यूपी ग्राम प्रधान की सूची 2023 @sec.up.nic.in | नाम और मोबाइल नंबर पता करे

UP Gram Pradhan Soochi यूपी ग्राम प्रधान की सूची और मोबाइल नंबर कैसे पता करें जाने पूरी जानकारी हिंदी में

दोस्तों आज के लेख में हम आपको यूपी ग्राम प्रधान की सूची (UP Gram Pradhan Soochi) के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे लेकिन इससे पहले हम आपको बता दें कि संविधान के 73वें संशोधन अधिनियम 1942 के अंतर्गत भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का प्रावधान किया गया और इसी व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम सभा और ग्राम पंचायत का गठन किया जाता है प्रत्येक गांव में एक  ग्राम प्रधान होता है जिसको हम सरपंच या मुखिया के नाम से भी जानते हैं|

वर्तमान समय में भी हमारे देश में बहुत से ऐसे परिवार हैं जो शहरों में रहते हैं लेकिन उनका संबंध गांव से होता है ऐसे में यदि किसी कार्य हेतु आप ग्राम प्रधान से संपर्क करना चाहते हैं लेकिन आपके पास उनका नाम और मोबाइल नंबर नहीं है तो आप किस प्रकार उनसे संपर्क कर पाएंगे यदि आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो आप चिंता ना करें क्योंकि आज के लेख के माध्यम से हम आपको इस विषय से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान करने वाले हैं|

UP Gram Pradhan Soochi और मोबाइल नंबर कैसे पता करें

यह तो आप सभी जानते ही हैं कि आज के इस तकनीकी दौर में अधिकतर कार्य घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हो जाते हैं मोबाइल और इंटरनेट ने एक आम आदमी की पहुंच को बहुत आसान बना दिया है यहां तक कि हम अपने प्रदेश के किसी भी ग्राम प्रधान का नाम और उनके मोबाइल नंबर की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं| मोबाइल और इंटरनेट ने एक आम आदमी की पहुंच को बहुत ही आसान बना दिया है मोबाइल फोन की मदद से आप अपने प्रदेश के किसी भी ग्राम प्रधान का नाम और उनके मोबाइल नंबर की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं|

उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले के किसी भी गांव के प्रधान बीडीसी जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत प्रमुख का मोबाइल नंबर आप दो तरीकों से देख सकते हैं इस विषय में सभी जानकारी हमने आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप प्रदान की है|

ये भी पढ़े – यूपी के 75 जिलों के नाम हिंदी में
ये भी पढ़े – पार्षद क्या है

पहला तरीका (First Method)

  • सबसे पहले आपको पंचायती राज वेबसाइट http://panchayatiraj.up.nic.in/ पर जाना होगा|
UP Gram Pradhan Soochi
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होमपेज खुलकर आएगा|
  • होम पेज पर आपको ग्राम पंचायत पदाधिकारी संबंधी विवरण का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|
UP Gram Pradhan Soochi
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपने जिले का चयन करना होगा|
  • जिले का चयन करने के बाद आपके सामने एक सूची खुलकर आएगी|
  • इस सूची में अपने जिले का चयन करके उसके आगे लिखी हुई संख्या पर क्लिक करें|
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको विकासखंड ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत का पोस्टल पता, पिन कोड, ग्राम प्रधान का नाम, ग्राम प्रधान का मोबाइल नंबर, जाती, उत्तम शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी आपको प्राप्त हो जाएगी|

दूसरा तरीका (Second Method)

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में कोई भी एक ब्राउज़र ओपन करना होगा|
UP Gram Pradhan Soochi
  • ब्राउज़र ओपन करने के बाद आपको http://sec.up.nic.in/ टाइप करके OK करना होगा|
  • अब आपके सामने स्टेट इलेक्शन कमीशन उत्तर प्रदेश की वेबसाइट खुल कर आएगी|
  • अब आपको राइट साइड में कई प्रकार के ऑप्शन दिखाई देंगे इन सभी ऑप्शन में आप देखेंगे नीचे पंचायत इलेक्शन 2015 में संपन्न होने वाले चुनाव की सूची आपको दिखाई देगी इसमें आपको Winner List पर क्लिक करना होगा|
  • Winner List पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा|
  • इस पेज में सबसे ऊपर जिला का ऑप्शन दिखाई देगा|
  • जिला के ऑप्शन में आप अपने आवश्यकतानुसार जिले का चयन करके सेलेक्ट कर लीजिए|
  • जैसे ही आप जिला पर क्लिक करेंगे यहां पर आपको क्षेत्र पंचायत, प्रमुख जिला पंचायत, अध्यक्ष जिला पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत, सदस्य और ग्राम पंचायत प्रधान इतने लोगों को सेलेक्ट किया जाएगा|
UP Gram Pradhan Soochi
  • यहां पर आप देख सकते हैं कि उस जिले में सारे ब्लॉक यहां सबसे पहले आप देखेंगे इस लिस्ट में आपको नीचे जाना है और नीचे आपको अपना ब्लॉक का चयन करना होगा|
  • अब ब्लॉक के सामने आपको जो ग्राम पंचायत दिख रही है उसमें आप अपनी ग्राम पंचायत को देख लीजिए आगे आपको आपकी ग्राम प्रधान के बारे में जानने को मिल जाएगा जैसे उनके पिता का नाम मोबाइल नंबर आदि|
  • इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश के किसी भी ग्राम प्रधान/बीडीसी जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत प्रमुख का मोबाइल नंबर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं|
ये भी पढ़े – स्थानीय निकाय चुनाव क्या है
ये भी पढ़े – नगरपालिका (Municipality) क्या है

Conclusion

आशा है कि UP Gram Pradhan Soochi से संबंधित सभी जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी इस लेख में आपने ग्राम प्रधान की सूची के साथ-साथ मोबाइल नंबर कैसे पता करें के बारे में भी जानकारियां प्राप्त की यदि आप हमारे द्वारा दी गई जानकारियों से संतुष्ट है तो हमारे लेख को शेयर जरूर करें और अगर आपके मन में इस विषय से संबंधित कोई सवाल यह सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं|

FAQs

ग्राम पंचायत का ऐप कौन सा है?

पंचायतों का लेखा-जोखा रखने वाला ऐप ई स्वराज एप है यह देश का पहला ऑनलाइन पोर्टल होगा जिसके माध्यम से सभी देश के नागरिक अपनी पंचायत की सभी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं|

ग्राम पंचायत का क्या नाम होता है?

भारत की पंचायती राज प्रणाली में गांव या छोटे कस्बे के स्तर पर ग्राम पंचायत या ग्राम सभा होती है जो भारत के स्थानीय स्वशासन का प्रमुख अवयव है| सरपंच ग्राम सभा का चुनाव हुआ सर्वोच्च प्रतिनिधि होता है प्राचीन काल से ही भारत वर्ष के सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक जीवन में पंचायत का महत्वपूर्ण स्थान रहा है|

सरपंच का दूसरा नाम क्या होता है?

सरपंच को वैकल्पिक रूप से राज्य की भाषा के आधार पर प्रधान/मुखिया/अध्यक्ष आदि नामों से भी जाना जाता है|

Leave a Comment