Paramedical Kya Hai 2023 और पैरामेडिकल कोर्स कैसे करे?

क्या आप जानते हैं कि Paramedical Kya Hai | बहुत से लोग ऐसे होते हैं| जो मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर(Career) बनाना चाहते हैं| मेडिकल क्षेत्र में डॉक्टरी सेवाओं के अलावा ऐसे भी बहुत से कार्य होते हैं| जिनको चुनकर आप अपना करियर बना सकते हैं| यदि आप जानना चाहते हैं| Paramedical क्या है | Paramedical Course List इस कोर्स के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए| यह कोर्स करने में कितना समय लगता है| तथा पैरामेडिकल कोर्स की तैयारी कैसे करें| तो आज के इस लेख में हम आपको इन सभी बातों के बारे में बताने वाले हैं| यदि आपकी रुचि मेडिकल क्षेत्र में जाने की है| और आप एक अच्छे Medical Course की तलाश में है| जो आपके भविष्य में मेडिकल क्षेत्र में अच्छी जगह दिला सके| तो आपके लिए Paramedical Course का ऑप्शन (Option) बहुत अच्छा रहेगा|

Paramedical Kya Hai

यदि आप जानना चाहते हैं कि Paramedical Course क्या होता है| तो आपको बता दें कि पैरामेडिकल एक मेडिकल कोर्स (Medical Course) होता है| इस कोर्स को करने वाला विद्यार्थी अस्पताल में सहायक चिकित्सा के रूप में कार्य करता है| यह विद्यार्थी मूल रूप से ट्रामा सेवाएं और प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करता है| तथा इमरजेंसी स्थिति में मेडिकल केयर प्रोवाइडर (Medical Care Provider) के रूप में कार्य करता है| जब भी हम अस्पताल जाते हैं| तो हम देखते हैं कि डॉक्टर के अलावा और बहुत लोग डॉक्टर के काम में उसकी सहायता करते हैं| वह जितने भी लोग डॉक्टर के काम में सहायता कर रहे होते हैं| उन्हीं को पैरामेडिकल स्टाफ (Paramedical Staff)  कहते हैं|

यही कारण होता है कि इनको सहायक चिकित्सक भी कहा जाता है| इमरजेंसी कंडीशन (Emergency Condition) में मरीज को पहला ट्रीटमेंट (Treatment) भी पैरामेडिकल स्टाफ ही देता है| मरीज को दिए जाने वाले पहले ट्रीटमेंट को फर्स्ट ऐड (First- Aid) कहा जाता है|

अतः किसी अस्पताल में डॉक्टर के अलावा सहायक के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति को Paramedical कहा जाता है|



Paramedical क्या है

पैरामेडिकल स्टाफ के कार्य Paramedical Kya Hai

  • मरीज के उपचार के दौरान डॉक्टरों और चिकित्सक टीम के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करना उनको सहायता देना Paramedical Staff का प्रमुख कार्य होता है|
  • रोगियों की विशेषक देखभाल करना|
  • Sample प्राप्त करना|
  • लेबल करना|
  • विश्लेषण करना|
  • मानव क्रियाओं के अनुसार प्रयोगशाला परीक्षण को डिजाइन करना आदि|

पैरामेडिकल कोर्स कैसे करें

यदि आप पैरामेडिकल कोर्स करना चाहते हैं| तो आपको पता होना चाहिए आप किस तरह से Paramedical Course करना चाहते हैं| क्योंकि भारत में पैरामेडिकल कोर्स के लिए बहुत से Diploma, Certificate Course कराए जाते हैं| बहुत से पैरामेडिकल कोर्स ऐसे भी है| जो आप 10th के बात कर सकते हैं| और ऐसे भी पैरामेडिकल कोर्स हैं| जिनको आप 12th में (PCB) से उत्तीर्ण होने के बाद कर सकते हैं| यह कोर्स करने के लिए आपको पहले प्रवेश परीक्षा देनी होगी| यदि आपका इरादा Paramedical Course करने का है| तो इसमें बहुत से कोर्स होते हैं| जिसे आप अपनी योग्यता के अनुसार कर सकते हैं| पैरामेडिकल कोर्स के अंतर्गत बहुत से कोर्स आते हैं| जिनको हम बताने वाले हैं|

