RTI क्या है RTI के नियम, आरटीआई डालने का तरीका जाने पूरी जानकारी

RTI Kya Hai: दोस्तों क्या आप RTI के बारे में जानते हैं क्या आप जानते हैं कि आरटीआई की एप्लीकेशन कैसे दें| यदि आपको आरटीआई से संबंधित जानकारी नहीं है तो आज का आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा क्योंकि आज के जमाने में जनता का अधिकार है कि वह RTI किसी भी सरकारी विभाग में आवेदन कर सकता है इसके तहत कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी डिपार्टमेंट से पूछताछ कर सकता है| यह आम आदमी का अधिकार है कि किसी भी सरकारी विभाग से पूछताछ कर सकता है उसके पास यह राइट होते हैं कि वह सरकारी डिपार्टमेंट में फैली भ्रष्टाचारी को रोक सकता है| यह सिस्टम को पारदर्शक बनाने का एक अच्छा कदम होता है जिन लोगों को आरटीआई के बारे में जानकारी नहीं है वह आज के हमारे लेख से इसके बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं|

 इस लेख में हम आपकोRTI Kya Hai RTI Full Form आरटीआई फाइल करने की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रक्रिया इसके लाभ और आवश्यक नियमों के बारे में भी आपको लेख के अंतर्गत जाने को मिलेगा|

RTI Kya Hai

मुख्य रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ 2005 में एक अधिनियम लागू किया गया जिसको सूचना का अधिकार यानी आरटीआई कहां गया इसके अंतर्गत कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी विभाग से कोई भी जानकारी ले सकता है| केवल शर्त यह है कि आरटीआई के तहत ऊंची जाने वाली जानकारी तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए इसके तहत देश का कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी डिपार्टमेंट से पूछताछ कर सकता है उसके पास सरकारी डिपार्टमेंट में फैले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अपने हक की जानकारी लेने का राइट होता है| लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि पूछे जाने वाली जानकारी अफवाहों पर आधारित नहीं होनी चाहिए बल्कि सबूतों पर आधारित होनी चाहिए हॉस्पिटल कॉलेज स्कूल डिपार्टमेंट से आप इसके बारे में सवाल जवाब कर सकते हैं यही एक आम आदमी का अधिकार है जिसको RTI  (आरटीआई) कहा जाता है|

RTI Full Form

  • R – Right
  • T – To
  • I – Information act.
RTI Kya Hai
आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं
GB Whatsapp Kya Hai 

आरटीआई के आवश्यक नियम

  • यदि आप भारत के नागरिक है तो आप इसके अंतर्गत आवेदन करके किसी भी सरकारी कार्यालय से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
  • इस अधिनियम से बहुत से संस्थानों को अलग रखा गया है|
  • आप किसी भी पब्लिक अथॉरिटी से जानकारी हासिल कर सकते हैं और इसमें सभी केंद्रीय राजस्थानी संस्थाएं आती हैं जिनकी स्थापना संविधान के अंतर्गत हुई है|
  • आवेदन करते समय आवेदक को बिल्कुल सटीक सरकारी संस्था का नाम दर्ज करना होता है|
  • आवेदन के साथ आवेदक को 10 रुपए का आवेदन फॉर्म भी जमा करना होता है|
  • बीपीएल कार्ड धारकों के लिए यह शुल्क माफ कर दिया जाता है|
  • आरटीआई के अंतर्गत आवेदन करने के बाद 30 दिन के अंदर अंदर मिल जाता है|
  • यदि आपके डॉक्यूमेंट महत्वपूर्ण होते हैं तो इसका परिणाम आपको 48 घंटे में भी प्राप्त हो जाता है|
  • कुछ कारण ऐसे होते हैं कि जिसकी वजह से आवेदन को कैंसिल भी किया जा सकता है जैसे कि मामलों की आवेदन में बात सही तरीके से नहीं भरी हो या फिर डिटेल अधूरी हो या आवेदन की राशि गलत भरी गई हो तो आवेदक का आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाता है|

आरटीआई से संबंधित जानकारी कैसे प्राप्त करें

किसी भी सरकारी विभाग में अपनी एप्लीकेशन जन सूचना अधिकारी को दें इसके अलावा आवेदन कैसे लिखना है और उसका क्या फॉर्मेट है यह यह जानकारी आप इंटरनेट के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं| यदि आप से फिर भी एप्लीकेशन नहीं लिखी जा रही है तो आप इसके लिए जन सूचना अधिकारी से सहायता प्राप्त कर सकते हैं इस एप्लीकेशन को लिखने के लिए आप किसी भी स्थानीय भाषा का प्रयोग कर सकते हैं| लेकिन आपको एक बात का ध्यान हमेशा रखना चाहिए कि जब भी आपको एप्लीकेशन जन सूचना अधिकारी को देनी हो तो उसके पहले 10 कॉपी करवा ले और उस पर जन सूचना अधिकारी के हस्ताक्षर जरूर कराएं इससे आपके पास एक पक्का सबूत हो जाएगा|



