Mouse क्या है और माउस के क्या कार्य होते है – माउस कितने प्रकार के होते हैं?

Mouse Kya Hai Mouse Full Form यह कैसे काम करता है माउस कितने प्रकार के होते हैं तथा इसके कार्यों के बारे में जाने

दोस्तों आजकल अधिकतर लोग जानते हैं Mouse क्या है यदि आपको माउस के बारे में जानकारी नहीं है या फिर आप माउस के बारे में सभी जानकारियों को जानना चाहते हैं तो लेख को अंत तक पढ़े| क्योंकि इस लेख के अंतर्गत हम आपको बताएंगे कि Mouse क्या है, Mouse Full Form, यह कैसे काम करता है, इसके कार्य क्या है, तथा माउस कितने प्रकार के होते हैं| आजकल अधिकतर लोग माउस का प्रयोग करते हैं| Mouse के साथ-साथ Key-Board का भी प्रयोग किया जाता है| माउस को एक बहुत महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस माना जाता है| यह एक ऐसा Input Device होता है जो Computer को Input Instruction देने का कार्य भी करता है|

Mouse Kya Hai

अब हम आपको बताते हैं कि Mouse क्या है जैसा कि हमने आपको बताया की माउस एक इनपुट डिवाइस (Input Device) होता है| इसका वास्तविक नाम प्वाइंटर डिवाइस (Pointer Device) है| यह एक प्रकार का बहुत ही महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस होता है| माउस कंप्यूटर में इस तरह से कार्य करता है जैसे बाहरी दुनिया में हमारा हाथ कार्य करता है| जैसे हम अपने हाथ का प्रयोग किसी चीज को पकड़ने उठाने ले जाने आदि के लिए करते हैं उसी तरह से कंप्यूटर पर यह कार्य माउस करता है| कंप्यूटर स्क्रीन पर हम किसी भी Items को Select करने Open और Close करने के लिए माउस का ही प्रयोग किया जाता है| आपने Mouse देखा तो होगा ही यह एक छोटा और आयात कार डिवाइस होता है| माउस को एक केबल के द्वारा कंप्यूटर से जोड़ा जाता है|

अधिकतर माउस में तीन बटन होते हैं इन तीनों बटन के कार्य अलग-अलग होते हैं माउस के दो बटन को राइट क्लिक (Right Click) और लेफ्ट क्लिक (Left Click) के नाम से जाना जाता है| तथा तीसरे बटन को Scroll Wheel के नाम से जानते हैं| आजकल मार्केट में ऐसे माउस भी उपलब्ध है जिनके बटन तीन से अधिक होते हैं|



Mouse Kya Hai
ज़रूर पढ़े- Monitor kya hai मॉनिटर कितने प्रकार के होते हैं
ज़रूर पढ़े- Output or Input device kya hai?

Mouse Full Form

M – Manually

O – Operated

U – User

S – Selection

E – Equipment

माउस कैसे काम करता है

माउस एक ऐसा Device होता है जिसकी मदद से Computer को Operate करना बहुत आसान होता है| आप माउस का प्रयोग करके किसी भी File, Icon, Folder, Software आदि पर एक क्लिक करके ही इनको Open कर सकते हैं| इसी कारण इसको Pointer Device भी कहा जाता है| जैसे आप अपने हाथ को Screen पर जिधर भी घुमाते हैं Cursor उसी जगह Move करता है| तथा जैसे जैसे हम अपने Ball Mouse को Roll करते हैं माउस में नीचे स्थित Ball भी Roll होने लगती हैं| यह डिवाइस छोटा और आयताकार होने के कारण एक चूहे के समान दिखता है इसी वजह से इसका नाम माउस (Mouse) रखा गया है|

