Computer Kya Hai – कंप्यूटर क्या है कंप्यूटर के प्रकार व फुल फॉर्म हिंदी में बताइए

दोस्तों वर्तमान समय में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसने कंप्यूटर (Computer) का नाम ना सुना हो आजकल कंप्यूटर एक बहुत महत्वपूर्ण डिवाइस माना जाता है| कंप्यूटर के द्वारा दुनिया के किसी भी हिस्से में मौजूद व्यक्ति से इंटरनेट के जरिए संपर्क कर सकते हैं इसके अलावा आप अपनी इच्छा अनुसार कोई भी कार्यक्रम इसमें देख सकते हैं और भी बहुत सी सुविधाएं कंप्यूटर द्वारा प्राप्त की जा सकती है| कंप्यूटर की अनेक सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कंप्यूटर के बारे में सभी जानकारियां होनी चाहिए| इसलिए आज हम अपने लेख में कंप्यूटर के बारे में सभी जानकारियां प्रदान करेंगे इस लेख में आप जानेंगे कि Computer Kya Hai , Computer Full Form, कंप्यूटर का अर्थ, Computer के अविष्कारक कौन है, कंप्यूटर का इतिहास, Computer के कार्य,  इसके मुख्य भाग क्या है Types Of Computer यह सभी जानकारियां आप हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे|

Computer Kya Hai – कंप्यूटर क्या है

कंप्यूटर एक Electronic Device या Machine है इसको इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी कहा जाता है| कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जो किसी भी डाटा की गणना करने, सूचनाओं को संग्रहित करने, एवं प्रबंधित करने के लिए निर्देशों को संसाधित करती है| इसमें Data Store से लेकर उसे Process करने तक की क्षमता होती है|

Computer किसी भी यूजर द्वारा Input किए गए Data को Process करके कुछ परिणाम को Output यानी Monitor या Printer पर दर्शाता है| कंप्यूटर मुख्य रूप से Hardware और Software से बने होते हैं|

Computer Kya Hai
Computer Shortcut Keys List (A to Z)
इंटरनेट क्या है

कंप्यूटर Full Form

Computer Full Form In English

CCommonly
OOperated
MMachine
PParticular
UUser For
TTechnical
E& Educational
RResearch

Computer Full Form In Hindi

सीआमतौर पर
संचालित
एममशीन
पीविशेष रुप से
यूप्रयुक्त
टीतकनीक
शैक्षणिक
आरअनुसंधान

कंप्यूटर का अर्थ

Computer शब्द लैटिन भाषा के Computare शब्द से बना है यानी कंप्यूटर शब्द लैटिन भाषा के Computare और अंग्रेजी भाषा के Compute शब्द से मिलकर बना है| इस शब्द का अर्थ गणना करना है इसके अलावा आपको बता दें कि कंप्यूटर शब्द कैलकुलेट का पर्यायवाची है| यही कारण है कि इस शब्द के आधार पर कंप्यूटर को अत्यधिक तीव्र गति से कार्य करने वाली मशीन माना जाता है| एक तरह से देखा जाए तो तीव्र गति से कार्य करने वाली मशीन के रूप में कंप्यूटर का आविष्कार किया गया था|



कंप्यूटर एक मशीन है इसलिए यह कोई गलती नहीं करता है और अधिक कार्य करने पर यह मनुष्य की तरह थकता भी नहीं है| कई बार ऐसा होता है कि मनुष्य थकान के कारण गलती कर देता है लेकिन कंप्यूटर अधिक कार्य करने पर लंबे समय तक सही तरीके से करता है| कंप्यूटर एक Electronic यंत्र है जो बहुत सी Information को इकट्ठा करके उनकी व्याख्या तथा विश्लेषण कर हमें आवश्यक परिणाम प्रदान करता है| कंप्यूटर के कारण हम हम बहुत से कठिन कार्य भी आसानी से कर सकते हैं कुल मिलाकर कंप्यूटर एक बहुत ही महत्वपूर्ण Device है|

कंप्यूटर के अविष्कारक कौन है

Computer के आविष्कारक को लेकर मतभेद है क्योंकि इसको एक व्यक्ति द्वारा नहीं बनाया गया था| बल्कि इसमें कई व्यक्तियों का योगदान रहा लेकिन चार्ल्स बैबेज द्वारा बनाई गई गणना मशीन Analytical Engine और Difference Engine ने आधुनिक कंप्यूटर को विकसित करने में सबसे अहम भूमिका निभाई यही कारण है कि Charles Babbage  को कंप्यूटर का जनक कहा जाता है|

Computer का इतिहास

कंप्यूटर का आविष्कार वर्तमान समय से 2,000 वर्ष पूर्व हुआ था उस समय में कंप्यूटर की शुरुआत अबेकस के रूप में हुई थी| अबेकस लकड़ी का बना एक रेक होता है इसमें दो तार लगे होते हैं दोनों तार एक दूसरे के समांतर में स्थित होते हैं|

Computer Kya Hai, Computer की खोज के कई सालों बाद लगभग 1953 में भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI) ने भारत के पहले Analog Computer की स्थापना की इसके कुछ सालों बाद 1955 में को विदेश से आयात किया गया इसको भारत का पहला Digital Computer कहा जाता है इसके अलावा आपको बता दें की 1983 में संयुक्त राज्य में कंप्यूटर की कुल संख्या एक करोड़ के पार पहुंची|

