महापौर (Mayor) किसे कहते है- Salary, योग्यता एवं कार्य (Who is Mayor in Hindi)

आप सभी जानते होंगे कि जितने भी बड़े शहर अथवा महानगर होते हैं उन प्रत्येक महानगर में एक नगर निगम की स्थापना की जाती है यह नगर निगम क्षेत्र में होने वाले सभी दायित्व की पूर्ति की देखरेख एवं विकास कार्यों को कराया जाता है इसके अतिरिक्त क्षेत्र की साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी नगर निगम के अंतर्गत ही आता है| जो इस नगरपालिका को व्यवस्थित रूप से संचालित करता है उसको महापौर (Mayor) कहा जाता है जो कि पूरे नगर का प्रथम नागरिक माना जाता है और नगर निगम के अंतर्गत जितने भी कार्य सूची होती है मेयर की सहमति के द्वारा ही सदन के अंदर निवेदित की जाती है| यदि आप महापौर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज की पोस्ट में हम आपको महापौर से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं|

इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि मेयर महापौर (Mayor) किसे कहते है मेयर के अधिकार क्या होते हैं एवं महापौर के कार्य इसका कार्यकाल योग्यता तथा वेतन आदि के बारे में भी हम आपको सभी विस्तारपूर्वक जानकारियां प्रदान करेंगे|

महापौर (Mayor) किसे कहते है – (Who is Mayor)

किसी भी शहर अथवा महानगर को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए एक प्रशासक की आवश्यकता होती है जिसे महापौर (Mayor) कहते हैं| महापौर को नगर का प्रशासक भी कहा जाता है| प्रत्येक मेयर के लिए प्रत्येक 5 वर्ष में नगर निगम का चुनाव आयोजित किया जाता है जो कि नगर निगम के अंतर्गत पार्षदों के चुनाव होने के बाद सभी पार्षदों के वोट के द्वारा मेयर पद का चुनाव होता है नगर निगम के अंतर्गत पार्षदों का चुनाव आम जनता द्वारा किया जाता है वह शहर अथवा महानगर का प्रथम नागरिक भी होता है और उसके साथ ही साथ नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यों का क्षेत्र में विकास कार्य महापौर की सहमति द्वारा ही किया जाता है|


(LEKHPAL Kaise Bane)
DIG Kaise Bane

मेयर की शक्ति एवं अधिकार

मेयर नगरपालिका का नेता होता है जो कि विधि और कार्यात्मक दोनों प्रकार की भूमिका को निभाता है और इसके द्वारा ही नगर पालिका और नगर परिषद की कार्यवाही की अध्यक्षता भी की जाती है| अब हम आपको मेयर की शक्ति एवं अधिकारों के बारे में बताने वाले हैं|



  • किसी भी महानगर एवं शहर के अंतर्गत नगर निगम के द्वारा कराए जाने वाले प्रत्येक कार्य महापौर की सहमति के द्वारा ही किए जाते हैं|
  • महापौर शहर का प्रथम नागरिक होता है|
  • सदन में पार्षदों के द्वारा रखें गए एजेंडे को सहमति प्रदान की जाती है जब महापौर इसको सहमति देता है|
  • शहर के विकास के लिए मेयर को प्रतिवर्ष 2 करोड रुपए की राशि प्रदान की जाती है इस राशि को मेहर अपने वार्ड को छोड़कर पूरे शहर में कहीं भी खर्चा कर सकता है|
  • इसके अलावा महापौर को सुख सुविधा के तौर पर सरकारी गाड़ी तथा सरकारी बंगला भी प्रदान किया जाता है|
  • मेयर को लाल बत्ती वाली गाड़ी के साथ सुरक्षा हेतु सरकारी गनर भी दिए जाते हैं|

Mayor का कार्य

शहर एवं महानगर के अंतर्गत जितनी भी सड़कें एवं नालियां होती है वह सभी नगर निगम के अंतर्गत साफ-सुथरी की जाती है जोकि मेयर के द्वारा होती है|

