डीबीटी (DBT) क्या है DBT Full Form, इसके उद्देश्य, लाभ व इतिहास पूरी जानकारी

DBT Kya Hai – यह तो आप सभी जानते ही हैं होंगे कि भारत सरकार हमेशा से ही किसानों और आम लोगों के हित को देखते हुए भिन्न भिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करती रहती है ऐसे में केंद्र सरकार डीबीटी योजना की शुरुआत करके किसानों तथा आम जनता की बड़ी समस्या का हल किया है डीबीटी के आ जाने से किसानों को बहुत से लाभ मिल रहे हैं और इसके आने से किसान बेहद खुश भी है अगर आप लोगों को डीवीडी से संबंधित जानकारी नहीं है और आप इस विषय से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही पेज पर आए हैं|

आज की पोस्ट के अंतर्गत हम आपको DBT Kya Hai, DBT Full Form इसका इतिहास इसके उद्देश्य लाभ विशेषताएं तथा हम आपको यह भी बताएंगे कि डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें यदि आप इन सभी जानकारियों को जाना चाहते हैं और आप भी डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा दी गई जानकारियों को अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें

DBT Kya Hai

समय की मांग पर भारतीय केंद्र सरकार द्वारा जनवरी 2013 में शुरू किया गया डीबीटी बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है भिन्न-भिन्न सरकारी योजनाओं से मिल रहा लाभ सीधे पात्र लाभार्थी के खाते में पहुंचाया जाना ही DBT Government Payment कहलाता है|

डीबीटी गवर्नमेंट पेमेंट के आ जाने से लाभार्थियों और सरकार के बीच के भ्रष्टाचार कर रहे हैं लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना द्वारा खत्म किया जाना संभव हुआ है डीबीटी द्वारा सरकार से सीधे लाभ लाभार्थी के खाते में जाता है DBT Government Payment के तहत लगभग 300 से भी अधिक योजनाएं शामिल है|



DBT Kya Hai

DBT Full Form

D – Direct

B- Benefit

T – Transfer

 हिंदी भाषा में इसको प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण कहा जाता है|

ये भी पढ़े – SIP क्या है ?
ये भी पढ़े – शेयर मार्केट क्या है

डीबीटी का इतिहास (History of DBT)

डीबीटी कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी 2013 को शुरू किया गया था यह पहले केवल 20 जिलों में ही शुरू किया गया था जो केवल छात्रवृत्ति और सामाजिक सुरक्षा पेंशन को कवर करते थे जयराम रमेश जो भारत के ग्रामीण विकास के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री है और किरण रेड्डी जो आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे| इन्होंने पूर्वी गोदावरी जिले में गोलापुरोलु में डीबीटी योजना का उद्घाटन किया 6 जनवरी 2013 को इसका उद्घाटन किया गया था|

15 जनवरी 2013 को डीबीटी के लिए पहली समीक्षा का निर्णय लिया गया पी चिदंबरम के अनुसार इस समीक्षा में डीबीटी की योजना 1 फरवरी 2013 तक 11 और जिलों के साथ-साथ अन्य 12 जिलों में शुरू की गई

हालांकि इस समीक्षा में यह स्थापित किया गया है कि डीबीटी से संबंधित योजनाओं के लिए कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड की कमी रोलआउट में बाधा थी 3976 लाख लाभार्थियों में से जिन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत कवर किया जाना चाहिए था केवल 56% के पास बैंक खाते थे जबकि 25.3% के पास बैंक खाते और आधार संख्या दोनों थे इसके अतिरिक्त केवल 9.62% बैंक खाते आधार संख्या से जुड़े थे|

