता है|
Algorithm में डिबग करना आसान है|Flowchart में डिबग करना मुश्किल है|  
एल्गोरिथम बनाना मुश्किल है|फ्लोचार्ट बनाना आसान है|  

FAQ’sAlgorithm Kya Hai

Algorithm क्या होती है?

एल्गोरिथम निर्देशों का एक समूह है जिसके द्वारा किसी विशेष समस्या का समाधान किया जाता है दूसरे शब्दों में एल्गोरिथम एक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से प्रोग्रामिंग में आने वाली समस्या का समाधान किया जाता है|

एल्गोरिथम का उपयोग कहां होता है?

गणित विज्ञान, कंप्यूटर प्रोग्राम, कृत्रिम बुद्धि चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में एल्गोरिथम का अधिक उपयोग किया जाता है|

एल्गोरिथम और उदाहरण क्या है?

किसी समस्या को हल करने या किसी कार्य को पूरा करने के लिए निर्देशों का एक सेट है|

Follow us on

Leave a Comment