  1. Paramedical Certificate Course
  2. पैरामेडिकल Diploma Course
  3. Paramedical Bachelor Course
  4. Paramedical Post Graduated Course
(OPD की फुल फॉर्म ) ओपीडी क्या होता है
Blood Group Kya Hai

Paramedical Courses Lists

यदि आप कोर्स के बारे में जानना चाहते है तो नीचे दी गयी सोची को ध्यानपूर्वक पढ़े और समझे-

Paramedical Certificate Course

  • एक्स-रे / रेडियोलॉजी सहायक (या तकनीशियन) |
  • सीटी स्कैन तकनीशियन |
  • डायलिसिस तकनीशियन |
  • एमआरआई तकनीशियन |
  • नर्सिंग केयर सहायक (सर्टिफिकेट) |
  • ईसीजी सहायक |
  • चिकित्सा प्रयोगशाला सहायक |
  • ऑपरेशन थिएटर सहायक |
  • दंत चिकित्सा सहायक|
  • नेत्र सहायक |

पैरामेडिकल Diploma Course

  • ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी (डीओटीटी) में डिप्लोमा |
  • एक्स रे टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा |
  • ऑडीओमेट्री तकनीशियन में डिप्लोमा|
  • ऑडियोलॉजी और स्पीच थेरेपी में डिप्लोमा |
  • रेडियोग्राफी और मेडिकल इमेजिंग में डिप्लोमा |
  • ईसीजी प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा |
  • डायलिसिस टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा |
  • सुनवाई भाषा और भाषण (डीएचएलएस) में डिप्लोमा |
  • चिकित्सकीय स्वच्छता में डिप्लोमा |
  • मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा |
  • मेडिकल प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा (डीएमएलटी) |
  • नर्सिंग केयर असिस्टेंट में डिप्लोमा |
  • स्वच्छता निरीक्षक में डिप्लोमा |
  • ऑप्थाल्मिक टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा |
  • भौतिक चिकित्सा में डिप्लोमा |
  • एनेस्थेसिया टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा |

Paramedical Bachelor Course

  • रेडियोग्राफी और मेडिकल इमेजिंग में बीएससी |
  • डायलिसिस प्रौद्योगिकी में बीएससी |
  • ऑपरेशन थियेटर प्रौद्योगिकी में बीएससी |
  • एक्स रे टेक्नोलॉजी में बीएससी |
  • मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी में बीएससी |
  • चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी में बीएससी |
  • भाषण थेरेपी में बीएससी |
  • बीएएसएलपी कोर्स |
  • ऑडियोलॉजी में बीएससी |
  • एनेस्थेसिया टेक्नोलॉजी में बीएससी |
  • ऑडियोलॉजी और स्पीच थेरेपी में बीएससी |
  • ऑप्टोमेट्री में बीएससी |
  • ऑप्थाल्मिक टेक्नोलॉजी में बीएससी |
  • बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरैपी |
  • बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी |
Paramedical क्या है

पैरामेडिकल Post Graduate Course

  • मास्टर ऑफ़ रेडिएशन टेक्नोलॉजी|
  • मास्टर ऑफ़ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी|
  • मास्टर ऑफ़ पैथोलॉजी टेक्नोलॉजी|
  • मास्टर ऑफ़ ओप्टामीटर एंड ओफ्थल्मिक टेक्नोलॉजी|
  • PG डिप्लोमा इन मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ|
  • PG डिप्लोमा इन Geriatric मेडिसिन|
  • मास्टर ऑफ फार्मेसी|
  • MSC इन नर्सिंग|
  • मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी|
  • मास्टर ऑफ वैटनर्री एंड पब्लिक हेल्थ|
  • पी.जी डिप्लोमा इन हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट|
  • M.Sc. इन साइकियाट्रिक नर्सिंग|
  • पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन Anaesthesiology