डीबीटी के लाभ

  • सरकार द्वारा पहले जो भी सब्सिडी या आर्थिक सहायता के तौर पर मिलने वाली धनराशि या तो चेक के माध्यम से मिलती थी या फिर नगद भुगतान ई या फिर कभी-कभी सेवाओं तथा वस्तु पर कीमत छूट के रूप में मिलती थी लेकिन डीबीटी में ऐसा बिल्कुल नहीं है|
  • क्योंकि डीबीटी द्वारा प्रदान की जाने वाली रकम सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है|
  • DBT का सबसे बड़ा लाभ यह है कि लाभार्थी को बिना किसी बिचौलिए की जरूरत पड़े आसानी से सब्सिडी की पूरी रकम प्राप्त हो जाती है|
  • डीबीटी के माध्यम से जनकल्याण के उपयोग में होने वाली रकम की चोरी पर रोक लग सकेगी|
  • सब्सिडी की रकम सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होने से आवश्यकता पड़ने पर लाभार्थी उसको आसानी से निकाल सकता है|
  • पहले जो भी सब्सिडी की रकम दिलाने में सहायता करता था उसे कमीशन देना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा|
  • पैसे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होने का मुख्य लाभ यह है कि यदि पैसे सीधे हाथ में आते हैं तो लोग उसे तभी खर्च कर देते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा लोग आवश्यकता पड़ने पर ही अपने पैसे खर्च कर सकेंगे|

DBT की विशेषताएं (Features of DBT)

  • केंद्र सरकार की डीबीटी पोर्टल योजना के माध्यम से किसानों को कृषि यंत्र खरीदने में आर्थिक सहायता प्राप्त होगी जिससे किसान अच्छे से खेती कर सकेंगे और देश के किसानों की आय भी दोगुनी होगी|
  • देश के किसान को कृषि यंत्र का लाभ प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा डीबीटी कृषि यंत्र योजना संचालित की गई है|
  • डीबीटी के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और महंगे यंत्र खरीदने के लिए उन्हें कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं होगी|
  • पिछले 3 वर्षों में डीवीटी लागू होने के बाद लगभग 50000 करोड़ रुपए से अधिक की बचत की गई है|
  • वर्ष 2013 और 14 में डीबीटी के माध्यम से 7367 करोड़ रुपये कब दान किया गया था जिसका लाभ लगभग 1071 करोड़ लोगों को प्रदान किया गया था|
  • वर्ष 2016 और 17 में लगभग 74502 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था जिसका लाभ लगभग 33 करोड़ से अधिक लोगों को प्रदान किया गया|
  • 1750 एलपीजी उपभोक्ताओं को उनके बैंक खाते में सीधे सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है जिसके बाद सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने में सरकार को बहुत अधिक सहायता प्रदान हुई है|

DBT Eligibility (पात्रता)

  • डीबीटी का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान को भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है|
  • आवेदक को कृषि संबंधित यंत्र लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा|
  • आवेदक का आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए
  • कृषि यंत्र योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसी दूसरी योजना के अंतर्गत लाभान्वित नहीं होना चाहिए|
  • बैंक अकाउंट पासबुक होना जरूरी है|
ये भी पढ़े – Bank Balance Kaise Check Kare
ये भी पढ़े – Aaykar Vibhag Toll Free Number

डीबीटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

DBT Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • यदि आप डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको डीबीटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होमपेज खुलकर आएगा|
DBT Kya Hai
  • इस होम पेज पर आपको पंजीकरण का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपको नए पंजीकरण का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • क्लिक करने के बाद आपको मांगे गए कुछ निर्देशों का पालन करते हुए आगे बढ़ना होगा|
  • सभी दिशानिर्देशों को अच्छे से दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए Submit बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
  • इस प्रकार आप आसानी से डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|

Conclusion

आज की पोस्ट के माध्यम से हमने आपको DBT Kya Hai से संबंधित सभी विस्तार पूर्वक जानकारियां प्रदान की इस पोस्ट में आपने डीबीटी क्या है इसका इतिहास डीबीटी के लाभ विशेषताएं आदि से संबंधित सभी संपूर्ण जानकारियां प्राप्त की उम्मीद है कि आपको यह सभी जानकारी पसंद आई होगी यदि आपको DBT से संबंधित सभी जानकारियां पसंद आई हो तो हमारी पोस्ट को शेयर जरूर करें|

Follow us on

Leave a Comment