(Clerk) क्लर्क कैसे बने- क्लर्क बनने के लिए क्या करें योग्यता, सैलरी, तथा तैयारी कैसे करें

Clerk Kaise Bane- किसी भी संस्था में लिखित कार्य के साथ उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं को देने का कार्य क्लर्क का होता है। जो संस्था के वर्क कल्चर पर निर्भर होता है अगर आप क्लर्क (Clerk) बनना चाहते हैं या क्लर्क बनने में रुचि रखते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि क्लर्क बनने के लिए क्या पात्रता है और कौन क्लर्क बन सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Clerk से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े और पूरी जानकारी हासिल करें।

क्लर्क क्या होता है (What is Clerk)

किसी सरकारी या प्राइवेट दफ्तरों में पेपर वर्क करने वाले कर्मचारी को क्लर्क कहते हैं। जो मुख्यता डेक्स जॉब करते हैं। क्लर्क का कार्य अपने से उच्च पद पर अधीन अधिकारियों का कार्य करना होता है। Clerk द्वारा अपने कार्य से संबंधित सभी प्रकार की रिपोर्टों को बनाकर अपने उच्च अधिकारियों  को सौंपा जाता है। उच्च अधिकारियों द्वारा इन रिपोर्टों के आधार पर अपना निर्णय लिया जाता है। क्लर्क का कार्य संस्था की कार्यप्रणाली पर निर्भर करता है। यह कंप्यूटर आधारित कार्य भी हो सकता है या पेपर वर्क से संबंधित कार्य भी हो सकता है।

क्लर्क क्या काम होता है

  • कंप्यूटर टाइपिंग करना
  • डाटा दर्ज करना
  • विभिन्न रिपोर्ट बनाना
  • अधिकारियों तक विभिन्न डाटा रिपोर्ट पहुंचाना
  • प्रिंटर कंप्यूटर
  • प्रिंटर फैक्स मशीन
  • संचालन और रखरखाव
  • रिकॉर्डिंग आपूर्ति एक सूची रखना आदि।

क्लर्क कैसे बने (Clerk Kaise Bane)

(Clerk Kaise Bane)क्लर्क बनने के लिए अनेक संस्थानों में परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। परीक्षा में सफल होने के बाद आप उस संस्थान में एक क्लर्क का कार्य कर सकते हैं और यदि आप किसी बैंक किया रेलवे में क्लर्क बनना चाहते हैं। तो सरकार की ओर से आए दिन विज्ञापन जारी की जाती है। आप उस विज्ञापन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। और अपनी योग्यता के आधार पर सरकारी पद प्राप्त कर सकते हैं।

कॉलेज लेक्चरर (College Professor) कैसे बने
पासपोर्ट कैसे बनवाएं

क्लर्क कितने प्रकार के होते हैं

भारत के विभिन्न प्राइवेट व सरकारी विभागों में नियुक्ति निम्नलिखित पदों पर की जाती है।



  • अपर डिवीजन (Upper Division Clerk)
  • अवर श्रेणी लिपिक (Lower Division Clerk)
  • लेखा लिपिक (Accounts Clerk)
  • लिपिक सह टाइपिस्ट (Clerk Cum Typist)
  • कार्यालय सहायक (Office Assistant)
  • वाणिज्यिक क्लर्क (Commercial Clerk)

क्लर्क बनने के लिए योग्यता

क्लर्क बनने के लिए सरकारी व प्राइवेट विभागों में भिन्न भिन्न योग्यता होती है। कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा क्लर्क बनने के लिए इंटरमीडिएट और स्नातक की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। आप अपनी योग्यता के अनुसार परीक्षा में भाग ले सकते हैं। यदि आप अच्छे पद पाना चाहते हैं। तो आपको स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यदि आप बैंक में क्लार्क बनना चाहते हैं तो आपको स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। और रेलवे में क्लर्क बनने के लिए अधिकतम योग्यता इंटरमीडिएट होती है लेकिन अब यह योग्यता बढ़ाकर स्नातक हो गई है। क्लर्क बनने के लिए 12वीं कक्षा से लेकर ग्रेजुएट तक होना चाहिए।

Clerk बनने के लिए तैयारी कैसे करें

  • बैंक में क्लर्क बनने के लिए आपको बैंकिंग की पढ़ाई करनी होगी।
  • इसके लिए आप कोचिंग या का सहारा ले सकते हैं।
  • आपको साथ ही अन्य योग्यता जैसे कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है।
  • अपनी पढ़ाई के साथ साथ आप को कंप्यूटर कोर्स भी करना चाहिए।
  • आपको सामान्य ज्ञान की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
  • आपकी गणित और इंग्लिश परफेक्ट होनी चाहिए क्योंकि बैंकिंग क्षेत्र में जितना महत्व एकाउंटिंग गणित का होता है उतना ही महत्व इंग्लिश का होता है।

क्लर्क की सैलरी

क्लर्क की सैलरी की बात करे तो एक सरकारी Clerk की शुरुआती सैलरी 20000 तक होती है। जो अधिकतम 30000 तक पहुंच जाती है और 7 साल के पीरियंस होने पर लगभग 43,000 जाती है जोकि काफी अच्छी मानी जाती है। और सरकार की तरफ से सभी सरकारी व्यवस्था बिल्कुल मुफ्त होती है और इसमें चिकित्सा व्यवस्था भी जुड़ी होती है। Clerk की नौकरी एक बेहतर नौकरी मानी जाती है। आए दिन क्लर्क की नौकरी के लिए सरकार की ओर से Clerk के पदों की नियुक्ति होती है।

Conclusion: Clerk Kaise Bane

उम्मीद करते हैं कि हमने जो भी जानकारी आपको Clerk Kaise Bane के बारे में उपलब्ध कराई है। इससे आपको लाभ होगा। इस आर्टिकल के माध्यम से आप अपने सपने को साकार करने में सफल होंगे। हमने आपको इस लेख के माध्यम से बताया है कि क्लर्क क्या होता है, क्लर्क की क्या योग्यता है, कितने प्रकार के होते हैं, Clerk की सैलेरी, क्लर्क बनने के लिए तैयारी कैसे करें आदि।

Follow us on

Leave a Comment