Bank Kya Hota Hai भारत में सरकारी बैंक और प्राइवेट बैंक की सूची List of Government Bank & Private Bank in India
भारत देश की वित्तीय अर्थव्यवस्था में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है देश की मौद्रिक नीति से लेकर साख एवं जमा पूंजी संबंधित सभी कार्यों को बैंकों द्वारा ही संपादित किया जाता है ऐसे में नागरिकों के प्रति दिन के मोदी के लेनदेन में बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं| देश में स्वामित्व कार्य एवं प्रकार योग के आधार पर मुख्यत: सरकारी एवं निजी क्षेत्र के बैंकों का योगदान है लेकिन समय-समय पर सरकार द्वारा सार्वजनिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया जाता रहा है जिससे कि विभिन्न बैंकों के विलय होने से बैंकों की संख्या में बदलाव होता रहे लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्तमान समय में कितने सरकारी एवं प्राइवेट बैंक है|
यदि आपको इस विषय में जानकारी नहीं है तो आजकल एक आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा क्योंकि इस लेख के अंतर्गत हम आपको सरकारी बैंक और प्राइवेट बैंक की सूची दर्श आएंगे इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको सरकारी बैंक और प्राइवेट बैंक से संबंधित सभी विस्तार पूर्वक जानकारियां प्रदान करेंगे इन सभी जानकारियों को जानने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें|
Bank Kya Hota Hai (बैंक क्या होता है)
बैंक एक अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्राप्त वित्तीय संस्थान है जो कि पैसों का लेनदेन करने का कार्य करता है बैंक अलग-अलग प्रकार के होते हैं जैसे वाणिज्यिक बैंक, खुदरा बैंक, निवेश बैंक, कॉर्पोरेट बैंक इस प्रकार के बहुत से बैंक होते हैं जो कि वित्तीय सेवाएं जैसे मुद्रा विनिमय धन प्रबंधन और साथ ही आपको निजी लॉकर की सुविधा भी प्रदान करता है जिसमें आप अपने कुछ जरूरी कागजात और गहने जैसी चीजें रख सकते हैं|
ये भी पढ़े – बैंक में एप्लीकेशन कैसे लिखे? |
ये भी पढ़े – आधार कार्ड Bank Se Link कैसे करें ? |
सरकारी बैंक क्या होते हैं
सरकारी बैंक को (Government Bank) सार्वजनिक बैंक भी कहा जाता है बैंक क्या होते हैं इस बारे में तो आप जानकारी प्राप्त कर ही चुके हैं अब आप सरकारी बैंक क्या होते हैं इस बारे में जाने सरकारी बैंक वही लाइसेंस प्राप्त वित्तीय संस्थान है जिसका स्वामित्व सरकार के पास होता है सरकारी बैंकों का स्वामित्व 51% से अधिक सरकार के पास होता है| जबकि निजी बैंकों का स्वामित्व पूर्ण रूप से किसी संस्था या फिर किसी व्यक्ति विशेष के पास होता है लेकिन सरकारी बैंकों का संचालन केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही मिलकर भी कर सकती हैं इसके अलावा हम आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक हमारे देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक है जिस पर सरकार का 52% स्वामित्व है|
भारत में सरकारी बैंक की सूची एवं राष्ट्रीकरण विलय से पूर्व
क्र०सं० | बैंक का नाम | राष्ट्रीयकरण |
1. | आंध्रा बैंक (Andhra Bank) | 1980 |
2. | इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) | 1969 |
3. | बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) | 1969 |
4. | बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) | 1969 |
5. | बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) | 1969 |
6. | केनरा बैंक (Canara Bank) | 1969 |
7. | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) | 1969 |
8. | कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) | 1980 |
9. | देना बैंक (Dena Bank) | 1969 |
10. | इंडियन बैंक (Indian Bank) | 1969 |
11. | इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) | 1969 |
12. | ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) | 1980 |
13. | पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) | 1969 |
14. | पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) | 1969 |
15. | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) | 1955 |
16. | सिंडीकेट बैंक (Syndicate Bank) | 1969 |
17. | यूको बैंक (UCO Bank) | 1969 |
18. | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) | 1969 |
19. | यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इण्डिया | 1969 |
20. | विजया बैंक (Vijaya Bank) | 1969 |
भारत में सरकारी बैंक की सूची एवं राष्ट्रीकरण विलय के बाद
क्र०स० | बैंक का नाम | मुख्यालय |
1. | पंजाब नेशनल बैंक | नई दिल्ली |
2. | इंडियन बैंक | चेन्नई |
3. | भारतीय स्टेट बैंक | मुंबई |
4. | केनरा बैंक | बैंगलोर |
5. | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | मुंबई |
6. | इंडियन ओवरसीज बैंक | चेन्नई |
7. | यूको बैंक | कोलकाता |
8. | बैंक ऑफ महाराष्ट्र | पुणे |
9. | पंजाब एंड सिंध बैंक | नई दिल्ली |
10. | बैंक ऑफ इंडिया | मुंबई |
11. | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | मुंबई |
12. | बैंक ऑफ बड़ौदा | गुजरात |
ये भी पढ़े – (Bank Cheque) बैंक चेक कैसे भरते हैं |
ये भी पढ़े – (बैंक बैलेंस) Bank Balance Kaise Check Kare |
भारत में प्राइवेट बैंको की सूची

क्र. सं. | बैंक का नाम | स्थापना वर्ष | मुख्यालय |
1. | ऐक्सिस बैंक | 1993 | मुंबई, महाराष्ट्र |
2. | सीएसबी बैंक | 1920 | त्रिशूर, केरल |
3. | बंधन बैंक | 2015 | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
4. | सिटी यूनियन बैंक | 1904 | कुंभकोणम, तमिल नाडु |
5. | धनलक्ष्मी बैंक | 1927 | त्रिशूर शहर, केरल |
6. | डीसीबी बैंक | 1930 | मुंबई, महाराष्ट्र |
7. | फेडरल बैंक | 1931 | अलुवा, कोच्चि |
8. | आईसीआईसीआई बैंक | 1994 | मुंबई, महाराष्ट्र |
9. | एचडीएफसी बैंक | 1994 | मुंबई, महाराष्ट्र |
10. | आईडीएफसी फर्स्ट बैंक | 2015 | मुंबई, महाराष्ट्र |
11. | आईडीबीआई बैंक | 1964 | मुंबई, महाराष्ट्र |
12. | इंडसइंड बैंक | 1994 | पुणे, महाराष्ट्र |
13. | कर्नाटक बैंक | 1924 | मंगलुरु, कर्नाटक |
14. | जम्मू और कश्मीर बैंक | 1938 | श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर |
15. | यस बैंक | 2004 | मुंबई, महाराष्ट्र |
16. | नैनीताल बैंक | 1922 | नैनीताल, उत्तराखंड |
17. | कोटक महिंद्रा बैंक | 2003 | मुंबई, महाराष्ट्र |
18. | आरबीएल बैंक | 1943 | मुंबई, महाराष्ट्र |
19. | तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक | 1921 | तूतीकोरिन, तमिलनाडु |
20. | साउथ इंडियन बैंक | 1929 | त्रिशूर, केरल |
21. | करूर वैश्य बैंक | 1996 | करूर, तमिल नाडु |