Google Kormo App क्या है? Kormo पर नौकरी कैसे ढूँढे और Apply कैसे करे

Google Kormo Jobs App Kya Hai – यह तो आप सभी जानते ही हैं कि हाल ही में हुए भयानक कोरोनावायरस का सामना पूरी दुनिया को करना पड़ा है पूरा भारत देश इस महामारी से लड़ने के लिए घरों में कैद हो गया था करोना महामारी के कारण लाखों लोगों की जाने गई और लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ा यहां तक की देश को बहुत लंबे समय तक लोग डाउन नहीं किया गया था लॉकडाउन के कारण लोगों की नौकरियां चली गई जिस वजह से भारत में बेरोजगारी की समस्या भी उत्पन्न हुई लॉकडाउन की वजह से देश आर्थिक रूप से कमजोर पड़ रहा हैं|

लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं इस समय लोग ऑनलाइन इंटरनेट का इस्तेमाल बड़ी संख्या में कर रहे हैं और नौकरी ढूंढ रहे हैं ऐसे में लोगों के लिए गूगल कोरमो ऐप एक बहुत अच्छा माध्यम है गूगल कोरमो जॉब्स ऐप के माध्यम से हम जॉब पा सकते हैं| अगर आपको Google Kormo Job App के बारे में जानकारी नहीं है तो हम आपको Google Kormo Job App Kya Hai के बारे में सभी जानकारियां विस्तार पूर्वक प्रदान करेंगे|

हम आपको बताएंगे कि गूगल कोरमो जॉब ऐप कैसे काम करता है इसकी मदद से आप कैसे नौकरी पा सकते हैं को Google Kormo जॉब ऐप में जॉब के लिए अप्लाई कैसे करें, इस पर अकाउंट कैसे बनाएं आदि सभी जानकारियां आपको हमारी इस पोस्ट में जानने को मिलेगी इसलिए हमारी पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें|

Google Kormo Jobs App Kya Hai

गूगल कोरमो जॉब एप एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो भारत में गूगल द्वारा बनाई गई है। यह एक ऑनलाइन रोजगार पोर्टल है जो लोगों को उनकी क्षमताओं और रूचि के अनुसार नौकरियों के विकल्प प्रदान करता है।



गूगल कोरमो जॉब एप द्वारा उपलब्ध नौकरियों की श्रृंखला विस्तृत है और वे अलग-अलग क्षेत्रों में हो सकती हैं जैसे कि सेवा, रिटेल, बैंकिंग, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, वित्त आदि।

इस एप में आवेदकों को उनकी प्रोफाइल पूरी करनी होती है और वे इसे अपने रूचि वाले क्षेत्रों और कौशलों के आधार पर फ़िल्टर कर सकते हैं। फिर उन्हें नौकरियों के विकल्पों के लिए अलर्ट मिलता है जो उनकी प्रोफाइल के आधार पर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूल होते हैं।

यह एप नौकरी खोजने वालों के लिए फ्री है और इसे डाउनलोड करने और उपयोग करने में आसान है। गूगल कोरमो जॉब एप का उद्देश्य भारत में बेरोजगारों को उनकी योग्यता के अनुसार नोकरी प्रदान करना है इस ऐप से लोग अपनी नौकरी की तलाश कर सकते हैं। इस एप का उपयोग नौकरी खोजने वालों को संबंधित नौकरियों के लिए एक समानरूप से विश्वसनीय और सटीक जगह प्रदान करने के लिए किया जाता है।

Google Kormo Job App का उपयोग करना बहुत सरल है। इस ऐप में आपको अपना प्रोफ़ाइल बनाना होगा जिसमें आपकी शैक्षणिक योग्यता, काम का अनुभव, और अन्य जानकारी शामिल होगी। इसके बाद आप नौकरी के अनुसार खोज कर सकते हैं और अपने पसंद के अनुसार फ़िल्टर कर सकते हैं। एप में विभिन्न कंपनियों द्वारा निकाली जाने वाली नौकरियों के विवरण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध होती है।

इसके अलावा, गूगल कोरमो जॉब एप उपयोगकर्ताओं को संदर्भ द्वारा नौकरी की सुविधा भी प्रदान करता है। उपयोगकर्ता किसी भी नौकरी के संदर्भ में संदेश भेज सकते हैं

ये भी पढ़े – विदेश में जॉब कैसे पाये
ये भी पढ़े – जॉब ट्रांसफर के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें

(गूगल कोरमो) Google Kormo Job App Download कैसे करें

गूगल कोरमो जॉब एप डाउनलोड करने के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारियां प्रदान की गई हैं|

  • गूगल कोरमो जॉब एप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में Google Play Store ओपन करना होगा|
  • प्ले स्टोर ओपन करने के बाद आपको सर्च बार दिखाई देगा उस पर क्लिक करके Google Kormo App टाइप करके सर्च करें|
  • आपको गूगल कोरमो जॉब्स एप्प दिखाई देगा उसको डाउनलोड करें|
  • या फिर आप इस लिंक के माध्यम से भी आप Google Kormo App को डाउनलोड कर सकते हैं|

