तमिलनाडु में कितने जिले हैं उनके नाम Tamil Nadu में सर्वाधिक जनसंख्या, साक्षरता एवं लिंगानुपात वाले जिले कौन से हैं जाने हिंदी में Tamil Nadu of Districts Name List
दोस्तों तमिलनाडु (Tamil Nadu) नाम तो आपने सुना ही होगा यह देश के दक्षिणी भाग में स्थित अपने विशेष व्यंजन, भाषा और प्रकृतिक खूबसूरती के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है| तमिलनाडु राज्य को पहले मद्रास नाम से जाना जाता था इस राज्य में विश्व की सबसे अधिक प्राचीनतम एवं प्रतिष्ठित भाषा तमिल है| तमिलनाडु में तमिल भाषा ही बोली जाती है| आज के लेख में हम आपको इस प्रमुख राज्य के बारे में बहुत सी जानकारियां आपको बताने वाले हैं लेख के अंतर्गत हम आपको तमिलनाडु में कितने जिले हैं और उनके नाम (Tamil Nadu of Districts Name List) तथा तमिलनाडु से संबंधित बहुत सी जानकारियां आपको प्रदान करेंगे| इन सभी जानकारियों को जानने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें|
Tamil Nadu के जिले
दोस्तों वर्ष 2020 में तमिलनाडु में 5 नए जिले बनाने के बाद तमिलनाडु के कुल जिलों की संख्या 38 हो गई| यह राज्य भारत के राज्य में सुदूर दक्षिण में स्थित एक राज्य है जिसकी अधिकांश सीमा समुद्र को स्पर्श करती है और बाकी भाग आंध्र प्रदेश. कर्नाटक और केरल को स्पर्श करता है|
ये भी पढ़े – बिहार के 38 जिलों के नाम |
ये भी पढ़े – गुजरात में कुल कितने जिले हैं? |
Tamil Nadu of Districts Name List
यदि हम बात करें तमिलनाडु राज्य के जिलों के बारे में तो हम आपको बता दें कि वर्तमान समय में तमिलनाडु में कुल 38 जिले है कुछ समय पहले इन जिलों की संख्या कम थी लेकिन वर्ष 2020 में तमिलनाडु में 5 नए जिले बनाए गए इस प्रकार से सभी जिलों को मिलाकर तमिलनाडु के जिलों की संख्या 38 हो गई| इन 38 जिलों के नामों के बारे में हम आपको नीचे बताएंगे|
- अरियालुर
- चेंगलपट्टू
- चेन्नई
- कोयंबटूर
- कुड्डालोर
- धर्मपुरी
- डिंडीगुल
- इरोड
- कल्लाकुरिची
- कांचीपुरम
- कन्याकूमारी
- करूर
- कृष्णागिरी
- मदुरै
- माइलादुत्रयी
- नागपट्टिनम
- नीलगिरी
- नमक्कल
- पेरम्बलुर
- पुदुक्कोट्टई
- रामनाथपुरम
- रानीपेट
- सलेम
- शिवगंगा
- तेनकासी
- तिरुपुर
- तिरुचिरापल्ली
- थेनी
- तिरुनेलवेली
- तंजावुर
- थूथुकुड़ी
- तिरुपत्तूर
- तिरुवल्लुर
- तिरुवरुर
- तिरुवन्नामलाई
- वेल्लोर
- विलुप्पुरम
- विरुधुनगर
तमिलनाडु के जिलों के नाम वर्ष 2019 से पहले
- अरियालुर
- चेन्नई
- कोयंबटूर जिला
- कुड्डालोर जिला
- धर्मपुरी जिला
- डिंडीगुल जिला
- इरोड जिला
- कांचीपुरम जिला
- कन्याकुमारी जिला
- करूर जिला
- कृष्णागिरि
- मदुरई जिला
- नागपट्टनम जिला
- नमक्कल जिला
- पेरम्बलुर जिला
- पुदुक्कोट्टई जिला
- रामनाथपुरम जिला
- सलेम जिला
- शिवगंगा जिला
- तंजावुर जिला
- नीलगिरी जिला
- थेनी जिला
- तिरुवल्लुर जिला
- तिरुवरुर जिला
- थूथुक्कुडी जिला
- तिरुचिरापल्ली
- तिरुनेलवेली जिला
- तिरुपुर जिला
- तिरुवन्नामलाई जिला
- वेल्लोर
- विरुधुनगर जिला
- तिरुपत्तूर जिला
- वेल्लोर जिला
Tamil Nadu के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिलों के नाम
क्रमांक | जिले का नाम | जनसंख्या |
1. | चेन्नई | 4646732 |
2. | कांचीपुरम | 3998252 |
3. | वेल्लोर | 3936331 |
4. | तिरुवल्लूर | 3728104 |
5. | स्लैम | 3482056 |
6. | विलुप्पुरम | 3458873 |
7. | कोयंबटूर | 3458045 |
8. | तिरुनेलवेली | 3077233 |
9. | मदुरै | 3038252 |
तमिलनाडु के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले
क्रमांक | जिले का नाम | साक्षरता |
1. | कन्याकुमारी | 91.75 |
2. | चेन्नई | 90.18 |
3. | थूथुक्कुडी | 86.16 |
4. | नीलगिरी | 85.2 |
5. | कांचीपुरम | 84.49 |
