केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती रहती है। ताकि किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो सके। इसी क्रम में आगे बढते हुए झारखण्ड सरकार द्वारा एक नई योजना शुरू की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया जाएंगा। Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के तहत उन्हें पशुओ को खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएंगी। जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। अगर आप भी झारखंड के निवासी है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप भी इस योजना के तहत आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana
झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसानो को पशुपालन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। किसानों को राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के तहत 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। राज्य के किसानों के अलावा इस योजना का लाभ विधवा महिलाओं, विकलांग और निसंतान महिलाओं को भी प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के संचालन के लिए 660 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया हैं। इस योजना के तहत किसान बकरी पालन, मुर्गी पालन, गाय पालन, बत्तख पालन और भैंस पालन कर सकते हैं। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किसान वर्ग के अनुसार सब्सिडी का निर्धारण किया जाएगा। किसान पशुधन विकास योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकेंगे।

ये भी पढ़े – प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना |
ये भी पढ़े – अटल पेंशन योजना |
Key Highlights Of Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2023
योजना का नाम | मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
संबंधित विभाग | कृषि पशुपालन एवं सहकारी विभाग झारखंड |
उद्देश्य | किसानों की आयु में वृद्धि करना |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
अनुदान राशि | 50% से 90% तक |
योजना का बजट | 660 करोड़ |
राज्य | झारखण्ड |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mpvyjharkhand.in/ |
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का उद्देश्य
झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को पशुपालन करने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आय में बढ़ोतरी करना है। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किसानों को पशुपालन करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा पशुधन विकास योजना के तहत गाय, बकरी, कुकुट, बत्तख भेस पालन शामिल है। इस योजना के तहत सभी किसान में पशुपालक अपनी आय में वृद्धि कर सकेगे। और राज्य के अन्य नागरिक भी पशुपालन के लिए प्रोत्साहित होंगे। जिससे राज्य में पशुपालन व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी।
दुधारू पशु खरीदने पर मिलेगी 90% सब्सिडी
राज्य के किसानों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत दुधारू पशु खरीदने पर राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा पहले इस योजना के तहत किसानों को 50% सब्सिडी दी जाती थी जिसे अब बढ़ा दिया गया है। किसानों को पशुपालन के लिए दुधारू पशु खरीदने हेतु 90% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राज्य सरकार द्वारा 75% की सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत विशेष रूप से महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। जिसमें निराक्षित विकलांग, निसंतान दंपत्ति और विधवा महिलाओं को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- झारखंड का मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को शुरू किया गया है।
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा अन्य जातियों को राज्य सरकार द्वारा 75% अनुदान दिया जाएगा।
- Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana का संचालक कृषि पशुपालन एवं सहकारी विभाग झारखंड द्वारा किया जाएगा।
- राज्य के किसानों को पशुपालन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के संचालन के लिए 660 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
- राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किसान वर्ग के अनुसार सब्सिडी का निर्धारण किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभार्थियों को बकरी पालन मुर्गी पालन गाय पालन भेज पालन और बत्तख पालन आदि पालन करने के लिए सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के तहत जरूरतमंद महिलाओं और निरक्षितों को 90% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के माध्यम से राज्य के किसानों को पशुपालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि होगी।
- राज्य सरकार द्वारा पशुओं के इलाज के लिए पशु स्वास्थ्य एवं उत्थान संस्था कांके में 2869 करोड़ रुपए की लागत से टिका औषधि उत्पादन एवं प्रयोगशाला को विकसित किया जा रहा है।
- इस प्रयोगशाला में लगभग 1 करोड़ औषधि टिकों का निर्माण किया जाएगा।
- किसानों को अच्छी गुणवत्ता के पशु खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए पात्रता
- आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को पशुपालक या किसान होना चाहिए।
- आवेदक के पास सभी जरूरी दस्तावेज एवं पशुपालन के लिए उचित जगह और पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।
ये भी पढ़े – आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट |
ये भी पढ़े – PM-WANI Yojana क्या है |
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- विकलांग प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना हेतु आवेदन कैसे करें
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पशुपालन विभाग कार्यालय जाना होगा।
- कार्यालय जाने के बाद आपको संबंधित अधिकारी से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद आपको फार्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फार्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को भी फार्म के साथ संलग्न करना होगा।
- अब आपको यह फार्म पशुपालन विभाग कार्यालय में ही जमा करना होगा।
- इसके बाद आपके आवेदन फार्म का अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जाएगा ।
- यदि आप इस योजना के तहत पात्र माने जाते हैं। तो आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।