Vijaykanth Death: साउथ के सुपरस्टार और DMDK के चीफ विजयकांत का निधन|

Vijaykanth Kaun Hai: आज के लेख में हम आपको विजयकांत के बारे में बताने वाले हैं यहां हम आपको बताएंगे कि विजयकांत कौन है क्योंकि गुरुवार 28 दिसंबर 2023 को विजयकांत का निधन हो गया है| यही कारण है कि बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि विजयकांत कौन है (Vijaykanth Kaun Hai) और इनका निधन कैसे हुआ इसलिए आज के लेख में हम आपको विजयकांत के बारे में सभी जानकारियां विस्तार पूर्वक प्रदान करने वाले हैं|

शोक संदेश व श्रद्धांजलि मेसेज हिंदी में
RIP Ka Kiya Matlab Hota Hai
मृत्यु में जाने के लिए छुट्टी एप्लीकेशन

विजयकांत कौन है- Vijaykanth Kaun Hai

अभिनेता- राजनेता और देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक विजयकांत जिनको प्यार से कप्तान के नाम से जाना जाता है| इनका गुरुवार को निधन हो गया जानकारी के अनुसार डीएमडीके के संस्थापक और गुजरे जमाने के लोकप्रिय तमिल अभिनेता विजयकांत का चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया मद्रास इंस्टीट्यूट आफ ऑर्थोपेडिक्स एंड ट्रोमेटोलॉजी (एमआईओटी) इंटरनेशनल की ओर से एक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि विजयकांत को निमोनिया के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था इसके बाद से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे डॉक्टर के प्रयासों के बावजूद 71 वर्षीय विजयकांत का  28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया|

अस्पताल ने किया कंफर्म

चेन्नई के मियाट अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि उन्हें 26 दिसंबर को निमोनिया के कारण भर्ती कराया गया था| मियाट अस्पताल के प्रबंधक डॉ पृथ्वी महात्मा ने बताया कि विजयकांत को निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ उनका इलाज किया गया था मेडिकल स्टाफ को कड़ी मेहनत के बावजूद गुरुवार सुबह 28 दिसंबर 2023 को उनका निधन हो गया| विजयकांत के निधन की खबर पार्टी ने भी कंफर्म की है पार्टी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह करोड़ों की चपेट में आ गए थे उनकी कोरोना के टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी पार्टी ने बयान जारी कर बताया कि सांस लेने में तकलीफ के कारण विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया था|

द्रौपदी मुर्मू कौन है 
भारत के विदेश मंत्री कौन हैं 2024

कुछ दिन पहले ही अस्पताल से लौटे थे घर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते 11 दिसंबर को वह सर्दी और खांसी के गंभीर लक्षणों से ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे थे| उसे वक्त एमआईओटी अस्पताल ने 71 वर्षीय नेता विजयकांत के हेल्थ अपडेट पर बयान जारी करते हुए कहा था कि विजयकांत पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और घर लौट गए हैं|



विजयकांत का निधन कैसे हुआ (Vijaykanth Death Reason)

जैसा कि हमने आपको अभी बताया कि 26 दिसंबर को निमोनिया के कारण विजयकांत को चेन्नई के मियाट अस्पताल में भर्ती कराया था और वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ उनका इलाज किया जा रहा था लेकिन मेडिकल स्टाफ की कड़ी मेहनत के बावजूद गुरुवार सुबह 28 दिसंबर 2023 को 71 वर्षीय विजयकांत का निधन हो गया|

पीएम मोदी ने विजयकांत के निधन पर शोक व्यक्त किया

तमिलनाडु सरकार ने डीएमडीके के संस्थापक नेता विजयकांत का अंतिम संस्कार पूर्ण राज्य सम्मान के साथ करने की घोषणा की है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक विजयकांत के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन से तमिलनाडु की राजनीति में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना मुश्किल होगा|

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि विजयकांत जी के निधन से बेहद दुखी हूं वह तमिल फिल्म जगत के एक प्रमुख अभिनेता रहे जिन्होंने अपने करिश्माई प्रदर्शन से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया| आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि एक राजनीतिक नेता के रूप में वह सार्वजनिक सेवा के लिए बेहद प्रतिबद्ध थे उन्होंने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थाई प्रभाव छोड़ा उनके निधन से एक शून्य पैदा हो गया है जिसको भरना मुश्किल होगा|

Vijaykanth Kaun Hai

विजयकांत का फिल्मी करियर (Vijaykanth Filmy Career)

  • विजयकांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1979 में की थी|
  • उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया|
  • इनिक्कुम इलामाई (1979) विजयकांत की पहली फिल्म थी जिसमें इन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई थी|
  • विजयकांत 1991 में आई एक फिल्म कैप्टन प्रभाकरण से उन्हें कप्तान के नाम से जाना जाने लगा था|

विजयकांत का राजनीतिक कैरियर (Vijaykanth Political Career)

  • विजयकांत ने 2005 में अपनी पार्टी देसीय मुरपोक्कु द्रविड़ मुन्नेत्र कड़ग़म का गठन किया था|
  • यह पार्टी राज्य कि DMK और AIADMK के विकल्प के तौर पर बनाई गई थी|
  • उनकी पार्टी ने 2011 में हुए चुनाव में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़ग़म के साथ गठबंधन बनाए और 41 निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ा|
  • चुनाव के बाद उनकी पार्टी 29 सिम जीतकर राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी|
  • इसी के परिणाम स्वरुप 2011 से 2016 के बीच विजयकांत नेता प्रतिपक्ष रहे थे|
  • विजयकांत ने विरुद्धचलम (2006) और ऋषिवंडियम (2011) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार विधानसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए|

Vijaykanth Kaun Hai- FAQ’s

विजयकांत कौन है?

अभिनेता- राजनेता और देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक विजयकांत जिनको प्यार से कप्तान के नाम से जाना जाता है|

कैप्टन विजयकांत किसी राजनीतिक पार्टी के प्रमुख थे?

पार्टी देसीय मुरपोक्कु द्रविड़ मुन्नेत्र कड़ग़म (डीएमडीके)

विजयकांत की मौत क्यों हुई?

निमोनिया के कारण विजयकांत की मौत हुई|

विजयकांत का निधन किस समय हुआ?

28 दिसंबर 2023 को गुरुवार की सुबह विजयकांत का निधन हुआ|

कैप्टन विजयकांत कब से कब तक तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे थे?

2011 से 2016 के बीच कैप्टन विजयकांत तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे|

Follow us on

Leave a Comment