Padhai Me Man Kaise Lagaye | पढ़ाई में मन कैसे लगाएं | पढाई में मन लगाने का कुछ आसान तरीके

Padhai Me Man Kaise Lagaye – दोस्तों कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि जैसे ही हम पढ़ाई करने बैठते हैं हमें नींद आने लगती है हमारा मन भटक जाता है या फिर पढ़ाई करने की इच्छा नहीं होती परीक्षा के समय जो हमने पढ़ा होता है वह हम भूल जाते हैं जैसे हाल ही में कोविड-19 के माहौल में पढ़ाई करना बहुत ज्यादा कठिन हो गया था क्योंकि घर बैठे बैठे हमारा पूरा दिन का रूटीन खराब हो गया था| हम कितनी भी कोशिश करें पढ़ाई करने की लेकिन पढ़ाई में मन ही नहीं लगता था और यह समस्या बहुत से अभ्यर्थियों के साथ थी और ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है कि जैसे ही वह पढ़ाई करने बैठते हैं उनको नींद आने लगती है और उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता|

यदि आपके साथ भी ऐसी समस्या है और आपका भी पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो हमारी पोस्ट को जरूर पढ़ें क्योंकि इस पोस्ट में Padhai Me Man Kaise Lagaye के बारे में बताया गया है इस विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें|

BCA Course क्या है12वीं के बाद क्या करेंऑनलाइन प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड कैसे करे

पढ़ाई में मन कैसे लगाएं [Padhai Me Man Kaise Lagaye]

  • सुबह जल्दी उठने के लिए आपको समय से सोना चाहिए जिससे आपकी नींद समय से पूरी हो सके नींद पूरी होने पर आप सुबह जल्दी पढ़ने के लिए उठ सकेंगे|
  • सुबह जल्दी उठकर आपको अपना पाठ पूरा पढ़ना चाहिए इससे आप ज्यादा से ज्यादा याद कर सकते हैं सुबह के समय पड़ा हुआ पाठ आपको ज्यादा लंबे समय तक याद रहता है|
  • पढ़ाई करते समय आपको अपने मन को एकाग्र रखना होगा इससे आपका ध्यान इधर-उधर नहीं जाएगा यदि आपका पढ़ने का मन नहीं है और आप विचार करते हैं कि कुछ समय बाद पढ़ लेंगे तो आपको यह विचार लाना चाहिए कि अभी ही क्यों ना पढ़ लिया जाए|
  • वर्तमान समय में प्रतियोगिता का स्तर अत्यधिक बढ़ गया है इसलिए आप 2 से 3 घंटे की पढ़ाई में अच्छे अंक नहीं प्राप्त कर सकते हैं आपको अपनी क्षमता का पूरा प्रयोग करना चाहिए जिससे अधिक से अधिक नहीं की जा सके सामान्य थे आपको 6 से 8 घंटे पढ़ाई जरूर करनी चाहिए|
  • वहीं यदि आप हमेशा दूसरे या साधारण लोगों को देखकर आगे बढ़ेंगे तो आप अपने जीवन में कभी भी बड़ी ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाएंगे|
  • केवल बड़े-बड़े सपने देखने से और बड़ी-बड़ी बातें करने से जीवन में कुछ हासिल नहीं होता है यह तभी हासिल होता है जब आप कुछ भी बड़ा करने की ठान ले|
  • विश्व में सफलता प्राप्त करने वाले लोग यह विचार नहीं करते कि वह यह कार्य नहीं कर सकते हैं बल्कि उनकी सोच इसके विपरीत होती है वह यह सोचते हैं कि ऐसा कोई भी कार्य नहीं है जो वह नहीं कर सकते हैं ऐसे लोगों का मानना होता है कि उनका जन्म केवल सफलता प्राप्त करने के लिए ही हुआ है इसलिए अपने जीवन का लक्ष्य आप भी यही बनाएं|
  • ऐसे लोगों के अंदर इतना अधिक आत्मविश्वास होता है कि वह अपने इसी विश्वास से दुनिया के सबसे सफल इंसान बन जाते हैं और उनकी इसी सोच से साबित हो जाता है कि इंसान जो भी ठान लेता है उसे पूरा करके ही दिखाता है बस मनुष्य के अंदर एक ध्यान सोचो और कभी न टूटने वाला हौसला होना चाहिए|
  • अगर आप भी अपने जीवन में बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचना चाहते हैं और आप बिना कुछ सोचे समझे बिना किसी 21 उन्हें अपने लक्ष्य मुकाम को हासिल करने के लिए पूरी शिद्दत से कोशिश करने में लग जाएं और साथ ही ठान ले कि जब तक मैं अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेता तब तक खुद तो क्या किसी के रोकने से भी नहीं रुकने वाला हूं|
ज़रूर पढ़े – डिप्लोमा क्या होता है 
ज़रूर पढ़े – Short Term Course Kya Hai