कंप्यूटर के कार्य

  • Computer का मुख्य कार्य User के द्वारा दिए गए Input के अनुरूप Output प्रदान करना है|
  • आउटपुट में दिए गए परिणामों में विश्वसनीयता सटीकता एवं शुद्धता लाना|
  • इनपुट डिवाइस की मदद से Data को ग्रहण करना|
  • उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए Data को Store करना|
  • Data को Store करने के बाद Data को Process करना|
  • और इसके बाद डाटा के रिजल्ट को Output Device की मदद से उपयोगकर्ता को दिखाना|
  • बड़ी संख्या को तीव्र गति से हल करना|
  • बड़ी मात्रा में Data को Store करना और Transfer करना भी कंप्यूटर का कार्य है|

Computer के मुख्य भाग क्या है

जिस तरह मानव शरीर के कई पार्ट्स होते हैं उसी तरह ही कंप्यूटर के भी कई पार्ट होते हैं और इन सभी पार्ट्स को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है यह दो भाग हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर हैं

Hardware- वे होते हैं जिनको देख भी सकते हैं और छू भी सकते हैं|

Software- वे होते हैं जो कंप्यूटर के भौतिक भाग को बताते हैं| कि क्या करना है और कैसे करना है| इनको Program अथवा Application भी कहा जाता है|

  1. Motherboard
  2. C.P.U
  3. RAM
  4. Storage Device
  5. Power Supply Unit

Motherboard

Motherboard कंप्यूटर के Main Circuit Board को मदरबोर्ड कहा जाता है| यह सर्किट बोर्ड देखने में एक पतली तार के समान होती है इसके ऊपर बहुत से आवश्यक कॉम्पोनेंट जैसे C.P.U. Memory, Hard Drive, Optical Drive आदि|

C.P.U.

C.P.U. यानी Central Processing Unit यह कंप्यूटर का वह भाग है जहां सूचनाओं की गणना एवं उनका विश्लेषण होता है| जिस तरह मनुष्य का दिमाग सोचने और निर्णय लेने का कार्य करता है उसी तरह सीपीयू यूजर द्वारा प्राप्त निर्देशों के आधार पर प्रोसेसिंग करके आउटपुट प्रदान करता है| यही कारण है कि सीपीयू को कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कहा जाता है| एक प्रकार से देखा जाए तो सीपीयू कंप्यूटर के सभी पार्ट्स के संचालन को नियंत्रित करता है यह कंप्यूटर केस के Motherboard में C.P.U Socket में पाया जाता है|

RAM

RAM का पूरा नाम Random Excess Memory होता है यह कंप्यूटर सिस्टम की अस्थाई मेमोरी होती है इसको मेगाबाइट और गीगाबाइट में मापा जाता है| रैम का उपयोग वर्तमान समय में C.P.U. द्वारा Process किए जा रहे डाटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है| यह अस्थाई मेमोरी इसलिए होती है क्योंकि कंप्यूटर बंद करने पर Store Data मिट जाता है|

Storage Device

Storage Device स्थाई रूप से डाटा को कंप्यूटर में स्टोर करने के लिए Disk Drive और Solid State Drive सबसे आम प्रकार की डिवाइस मानी जाती है यह दोनों बड़ी मात्रा में डाटा स्टोर करते हैं|

Power Supply Unit   

Power Supply Unit      यह तो आप जानते ही होंगे कि किसी भी Electronic Device को चलाने के लिए Electric की आवश्यकता होती है किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में बिजली की आपूर्ति Power Supply Unit द्वारा की जाती है\

Output or Input device kya hai?
Monitor Kya Hai

Types Of Computer – Computer Kya Hai

तकनीकी आधार पर कंप्यूटर चार प्रकार के होते हैं|

  1. माइक्रो कंप्यूटर
  2. मिनी कंप्यूटर
  3. मेनफ्रेम कंप्यूटर
  4. सुपर कंप्यूटर
Computer Kya Hai

माइक्रो कंप्यूटर

यह एक ऐसा कंप्यूटर है जिसमें माइक्रो प्रोसेसर इसके सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट के रूप में होता है| मेनफ्रेम और मिनी कंप्यूटरों की तुलना में Micro Computer का आकार थोड़ा छोटा होता है|

मिनी कंप्यूटर

यह कंप्यूटर मल्टी यूजर को सपोर्ट करते हैं इन कंप्यूटर में कई उपयोगकर्ता एक समय में ही कार्य करते हैं मिनी कंप्यूटर की संग्रहण क्षमता वह गति दोनों ही माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में अधिक होती है Mini Computer में एक से अधिक सीपीयू होते हैं|

मेनफ्रेम कंप्यूटर

यह शक्तिशाली कंप्यूटर होते हैं इनका आकार में कार्य क्षमता माइक्रो कंप्यूटर और मिनी कंप्यूटर दोनों से ही अधिक होती है| इन कंप्यूटर में हजारों माइक्रोप्रोसेसर का प्रयोग किया जाता है इसीलिए इनके डाटा प्रोसेस करने की गति बहुत तीव्र होती है|

सुपर कंप्यूटर

सुपर कंप्यूटर उन कंप्यूटर को कहा जाता है जो वर्तमान समय में गणना शक्ति तथा कुछ अन्य मामलों में सबसे अलग होते हैं सुपर कंप्यूटर की विशेषता यह है कि यह सबसे अधिक और तीव्र गति से कार्य करते हैं|

Follow us on

Leave a Comment