List of Districts of Himachal Pradesh – दोस्तों आज हम इस लेख में आपको हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बारे में बहुत सी विशेष बातों का ज्ञान प्रदान करेंगे| जिनके बारे में शायद बहुत से लोग ना जानते हो आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि हिमाचल प्रदेश क्या है, हिमाचल प्रदेश के कितने जिले हैं, सभी जिलों के नामों की सूची, हिमाचल प्रदेश में मंडल कौन से हैं, हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों का नक्शा (Map), तथा सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले कौन से हैं, सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले कौन से हैं, एवं सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले कौन से हैं| हिमाचल प्रदेश के बारे में यह सभी जानकारियां जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें|
हिमाचल प्रदेश क्या है
हिमाचल प्रदेश बर्फीले पहाड़ों का प्रांत है इसका पूरा नाम हिमाचल प्रदेश ‘राज्य देवभूमि’ है| जिसका अर्थ देवताओं की भूमि और वीर भूमि अर्थ है| इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्देव से भी पुराना है| आंग्ल गोरखा युद्ध के बाद यह ब्रिटिश उपनिवेशक सरकार के हाथ में आ गया|
Himachal Pradesh की राजधानी शिमला है और शिमला ही हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है| हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला है इस राज्य का गठन 25 जनवरी 1971 को किया गया था| यहां की राज्य भाषा हिंदी तथा संस्कृत है| यहां अधिकतर आबादी पंडित एवं राजपूत समुदाय की लोग है| इनके अलावा और भी बहुत सी जातियों के लोग यहां निवास करते है|
Himachal Pradesh के कितने जिले हैं
अब हम आपको बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश में कितने जिले हैं| दोस्तों हिमाचल प्रदेश में जिलों की संख्या 12 है यहां पर 172 तहसील है 73 उपमंडल है तथा शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ यहां का सबसे बड़ा शहर माना जाता है| हिमाचल प्रदेश भारत का 17 वा सबसे बड़ा राज्य है हिमाचल प्रदेश में गांव की संख्या 20652 है इस राज्य का इतिहास इतना पुराना है जितना कि इंसानों के अस्तित्व का इतिहास है| यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि’ भी कहा जाता है| यहां पर बहुत बड़े बड़े प्राकृतिक जंगल हैं इन जंगलों में बहुत सी बहुमूल्य जड़ी बूटियां पाई जाती है|
List of Districts of Himachal Pradesh
क्रमांक | जिलों के नाम |
1. | बिलासपुर जिला |
2. | चंबा जिला |
3. | हमीरपुर जिला |
4. | कांगड़ा जिला |
5. | किन्नोर जिला |
6. | कुल्लू जिला |
7. | लाहुल और सपिति जिला |
8. | मंडी जिला |
9. | शिमला जिला |
10. | सिरमौर जिला |
11. | सोलन जिला |
12. | ऊना जिला |
हिमाचल प्रदेश में मंडल
क्रमांक | मंडल | जिला |
1. | कांगड़ा | चंबा, कांगड़ा, उना |
2. | मंडी | बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी |
3. | शिमला | सिरमौर, सोलन, शिमला, किन्नौर |
Himachal Pradesh Map

सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिलों के नाम
क्रमांक | जिलों के नाम | जनसंख्या |
1. | कांगड़ा | 1510075 |
2. | मंडी | 999777 |
3. | शिमला | 814010 |
सर्वाधिक साक्षरता वाले जिलों के नाम
क्रमांक | जिलों के नाम | साक्षरता |
1. | हमीरपुर | 88.15 |
2. | ऊना | 86.53 |
3. | कांगड़ा | 85.67 |
4. | बिलासपुर | 84.59 |
5. | सोलन | 83.69 |
सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले
हिमाचल प्रदेश में लिंगानुपात के मामले में सबसे अच्छा स्थान हमीरपुर जिले को माना जाता है| हमीरपुर जिले में लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 1095 हैं| इसके बाद कांगड़ा जिले का नाम आता है जहां पर लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 1012 महिलाएं हैं तथा तीसरे नंबर पर मंडी का स्थान आता है यहां पर लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 107 महिलाएं हैं|
क्रमांक | लिंगानुपात वाले जिलों के नाम |
1. | हमीरपुर |
2. | कांगड़ा |
3. | मंडी |
FAQs
चंबा हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है|
हमीरपुर जिला हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला माना जाता है|
हिमाचल प्रदेश की भाषा हिंदी है|
हिमाचल प्रदेश का दूसरा नाम देव भूमि है|
हिमाचल का राज्य खेल वॉलीबॉल है|
नारकंडा हिमाचल का सबसे छोटा शहर है यहां केवल 901 की आबादी है|
हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला शिमला है यहां का क्षेत्रफल 35.34 वर्ग किलोमीटर है|