पढ़ाई में ध्यान लगाने का सही तरीका

Padhai Me Man Kaise Lagaye

स्टडी को महत्व दें

खुद को याद दिला कि आप क्यों पड़ रहे हैं अच्छी पढ़ाई के बाद मिलने वाले अच्छे परिणामों के बारे में सोचें यह आपको पढ़ाई के महत्व की याद दिलाएगा एक बार जब आप किसी चीज के महत्व को जान लेते हैं तो आप उसे और अधिक महत्व देने लगते हैं| अपने मन और बुद्धि को बता दें कि अब आपको स्टडी पर पूरी तरह से एकाग्र होना है जब आपका मन आपके आदेशों का पालन करने लगेगा तब सब कुछ अपने आप व्यवस्थित हो जाएगा|



एक लक्ष्य बनाकर रखें

आप अपने जीवन में क्या बनना चाहते हैं कि आपको भविष्य में क्या कर रहा है इस प्रकार के एक लक्ष्य को आप जरूर बनाकर रखें जिससे आपको किस मंजिल तक पहुंचना है उसका रास्ता तय किया जा सके वही जिन लोगों का कोई लक्ष्य नहीं होता वह अक्सर बड़ी कामयाबी से हाथ धो बैठते हैं और हमेशा उससे दूर रहते हैं जब तक आप अपने पढ़ने के लिए अपना कोई भी लक्ष्य निर्धारित नहीं कर पाएंगे| तब तक आप अपने अच्छे से पढ़ाई नहीं कर सकेंगे इसलिए आप अपनी पढ़ाई से लेकर कामयाबी तक एक लक्ष्य बनाकर जरूर चले जिससे आपको अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए पढ़ाई में भी मन लग सके|

नियमित ब्रैक ले

आप पढ़ाई करते समय नियमित ब्रेक लेकर अपनी एकाग्रता में सुधार कर सकते हैं उदाहरण के तौर पर यदि आपके पास पढ़ने के लिए बहुत कुछ है तो 15 से 20 मिनट तक पढ़ने के बाद छोटे-छोटे ब्रेक ले यह ब्रेक 1 मिनट से भी कम समय का होगा यह ब्रेक मेमोरी पावर बढ़ाने के साथ खतरनाक जॉइनिंग आउट प्रभाव से बचने में भी सहायता करते हैं| ध्यान रहे ब्रेड के दौरान ई-मेल आदि चेक ना करें यह कौन वाले सभी भटगांव से बचते हुए अपने समय के एक हिस्से को स्टडी के लिए समर्पित कर आप अधिक से अधिक टॉपिक कवर कर सकते हैं|

मन को एकत्रित रखें

पढ़ाई करते समय आप अपने मन को एकत्रित रखें ताकि आप जो भी पढ़ें वह पूरा आपके दिमाग में बैठ जाए आप जितनी देर भी पढ़ाई करें पूरे मन से करें क्योंकि मन से पड़ा हुआ कभी भूलते नहीं है इसलिए पढ़ते समय इधर उधर की बातें ना सोचे पूरा फोकस पढ़ाई पर करें जिससे आपका पढ़ाई में मन लग सके|

Motivational या Self Help Books पढ़ें

अगर आप अपने शरीर के साथ अपने मन को बूस्ट करना चाहते हैं तो आपको सेल्फ हेल्प बुक्स जरूर पढ़नी चाहिए इससे आपको मानसिक स्तर पर बहुत लाभ मिलेगा जिससे आपका पढ़ाई में मन लग सकेगा| मोटिवेशनल किताब पढ़ने से मन और दिमाग में एक अलग ही एनर्जी आती है जिससे आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने की भूख खुद ही लगती है|

पढ़ाई में मन ना लगने के 10 सामान्य कारण

  • पढ़ाई में मन ना लगने के सामान्य कारण इस प्रकार है|
  • किसी के दबाव में पढ़ाई करना|
  • पढ़ाई के लिए उचित वातावरण नहीं होना|
  • सब्जेक्ट या टॉपिक समझ में नहीं आया|
  • आपकी रूचि किसी अन्य विषय में होना|
  • स्टडी का उचित समय तय देना होना|
  • सही स्टडी मैटेरियल ना होना|
  • उचित गाइडेंस नहीं मिल पाना|
  • शारीरिक व मानसिक स्थिति ठीक ना होना|
  • इच्छाशक्ति और एकाग्रता की कमी|
  • बहुत अधिक थकान या अन्य प्रकार के व्यवधान|
ज़रूर पढ़े – पॉलिटेक्निक क्या होता हैं
ज़रूर पढ़े – बी फार्मा क्या है

FAQ’s Padhai Me Man Kaise Lagaye

पढ़ाई के लिए कौन सा मंत्र है?

जब भी पढ़ाई करने बैठे तो पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठे और पढ़ाई शुरू करने से पहले ऊं नमो भगवती सरस्वती वाग्वादिनी ब्रह्मीणी ब्रह्मस्वरूपिणी बुद्धिवादिनी मम विद्या देहि-देहि स्वाहा मंत्र का 1 3 5 7 या फिर 11 बार यथाशक्ति और भक्ति जप करें|

पढ़ाई करने का सही समय क्या है?

पढ़ाई करने का सही समय सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 के बीच और शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक है इसलिए पढ़ाई करने का यह सबसे सही समय है|

1 दिन में कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए?

1 दिन में कम से कम 5 से 6 घंटे पढ़ाई करनी चाहिए|

Follow us on

Leave a Comment