नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका क्या है और इनमे क्या अंतर है पूरी जानकारी

आज के लेख में आप Nagar Nigam Nagar Panchayat Nagar Palika के बारे में जानेंगे इनके बारे में हम आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं| क्योंकि आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो नगर निगम व नगर पालिका को एक ही विभाग समझते हैं| और अधिकतर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है नगरपालिका को एक संवैधानिक रूप में स्वीकार किया गया और उसी स्तर पर इसकी शक्तियों  मै भी बढ़ोतरी की गई यह 73 वें 74 वें संविधान संशोधन से संबंधित विषय है| यदि आप जानना चाहते हैं कि नगर निगम, नगर पंचायत , नगर पालिका क्या है| नगर पालिका के कार्य, नगर पालिका व नगर निगम में अंतर, तथा ग्राम पंचायत का गठन वह चुनाव प्रक्रिया, पंचायत चुनाव लड़ने के लिए योग्यता| आज हम आपको इन सभी बातों के बारे में बताने वाले हैं|

नगर पंचायत क्या है

शासन की सबसे निचली श्रेणी को ग्राम पंचायत के नाम से जाना जाता है| यह निचली श्रेणी जरूर है लेकिन समाज का अंतिम व्यक्ति भी ग्राम पंचायत से ही आगे बढ़ सकता है| तथा लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है| सदस्यों व अध्यक्ष का निर्वाचन जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप ही कर लिया जाता है| बस अंतर इतना होता है कि अध्यक्ष सभी मतदाताओं द्वारा निर्वाचित किया जाता है एवं सदस्यों के निर्वाचन के लिए छोटे-छोटे भागो में नगर को बांट कर वार्ड बना दिए जाता है| इसके प्रत्येक वार्ड में एक सदस्य होता है नगर पंचायत ऐसे क्षेत्रों में गठित की जाती है जो नगर गांव से शहर में परिवर्तित हो रहे हो| नगर पंचायत की स्थापना के लिए उस क्षेत्र की आबादी कम से कम 30 हजार और अधिकतम आबादी 1 लाख होनी चाहिए|

नगर निगम क्या है

नगर पालिका की सबसे ऊपरी श्रेणी को नगर निगम कहा जाता है| नगर निगम शहरी स्थानीय निकायों की सबसे बड़ी श्रेणी है| क्षेत्र में नगर निगम की स्थापना के लिए उस क्षेत्र की आबादी  5 लाख से अधिक होनी चाहिए| इसके ऊपर नगर पालिका की कोई अन्य श्रेणी नहीं होती है| इसलिए लगभग भारत के सभी बड़े शहरों में नगर निगम की स्थापना की गई है| भारत में सबसे पहले नगर निगम की स्थापना (मद्रास) चेन्नई में हुई, उसके बाद कोलकाता, मुंबई और दिल्ली में नगर निगम की स्थापना की गई| नगर निगम स्थानीय सरकारों के प्रशासन संगठन का नाम होता है| यह अक्सर किसी नगर परिषद या जिला, ग्राम बस्ती एवं अन्य स्थानीय शासकीय निकायों के अधीन कार्य करता है|

नगर पालिका क्या है

नगर पालिका एक शहरी निकाय शासन है जिन क्षेत्रों की आबादी 2 लाख से अधिक होती है वह क्षेत्र नगर निगम के अंतर्गत आते हैं| शासन की यह व्यवस्था नगर पंचायत से बड़ी होती है लेकिन नगर निगम से छोटी होती है| एक तरह से देखा जाए तो नगर पालिका नगर पंचायत का बड़ा स्वरूप होती है| आमतौर पर यह एक शहर, कस्बे या गांव या उनमें से छोटे समूह रूप में होता है| नगर पालिका का चेयरमैन प्रशासनिक अधिकारी होता है| भारत देश में एक नगरपालिका को एक शहर के रूप में देखा जाता है| जैसे कि हमने आपको बताया कि 2 लाख या उससे अधिक व्यक्तियों को मिलाकर नगर पालिका बनता है| तथा 5 लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र नगर निगम बन जाता है|