RTI File करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आरटीआई फाइल करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज ओपन होगा|
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले “Submit Request” के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद एक Page Open होगा जिसमें सारी Guideline आपको मिलेगी|
  • अब आप दी गई गाइडलाइन पढ़ ले और उसके बाद आपको कंफर्म करना है कि आपने पूरी गाइडलाइन पढ़ ली है|
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा इस फॉर्म में आपको दो भाषा हिंदी या इंग्लिश अपनी सुविधा के अनुसार खोल सकते हैं|
  • अब आपको यहां जिस डिपार्टमेंट से जुड़ी जानकारी चाहिए उसके अनुसार फॉर्म को पूरा भरे यहां आपको ध्यान रखना होगा कि फॉर्म में सभी डिटेल सही तरीके से भरे|
  • फॉर्म को अधूरा बिल्कुल ना छोड़े इस को ध्यान पूर्वक पूरा भरें|
  • इसके बाद आपको एक बार फिर से सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपको आरटीआई फीस के रूप में 10 रुपए का चालान ऑनलाइन भरना होगा इसके लिए आप अपने भुगतान का प्रकार चुन सकते हैं|
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म का एक रिसिप्ट मिलेगा आप इस रिसिप्ट को स्टोर करके रख ले या फिर प्रिंटआउट करके निकाल ले जब वापिस फॉर्म की स्टेटस चेक करेंगे तब आपको इस रिसिप्ट की आवश्यकता होगी|

RTI File करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

  • आरटीआई फाइल ऑफलाइन करने के लिए सबसे पहले आपको उस विभाग के बारे में सोचना इकट्ठा करनी होगी जिसमें आप आरटीआई फाइल करना चाहते हैं|
  • हिंदी या अंग्रेजी क्षेत्र की स्थानीय भाषा में आवेदन लिखें|
  • और इस आवेदन को संबंधित राज्य या केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी को संबोधित करें और विषय पंक्ति में आरटीआई अधिनियम 2005 के तहत सूचना ना लिखें|
  • इसके बाद अनुरोध दर्ज करने के लिए नकद या बैंक ड्राफ्ट या मनी ऑर्डर या फिर कोर्ट फी स्टैंप के माध्यम से 10 रुपए का भुगतान करें|
  • यदि आप गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं| तो शुल्क का भुगतान करने में आपको छूट दी जाएगी लेकिन इसके लिए आपको यह साबित करने के लिए कुछ दस्तावेज लगाने होंगे|
  • अब आप अपना पूरा नाम पता संपर्क विवरण और ईमेल एड्रेस और शहर और तिथि का नाम उल्लेख करें|
  • आप आवेदन को डाक से भेज सकते हैं या संबंधित कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से सौंप सकते हैं|
  • आवेदन फॉर्म की एक फोटो कॉपी अपने पास रख ले और कार्यालय से एक पावती भी प्राप्त करें

आरटीआई RTI Status Check कैसे करें

  • यदि आप RTI Status Check करना चाहते हैं तो इसके बारे में हम आपको स्टेप बाय स्टेप नीचे बताने वाले हैं|
  • RTI Status Check करने के लिए सबसे पहले आपको आरटीआई ऑनलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ऊपर “RTI Status Check” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा|
  • यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर डालना होगा|
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा|
  • OTP को Enter करें|
  • ओटीपी एंटर करने के बाद Submit Button पर क्लिक करें|
  • सबमिट करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा यहां पर आपको आरटीआई से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त होगी जहां से आप ऑनलाइन आरटीआई स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं|

आरटीआई के लाभ

  • आरटीआई के माध्यम से कोई भी भारतीय नागरिक किसी भी सरकारी विभाग से जानकारी प्राप्त करने के लिए एप्लीकेशन दे सकता है|
  • यह एक आम नागरिक का अधिकार होता है जो सरकार और प्रशासन के कार्य को पारदर्शक बनाता है|
  • आरटीआई की मदद से हम सरकार से किसी भी प्रकार के सवाल कर सकते हैं|
  • आरटीआई एक प्रकार का ऐसा हथियार होता है जिसे हम सरकार से किसी भी दस्तावेज की जांच करा सकते हैं|
  • इसके द्वारा हम सरकार से किसी भी दस्तावेज की प्रमाणित कॉपी मांग सकते हैं|
  • सरकारी विभागों से भ्रष्टाचार बढ़ने के कारण यह एक्ट बनाया गया था जो भ्रष्टाचार को रोकने में काफी अहम कदम माना गया है|
  • यह अधिनियम सरकार में भ्रष्टाचार को रोकने और लोगों के लिए बेहतर तरीके से कार्य करने में मदद करता है|
  • यह है आम लोगों के हाथ में सबसे शक्तिशाली कानूनों में से एक है जो उन्हें सरकार से जानकारी प्राप्त करने का अधिकार देता है|

(RTI) आरटीआई से संबंधित जानकारी कितने दिन में प्राप्त हो जाते हैं

RTI से संबंधित आवेदन पत्र की जानकारी आपको 30 दिन के अंदर प्राप्त हो जाती हैं यदि आपको 30 दिन के अंदर जानकारी प्राप्त नहीं हुई तो आप कोर्ट में अपील करने का अधिकार भी रखते हैं यदि आप के दस्तावेज महत्वपूर्ण होते हैं तो 48 घंटे के अंतर्गत भी आपको इसका परिणाम मिल जाता है|s इसके अलावा यदि आपकी डिटेल अधूरी है या फिर आपने आवेदन की राशि गलत भरी है तो आपका आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है|

Conclusion : RTI Kya Hai

दोस्तों आशा है कि आपको RTI Kya Hai से संबंधित सभी जानकारी पसंद आई होगी क्योंकि जिन लोगों को आरटीओ संबंधित कोई भी जानकारी नहीं है वह हमारा लेख पढ़कर आरटीआई के बारे में सभी विस्तार पूर्वक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं| क्योंकि इस लेख के अंतर्गत हमने आपको RTI Full Form आरटीआई फाइल करने की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रक्रिया इसके लाभ RTI Status Check कैसे करें तथा आरटीओ जानकारी कितने दिन में मिल जाती है इस बारे में भी जानकारियां प्रदान की यदि आपको यह सभी जानकारियां पसंद आई हो तो लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें|

Follow us on

Leave a Comment