Paramedical Course के लिए योग्यता

  1. कैंडिडेट 12 वीं पास होना चाहिए|
  2. 12वीं मै (PCB) विषय होने चाहिए|
  3. कैंडिडेट के 12वीं में कम से कम 50% अंक होने अनिवार्य है|
  4. 10वीं या 12वीं विज्ञान से उत्तीर्ण करने के बाद पैरामेडिकल में डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं|

Paramedical Course Fees

आप Paramedical Course करना चाहते हैं| तो आपके मन में यह सवाल जरूर उठता होगा कि पैरामेडिकल कोर्स करने में फीस कितनी लगेगी| यदि आप इसके बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें| पैरामेडिकल के अंतर्गत बहुत से अलग-अलग कोर्स होते हैं| और इन सभी कोर्स की फीस भी अलग अलग ही होती है| किसी भी पैरामेडिकल Certificate Course के लिए 4,000 से 40,000 तक का खर्च हो सकता है| यदि आप Paramedical Diploma Course करना चाहते हैं| तो आपका खर्च 10000 से 1,00,000 तक हो सकता है| Paramedical Bachelor Degree के लिए 20,000 से 5,00,000 एवं Post Graduate के लिए 20,000 से 1,20,000 तक का खर्च हो सकता है|

University List Paramedical Course

  • दिल्ली पैरामेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट दिल्ली
  • एम्स, नई दिल्ली • डेंटल कॉलेज, लखनऊ
  • प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स, सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली
  • इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकली हैंडिकैप्ड, नई दिल्ली
  • स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी, मुंबई
  • उपाधि पैरामेडिकल कॉलेज, इटावा
  • राजीव गांधी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली

पैरामेडिकल कोर्स करने के बाद पदों पर नियुक्ति

  • लेबोरेटरी
  • नर्सिंग केयर असिस्टेंट

पैरामेडिकल कोर्स कितने साल का होता है

यदि हम Paramedical Certificate Course की बात करें तो यह अधिकतर 1 साल के ही होते हैं|

और अगर बात करें Diploma Course की तो डिप्लोमा कोर्स करने में 2.5 साले लगते हैं| जिनमें से 2 साल की थ्योरी(Theory) और प्रैक्टिकल(प्रशिक्षण) क्लास शामिल होते हैं| तथा यह 2 साल पूरे होने के बाद 6 महीने किसी भी Government Hospital से Internship करना होता है| यदि बात करें Paramedical Bachelor Degree की तो किसको करने में3.5 साल लगते हैं| जिसमें 6 सेमेस्टर होते हैं| यह 6 Semester Complete करने के बाद 6 महीने का किसी भी सरकारी अस्पताल से इंटर्नशिप करना होता है|

अगर बात करें Post Graduation की तो पोस्ट ग्रेजुएशन की समय अवधि 2 साल की होती है| तथा इसमें 4 Semester होते हैं| यह 4 सेमेस्टर पूरा करने के बाद Paramedical Master Degree पूरी हो जाती है|

Conclusion – Paramedical Kya Hai

आज इस लेख में हमने आपको पैरामेडिकल को लेकर सभी जानकारी विस्तार पूर्वक दी| हमने आपको बताया कि Paramedical Kya Hai, इस कोर्स के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए,पैरामेडिकल कोर्स फीस, पैरामेडिकल कोर्स के अंतर्गत कौन-कौन से कोर्स आते हैं, यह कोर्स करने में कितना समय लगता है आदि| सभी जानकारी हमने आपको इस लेख के अंतर्गत दी है|

उम्मीद करती हूं कि हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारी तथा हमारा लेख आपको पसंद आया होगा| यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इस लेख को अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें| और अगर पैरामेडिकल को लेकर आपके मन में कोई भी सवाल हो तो आप उस सवाल को कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं|

Follow us on

Leave a Comment