  • शहर की आबादी के सभी कूड़े को निस्तारण करने का कार्य मेयर के द्वारा नगर निगम करता है|
  • शहर की आबादी का कूड़ा एकत्रित करके उनका निस्तारण करना|
  • शहर को स्वस्थ रखने के लिए उपाय एवं प्रबंध करना|
  • शहर में किसी भी प्रकार के संक्रमण एवं रोग को रोकना और उनके रोकथाम का उपाय करना|
  • आबादी के द्वारा इस्तेमाल करने के बाद गंदे जल का निस्तारण करना|
  • किसी भी हानिकारक व्यवसाय को रोकना अथवा नियंत्रण करना|
  • सभी सरकारी प्रमाण पत्रों का पंजीकरण नागरिकों को प्रदान करना|
  • नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले घरों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति कराना|
  • शहर में किसी भी प्रकार का कोई संक्रमण रोग फैल चुका है तो उसकी रोकथाम का उपाय महापौर के द्वारा ही किया जाता है

महापौर का कार्यकाल

Who is Mayor

महापौर का कार्यकाल 5 वर्ष होता है जो कि नगर निगम के चुनाव के बाद से शुरू हो जाता है और अगले नगर निगम के चुनाव तक महापौर अपने कार्यकाल के दौरान कार्यशक्ति का इस्तेमाल करता है| जैसा कि हमने आपको अभी बताया कि प्रत्येक मेयर के लिए प्रत्येक 5 वर्ष में नगर निगम का चुनाव आयोजित किया जाता है जो कि नगर निगम के अंतर्गत पार्षदों के चुनाव होने के बाद सभी पार्षदों के वोट के द्वारा मेयर पद का चुनाव होता है|

RTO Officer Kaise Bane
Tehsildar Kaise Bane

Mayor की योग्यता

  • मेयर बनने के लिए व्यक्ति को अपने शहर का निवासी होना अनिवार्य है
  • महापौर के लिए उम्मीदवार व्यक्ति की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है|
  • मेयर की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं होनी चाहिए अन्यथा वह व्यक्ति मेयर के लिए योग्य नहीं होगा|
  • मेयर का चुनाव सीधे तौर पर जनता के द्वारा नहीं किया जाता है उसके लिए जनता के द्वारा चुने गए पार्षदों के वोटों के आधार पर इसका चयन होता है|
  • जनता द्वारा निर्वाचित पार्षद ही नगर निगम में मेयर पद के लिए चुने जाते हैं|
  • मेयर का चुनाव कोई व्यक्ति तभी लड़ सकता है जब वह किसी भी कारण से अयोग्य घोषित ना हुआ हो|

महापौर का चुनाव कैसे होता है

किसी भी शहर के नगर निगम का जो चुनाव होता है वह प्रत्येक 5 वर्ष पर आयोजित किया जाता है जिसमें जनता के द्वारा सभी क्षेत्र के पार्षदों को चुना जाता है उसके बाद सभी पार्षद मिलकर सदन के नेता का चुनाव करते हैं जिसे महापौर (Mayor) कहा जाता है| इस मेयर के द्वारा ही सभी नगरपालिका को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाता है इसके अंतर्गत शहर के विकास कार्य आदि को भी व्यापक तौर पर व्यवस्थित करने का कार्य किया जाता है इसके अलावा आपको बता दें कि मेयर का चुनाव निर्वाचित पार्षद भी कर सकते हैं|

मेयर का वेतन (Mayor Salary)

यदि हम एक मेयर के वेतनमान की बात की जाए तो सरकार की तरफ से मेयर को प्रतिमाह 30,000 वेतनमान भी प्रदान किया जाता है और इसी के साथ ही साथ उन्हें सरकार की तरफ से अन्य कई सुविधाएं भी प्रदान की जाती है लाल बत्ती की गाड़ी सरकारी गनर और मेयर हाउस आदि|

Conclusion: Who is Mayor

आज के आर्टिकल में आपको महापौर (Mayor) किसे कहते है Who is Mayor से संबंधित सभी विस्तार पूर्वक जानकारियां प्रदान की गई है| यदि इस जानकारी से संबंधित आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं और अगर आपको आज की यह सभी जानकारी पसंद आई हो तो हमारे आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें|

Follow us on

Leave a Comment