यूपी के 75 जिलों के नाम हिंदी में
(Lok Sabha) लोक सभा सांसद कैसे बने

नगर निगम के कार्य

  • प्रदेश के उपयोग में आने वाली भूमि और भवन का विनिमय कार्य कराना|
  • क्षेत्र के अंदर स्वास्थ्य सेवा की पूर्ण व्यवस्था कराना|
  • तत्कालीन स्थिति में अग्निशामक सेवाओं की सुविधा शहर में उपलब्ध कराना|
  • लोगों के विकास एवं हित के लिए योजनाओं को लागू कराना|
  • शहर के कूड़े कचरे को एकत्र करके शहर से बाहर ले जाकर निस्तारण कराना|
  • प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए योजनाएं बनाना|

नगर पालिका के कार्य

  • सड़कों को चोड़ी कराना |
  • फुटपाथ का निर्माण व उनकी मरम्मत कराना |
  • सड़कों की साफ-सफाई कराना|
  • शहर में कूड़ा वे जल निकास के लिए सुविधा उपलब्ध कराना|
  • सड़कों का निर्माण कराना टूटी सड़कों की मरम्मत कराना|
  • वाहनों के लिए पार्किंग का निर्माण कराना|
  • सार्वजनिक शौचालय पार्क, होल तथा मैदान आदि बनवाना|
  • आवारा पशुओं पर नियंत्रण करना|
  • शहर में जन्म एवं मृत्यु के रिकॉर्ड का पंजीकरण कराना|
  • शहर की साफ सफाई में सौंदर्यकरण करना|
  • प्राथमिक स्तर क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना|
  • गरीब क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराना|
Nagar Panchayat Nagar Nigam Nagar Palika

नगर निगम और नगर पालिका में अंतर

        नगर पालिका        नगर निगम
नगर पालिका में एक महापौर प्रशासनिक अधिकारी (चेयरमैन ) होता है|नगर निगम में मेयर इसका सभापति होता है|
नगर पालिका एक शहरी निकाय शासन है|नगर निगम नगरपालिका की सबसे ऊपरी श्रेणी में आते हैं|
नगर पालिका नगर निगम से छोटी होती है और नगर पंचायत से बड़ी होती है|नगर निगम शहरी स्थानीय की सबसे बड़ी श्रेणी है
2 लाख से अधिक व्यक्तियों को मिलाकर नगर पालिका बनती है|5 लाख से अधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र नगर निगम होता है|

ग्राम पंचायत का गठन व चुनाव प्रक्रिया

  • ग्राम पंचायत का चुनाव 5 वर्ष के लिए होता है|
  • अवधि समाप्त होने पर यह विधानमंडल कार्य कार्य बीच में भंग होने पर 6 महीने बाद ही चुनाव करने का प्रावधान है|
  • नगर पालिका में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वाले लोगों के लिए सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है|
  • प्रशासन के कार्य अधिशासी अधिकारी द्वारा किए जाते हैं|
  • सभासदों द्वारा इसमें भी अध्यक्ष चुना जाता है जो 5 साल के लिए शासन करता है|
  • यह अध्यक्ष क्षेत्र में विकास कार्य कर आता है|
  • ग्राम पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटों को आरक्षित किया गया है|

पंचायत चुनाव लड़ने के लिए योग्यता

  • पंचायत चुनाव लड़ने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वीं पास होना अनिवार्य
  • सामान्य जाति की महिला तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों को 8वीं पास होना चाहिए|
  • ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता के मामले सामान्य श्रेणी के साथ ही रखे गए हैं|
  • महिलाओं को चुनाव लड़ने के लिए जाति प्रमाण पत्र जारी करने से पहले मायके से रिपोर्ट लगवाना आवश्यक है|
लोक सभा और राज्य सभा में अंतर
भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग 

Conclusion- Nagar Nigam Nagar Panchayat Nagar Palika

दोस्तों आज के हमारे इस लेख में जान सकेंगे की Nagar Nigam Nagar Panchayat Nagar Palika क्या है पालिका और इसके कार्य व अंतर और इस तरह ही जानकारी लेने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट से जुड़े रहे और जानकारी हासिल करते रहे। और अगर किसी भी व्यक्ति को कोई भी डाउट होता है तो वो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर कर बताये।

Follow us on

Leave a Comment