Har Ghar Tiranga Abhiyan : जानिए हिंदी में-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व डाउनलोड सर्टिफिकेट

Har Ghar Tiranga हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा हाल ही में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई| इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री ने देश के सभी नागरिकों को अपने अपने घरों पर झंडा फहराने की अपील की| प्रधानमंत्री जी ने ट्वीट के जरिए Har Ghar Tiranga Campaign के तहत इस अपील को जनता तक पहुंचाया| यह तो आपको मालूम होगा ही कि यह वर्षा आजादी के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है| इस 15 अगस्त को हम 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं| इस अभियान के तहत माननीय प्रधानमंत्री जी प्रत्येक नागरिक को अपने घरों पर झंडा फहराने तथा नागरिकों को देशभक्ति का एहसास दिलाने का कार्य किया|

तो आइए मित्रो आज हम आपको इस लेख में हर घर तिरंगा क्या है| के बारे में बताने वाले हैं|

har ghar tiranga

हर घर तिरंगा अभियान क्या है– Har Ghar Tiranga Abhiyan 2024

सरकार द्वारा प्रत्येक नागरिक से अपील की गई है कि सभी नागरिकों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर झंडा लहराने का कार्य करना है| तथा इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर देश के मान को और ज्यादा ऊपर ले जाया जाए| यदि कोई भी नागरिक इस अभियान से जुड़ना चाहता है| तो वह सबसे पहले हर घर तिरंगा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तिरंगे को डाउनलोड करना होगा| ऐसा इसलिए किया जाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने देश के युवा वर्ग को देश के प्रति देशभक्ति को उजागर करना चाहते हैं| तथा देश में एकता और अखंडता को स्थापित करना चाहते हैं|

Har Ghar Tiranga Abhiyan ध्वज (Flag) के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से हर घर लाना इस प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का एक कार्य बल्कि साथ ही साथ राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है।



Independence Day Speech – स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

Har Ghar Tiranga Abhiyan 2024 का उद्देश्य

  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश के प्रत्येक घर में झंडा लहराना है|
  • प्रत्येक वर्गो को देश के प्रति भक्ति का संदेश देना
  • इस अभियान के पीछे का विचार देश के प्रत्येक नागरिकों के मन में देशभक्ति की भावना जागृत करना है|
  • 75 वें स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति की भावना के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है|
  • प्रधानमंत्री द्वारा दी गई हर घर तिरंगे की घोषणा से यह पता चल सके कि भारतवासी अपने देश के प्रति ईमानदारी तथा एकता के साथ जुड़े हुए हैं|
  • प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार 13 से 15 अगस्त तक देश का प्रत्येक नागरिक अपने घरों पर झंडा लहराने की तैयारी में है|

Har Ghar Tiranga Abhiyan 2024 Highlights  

अभियानHar Ghar Tiranga Campaign
शुमभारंभप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
महोत्सव वर्ष2022
उद्देशसभी वर्गो को देश के प्रति भक्ति का संदेश देना
रजिस्ट्रेशन तिथि22 July to 5 August 2022
अमृत महोत्सव तिथि3 to 5 August 2022
अभियान से जुड़े लोगलगभग 20 करोड़ से ज्यादा
आधिकारिक वेबसाइटharghartiranga.com

हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी

यह तो आप सभी जानते ही होंगे कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग है| इसीलिए इसको तिरंगा कहा जाता है| तिरंगे के बीच में एक अशोक चक्र होता है| यह तीनों रंग केसरिया, सफेद तथा हरा और बीच में नीले रंग का बना हुआ अशोक चक्र होता है| स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ पर माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है| इसीलिए प्रधानमंत्री जी ने प्रत्येक नागरिक से अपील की है| कि प्रत्येक नागरिक को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा लहराना है| और देश के प्रति भक्ति तथा तिरंगे के मान को जाहिर करना है| देश के लगभग 20 करोड लोग हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर अपने घरों पर झंडा लहराने का कार्य करेंगे|

Har Ghar Tiranga रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तथा सर्टिफिकेट डाउनलोड

  • हर घर तिरंगा अभियान के साथ जुड़ने के लिए आपको सबसे पहले इस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • अब आपके सामने एक Home Page Open होगा| इस पर आपको Pin A Flag पर क्लिक करना है
har ghar tiranga abhiyan
  • जैसे ही आप Click करेंगे| आपके सामने एक New Page Open होगा|  
  • अब आपको अपना Name और Mobile Number डालना है|
  • नाम और मोबाइल नंबर डालने के बाद आपको Next पर Click करना है| या फिर आप अपनी G-mail ID से भी Continue कर सकते हैं|
  • अब आपको Next करना होगा| और Next करने के बाद ही आप का Registration पूरा हो जाएगा|
  • अब आप अपना Certificate Download करने के लिए Download Certificate पर Click करें|
  • आपको Certificate कुछ इस तरह का दिखाई देगा|
Har Ghar Tiranga

तिरंगा फहराने से जुड़े नियम

प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार प्रत्येक नागरिक को अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज लहराना है| लेकिन राष्ट्रीय ध्वज लहराने से जुड़े कुछ नियमों का पालन भी हमें करना होगा| राष्ट्रीय ध्वज लहराने से जुड़े नियम हम आपको बताने वाले हैं|

  • राष्ट्रीय ध्वज फटा हुआ या मेला नहीं होना चाहिए|
  • तिरंगा खादी, सूती तथा सिल्क का ही होना चाहिए| प्लास्टिक से बने हुए झंडे का प्रयोग नहीं करना है| क्योंकि इसका उपयोग वर्जित है|
  • तिरंगे को ऐसे स्थान पर कराना है| जहां से वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे|
  • झंडे पर किसी भी प्रकार का कुछ लिखा हुआ या छपा हुआ नहीं होना चाहिए|
  • किसी भी दूसरे झंडे का उपयोग राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर या फिर बराबर में नहीं करना|
  • यदि किसी अधिकारी की गाड़ी पर तिरंगे को लगाया जाए तो तिरंगा तो बिल्कुल बीच में होना चाहिए| या फिर दाहिनी और होना चाहिए|
  • विशेष अवसरों नियमों के साथ तिरंगे को रात में भी फहराया जा सकता है|
  • ध्वज को हमेशा स्फूर्ति के साथ लहराए तथा आदर पूर्वक इसे उतारे|
  • झंडे को हमेशा बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जाए|
  • यदि ध्वज मेला या फटा हुआ है| तो आप उसे एकांत में ले जाकर पूरी तरह से नष्ट कर दें|

FAQ’s

हर घर तिरंगा अभियान कब से कब तक चला?

13 से 15 अगस्त तक|

हर घर में झंडा लगाने का क्या मतलब है?

न केवल तिरंगे के साथ हमारे व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक है बल्कि यह राष्ट्रीय निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है|

प्रधानमंत्री कितने बजे झंडा फहराते हैं?

सुबह 7:30 बजे|

Follow us on

Leave a Comment