6. | तिरुवल्लूर | 84.03 |
7. | कोयंबटूर | 83.98 |
8. | नागपट्टिनम | 83.59 |
9. | मदुरै | 83.45 |
10. | तिरुचिरापल्ली | 83.23 |
11. | तिरुवरूर | 82.86 |
12. | तंजावुर | 82.64 |
13. | तिरुनेलवेली | 82.5 |
14. | रामनाथपुरम | 80.72 |
15. | विरुधुनगर | 80.15 |
तमिलनाडु के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले
क्रमांक | जिले का नाम | लिंगानुपात |
1. | नीलगिरी | 1042 |
2. | तंजावुर | 1035 |
3. | नागपट्टिनम | 1025 |
4. | थूथुक्कुडी | 1023 |
5. | तिरुनेलवेली | 1023 |
6. | कन्याकुमारी | 1019 |
7. | तिरुवरूर | 1017 |
8. | करूर | 1015 |
9. | पुदुक्कोट्टई | 1015 |
10. | अरियालुर | 1015 |
11. | तिरुचिरापल्ली | 1013 |
12. | वेल्लोर | 1007 |
13. | विरुधुनगर | 1007 |
14. | शिवगंगा | 1003 |
15. | पेराम्बलूर | 1003 |
16. | कोयंबटूर | 1000 |
तमिलनाडु के सर्वाधिक विकास दर वाले जिले
विकास के मामले में तमिलनाडु का कांचीपुरम जिला सबसे आगे है इसका मुख्य कारण है यहां पर मौजूद विभिन्न प्रकार की फैक्ट्री और औद्योगिक इकाई है कांचीपुरम के बाद तिरुवल्लुवर का स्थान आता है और उसके बाद तिरुपुर और फिर कृष्णागिरी का स्थान आता है|
क्रमांक | जिले का नाम | विकास दर |
1. | कांचीपुरम | 38.95% |
2. | तिरुवल्लुवर | 35.33% |
3. | तिरुपुर | 29.11% |
4. | कृष्णागिरी | 20.41% |
तमिलनाडु के सर्वाधिक घनत्व वाले जिले
तमिलनाडु में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व चेन्नई जिले में है यहां का जनसंख्या घनत्व 26903 वर्ग किलोमीटर है| इसके बाद कन्याकुमारी जिले का स्थान आता है जहां जनसंख्या घनत्व 1106 वर्ग किलोमीटर है इसके बाद तिरुवल्लुवर जिले का स्थान आता है यहां का जनसंख्या घनत्व 1049 वर्ग किलोमीटर है|
Tamil Nadu Tourist Place in Hindi
तमिलनाडु राज्य धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत में संपन्न है और प्रकृति ने भी इस राज्य को ऐतिहासिक महत्व देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है तमिलनाडु राज्य में धार्मिक आस्था से संबंधित बहुत से तीर्थ स्थल, ऊंची पहाड़ियां, हिल स्टेशन आदि मौजूद है इसके अतिरिक्त यहां पर समुद्र तट, खूबसूरत झरने, गार्डन आदि मौजूद है| तमिलनाडु राज्य में घूमने के लिए जा रहे हैं तो आप नीचे बताइए स्थानों पर अवश्य घूमे|
मदुरई
तमिलनाडु की मदुरई जिला की नदी के किनारे स्थित है यहां पर साल भर घूमने के लिए देश-विदेश आते रहते हैं क्योंकि यहां एक प्राचीन मंदिर है| यदि आप तमिलनाडु के मदुरई जिले में घूमने जाते हैं तो इन स्थानों पर अवश्य घूमे जिनके नाम हम आपको नीचे बताने वाले हैं|
- मीनाक्षी मंदिर
- थिरुमलाई नायकर महल
- वेगई बांध
- कुंडल अजगर मंदिर
- गांधी संग्रहालय
- चर्च सेंट मैरिज
- समानार हिल्स
- पजामुधीर सोलई
चेन्नई
चेन्नई जिला होने के साथ-साथ शहर भी है यह तमिलनाडु राज्य की राजधानी है चेन्नई के आसपास बसे पर्यटन स्थल मौजूद है जिस कारण यहां हर साल यहां पर्यटक की बहुत भीड़ रहती है| यहां बहुत सी जगह घूमने की है यदि आप चले जाते हैं तो हमारे बताए हुए स्थानों पर अवश्य घूमे|
- सेंट जॉर्ज का किला
- कपालेश्वर मंदिर
- गवर्नमेंट म्यूजियम
- इलियट्स बीच
- प्लैनेटेरियम
कन्याकुमारी
कन्याकुमारी तमिलनाडु राज्य के दक्षिण में बसा हुआ एक शहर है जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है कन्याकुमारी हिंद महासागर बंगाल खाड़ी और अरब सागर का संगम है| यह शहर कला संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है| यहां भी बहुत से स्थान घूमने के हैं जिनके नाम हम नीचे बताने वाले हैं|
- उदयगिरि का किला
- विवेकानंद स्मारक शिला
- कामराजार मंडीमंडपम
- लेडी ऑफ रेनसम चर्च