Mouse के कार्य

  • माउस की सहायता से जैसे ही आप किसी File पर Double Click करते हैं तो वह फाइल ओपन हो जाती है|
  • माउस के प्रयोग से आप फाइल को Open करके कोई भी कार्य कर सकते हैं|
  • कंप्यूटर स्क्रीन पर किसी Items पर Points करके Mouse के Left Button को एक बार दबाने से Item Select हो जाते हैं|
  • File को Open, Copy, Cut, Paste, Rename आदि माउस पर Right Click करके कर सकते हैं|
  • आप किसी भी वेब पेज पर माउस के द्वारा राइट क्लिक करते हैं| तो राइट क्लिक करने पर Menu Open हो जाता है|
  • Mouse का प्रयोग Computer में Pointer की मदद से बहुत आसानी से Input देने के लिए किया जाता है|
  • माउस के द्वारा कंप्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध किसी भी आइटम को एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखा जा सकता है|
  • किसी भी Item को एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखने के लिए माउस Dragging And Dropping क्रिया का प्रयोग किया जाता है|
  • माउस के दोनों बटन के बीच जो Scroll Wheel होता है उस Wheel को Scroll करके आप किसी भी पेज को ऊपर नीचे करके Check कर सकते हैं|

माउस का आविष्कार किसने और कब किया

माउस का आविष्कार सन 1963 मै Douglas Carl Engelbart  ने किया था| जब माउस को बनाया गया तब इस के जनक Xerox Parc Corporation में काम किया करते थे|

Douglas Carl Engelbart ने दुनिया का पहला माउस लकड़ी का बनाया था| और इसी के साथ माउस में लकड़ी के दो पहिए भी लगाए थे|

माउस के भाग

Mouse के मुख्यतः 4 भाग होते हैं|

  1. Button
  2. Mouse Wheel            
  3. Ball/LED Light
  4. Cable/Wireless Receiver

माउस के प्रकार (Types of mouse)

माउस कई प्रकार के होते हैं जिनके नाम हम आपको बताने वाले हैं|

  1. Mechanical Mouse
  2. Corded Mouse
  3. Wireless Mouse
  4. Optical Mouse
  5. Track ball Mouse
ज़रूर पढ़े- Power Bank kya hai
Computer Se Print Kaise Nikale
Mouse क्या है

Mechanical Mouse

मैकेनिकल माउस में नीचे एक रबड़ की बॉल लगी होती है| जब आप माउस को इधर-उधर  सरकाते हैं| तो यह बोल घूमती रहती हैं जिन माउस में नीचे रबड़ की बॉल लगी होती है उन्हीं को Mechanical Mouse कहा जाता है|

Corded Mouse

Corded Mouse को Connect Directly भी कहा जाता है| यह अपने Operation के लिए Power को Port से लेता है| Corded Mouse में External Battery की आवश्यकता नहीं होती है|

Optical Mouse

Optical Mouse में कोई Ball नहीं लगी होती इस माउस के नीचे एक LED Light लगी होती है| इस एलईडी लाइट को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह माउस ऑप्टिकल (Optical Mouse) माउस है|

Wireless Mouse

नाम से ही अंदाजा लगा सकते हैं आप की Wireless Mouse बिना तार वाला होता है| इस माउस में किसी भी प्रकार के कोई तार या केबल नहीं होते हैं| यह माउस Data Transfer करने और Computer से Connect होने के लिए Wireless Technology का Use करते हैं| तथा यह Mouse Radio Frequency इस पर आधारित है| देखने में माउस Optical Mouse की तरह होता है|

Track Ball Mouse

Track Ball Mouse की बनावट भी कुछ Optical Mouse की तरह ही होती है| लेकिन इसमें Control करने के लिए Track Ball का Use किया जाता है|

Mouse Kya Hai

Conclusion– Mouse Kya Hai

आज के हमारे Article में आप ने जाना की Mouse Kya Hai, Mouse Full Form, यह कैसे काम करता है, इसके कार्य क्या है, माउस कितने प्रकार के होते हैं, माउस के भाग कौन-कौन से हैं, आदि| उम्मीद है कि आपको यह सभी जानकारी पसंद आई होगी हम आपको अपने आर्टिकल के अंतर्गत सभी बातों को बहुत सरल तरीके से बताते और समझाते हैं| और हमारी यही कोशिश है कि आपको सरल भाषा में समझाया जाए| क्योंकि हमारा कर्तव्य है कि अपने Users और Readers की हर तरह से Help की जाए और हमारा हर Article हमारे यूजर और रीडर्स के लिए Useful साबित हो| यदि आपको हमारे आर्टिकल के अंतर्गत कोई भी बात समझ ना आई हो या अभी भी आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमें Comment Box में Comment करके बता सकते हैं|

Follow us on

Leave a Comment