Google Kormo App का इस्तेमाल कैसे करें

गूगल कोरमो जॉब ऐप का इस्तेमाल करने के बारे में आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारियां प्रदान की गई है|

  • कोरमो जॉब ऐप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको ऐप को डाउनलोड करने के बाद उसको ओपन करना होगा|
  • आप जिस भी Email का इस्तेमाल करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करें|
  • जिस टाइप की भी जॉब आप सर्च कर रहे हैं उसे सेलेक्ट करें|
  • आपको बहुत सी केटेगरी दिखाई देंगी जैसे Design, Cooking Server Customer, Driving, Manual Work, Computer, Administrative Work Management, IT Support आदि|
  • इसके बाद Location चुने जहां पर भी आप नौकरी करना चाहते हैं|
  • अब आपके सामने एप का होम पेज खुल कर आएगा|
  • होम पेज पर आपको आप की Details से रिलेटेड जॉब शो होने लगेगी|
  • जॉब चुनने से पहले अपनी प्रोफाइल को अपडेट कर ले|
  • इसके बाद आप अपने लिए एक अच्छी सी जॉब चुन सकते हैं और उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं|
  • Application Submit करने के बाद आपको कंपनी के द्वारा कांटेक्ट किया जाएगा|
  • आगे के प्रोसेस को कंप्लीट करने के बाद आपको जॉब मिल जाएगी|

Google Kormo App में Profile Update करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले ऐप ओपन करें|
  • ऐप ओपन करने के बाद आपको ऊपर राइट साइड में प्रोफाइल बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • अब आप यहां पर अपनी बेसिक इनफार्मेशन जैसे- Name, Location, Contact, Education, Past Job Experience Reference Mobile Number आदि दर्ज करें|
  • CV (Resume) अपलोड करें|
  • यदि आप चाहें तो Digital Resume भी बनवा सकते हैं|
ये भी पढ़े – रिज्यूमे क्या होता है
ये भी पढ़े – जॉइनिंग लेटर कैसे लिखे जानिए

Google Kormo App से Job के लिए Apply कैसे करें

  • कोरमो जॉब्स एप से जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको इस ऐप को ओपन करना होगा|
  • जिस शहर में आपको जॉब चाहिए उसके लिए Job Location को सेलेक्ट करें|
  • अब आपकी Skill के हिसाब से आपको Job दिखाई देगी जैसे Design, Cooking Server Customer, Driving, Manual Work, Computer, Administrative Work Management, IT Support आदि| इन जॉब में से आप अपने हिसाब से अप्लाई कर सकते हैं|
Google Kormo App
  • Google Kormo Jobs App पर Account कैसे बनाएं|
  • गूगल कोरमो जॉब एप इंस्टॉल करने के बाद आपके पास ओपन का ऑप्शन आएगा|
  • आप ओपन पर क्लिक करें|
  • क्लिक करते ही आपके सामने की विंडो खुल कर आएगी|
  • यहां पर आपके सामने Gmail से अकाउंट बनाने का ऑप्शन दिखाई देगा जिस जीमेल से आप अकाउंट बनाना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करें और Continue पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने न्यू पेज खुल कर आएगा यहां आपसे पूछा जाएगा What Type Of Job Are You Looking For?
  • अब आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन आएंगे जिस ऑप्शन के हिसाब से आपकी Skill सेट हो आप उसके अनुसार ऑप्शन को सेलेक्ट करें|
  • करते ही आपके सामने Continue का ऑप्शन आएगा
  • अब आप Continue पर क्लिक करें|
  • कंटिन्यू पर क्लिक करने के बाद आपके सामने दूसरी विंडो खुल कर आएगी|
  • इस दूसरी विंडो में आपसे पूछा जाएगा Where Do You Want To Work.
  • आप जिस City में काम करना चाहते हैं ऑप्शन के अनुसार उसको Select करें|
  • जैसे ही आप सिटी पर क्लिक करेंगे आप इसके Main Page पर आ जाएंगे यहां पर आपको आपकी सर जॉब डिस्प्ले हो रही होगी|

Google Kormo App- FAQs

गूगल कोरमा जॉब एप क्या है?

कोरमो जॉब एप की विशेषज्ञता रिटेल लॉजिस्टिक्स आईटी और एडमिन सर्विसेज और होटल्स एंड हॉस्पिटैलिटी में है और यह रिटेल सेल्स एसोसिएट डिलीवरी और वेयरहाउस ऑप्शंस और कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव जैसे जॉब ऑफर करती है|

Google Kormo Jobs कितने देश में उपलब्ध है?

वर्तमान समय में गूगल कोरमोती देश में उपलब्ध है India, Bangladesh और Indonesia.

क्या कोरमो जॉब ऐप एक गूगल ऐप है?

जी हां कोरमो गूगल द्वारा बनाया गया एक जॉब ऐप है|

Follow us on

Leave a Comment